Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    एशियन गेम्स गोल्ड पर ओडिशा सरकार का बड़ा इनाम, महिला हॉकी टीम की हर खिलाड़ी को ₹11 लाख

    October 3, 2026

    AAP को बड़ा झटका, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने छोड़ी पार्टी; कांग्रेस में हुईं शामिल

    October 3, 2026

    ‘प्रेम कीटाणु’ पर भारी पड़ा ‘दृश्यम: द कंक्लूजन’, दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर कमाई रही बेहद कम

    October 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Saturday, October 3
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » भारत आ रहा BYD का लग्जरी कार ब्रांड DENZA, जारी हुआ पहला टीजर

    भारत आ रहा BYD का लग्जरी कार ब्रांड DENZA, जारी हुआ पहला टीजर

    News DeskBy News DeskOctober 3, 20261 Views बिजनेस

     नई दिल्ली

    भारतीय बाजार में जल्द ही हमें एक नया कार ब्रांड देखने को मिलेगा. इस कार ब्रांड की एंट्री कन्फर्म हो गई है. वैसे ये एक मौजूदा कार ब्रांड का सब-ब्रांड होगा. हम बात कर रहे हैं डेंजा (Denza) की, जो जल्द ही भारत में अपनी पहली कार लॉन्च करेगा. ये बीवाईडी (BYD) का लग्जरी ब्रांड है। 

    कंपनी ने अपना पहला टीजर जारी कर भारत में एंट्री को कन्फर्म कर दिया है. वैसे कंपनी किस कार को अपनी एंट्री के लिए चुनेगी ये कन्फर्म नहीं है. लेकिन बीवाईडी डेंजा के दो मॉडल्स की चर्चा काफी ज्यादा हो रही है. इसमें से एक एमपीवी होगी, जबकि दूसरा हाई परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक फास्टबैक होगी। 

    डेंजा डी9 (Denza D9) लग्जरी इलेक्ट्रिक एमपीवी और डेंजा जेड 9 जीटी (Denza Z9 GT) को कंपनी शुरुआत में लॉन्च कर सकती है. दोनों ही कारें सीबीयू (कंप्लीट बिल्ट अप यूनिट) रूप में आएंगी और इन्हें डेंजा के एक्सक्लूसिव शोरूम से बेचा जाएगा. ये गाड़ियां बीवाईडी की मौजूदा रेंज से ज्यादा कीमत पर आएंगी और ज्यादा प्रीमियम एक्सपीरियंस ऑफर करेंगी। 

    डेंजा डी9 में क्या होगा खास? 
    टीजर में डेंजा ने अपनी किसी भी कार को टीज नहीं किया है. ना ही कंपनी ने ये बताया है कि उनकी पहली कार कब लॉन्च होगी. डेंजा डी9 की बात करें, तो ये एक प्रीमियम 7-सीटर एमपीवी होगी, जिसकी सीधा मुकाबला एमजी एम9, मर्सिडीज बेंज वी-क्लास, टोयोटा वेलफायर और लेक्सस एलएम से होगा। 

    कार के डायमेंशन की बात करें, तो डी9 की लंबाई 5250 एमएम, चौड़ाई 1960 एमएम और ऊंचाई 1920 एमएम होगी. कार का व्हीलबेस 3110 एमएम होगा. एक्सटीरियर की बात करें, तो ये कार मॉडर्न और एलिगेंट डिजाइन के साथ आएगी. इसमें मोशन फ्रंट ग्रिल, फुल विडथ टेल लाइट्स, पावर्ड बायडायरेक्शनल स्लाइडिंग डोर्स, सॉफ्ट क्लोजिंग डोर्स, एक बड़ा पैनोरोमिक सनरूफ और 18 इंच के एलॉय व्हील्स मिलेंगे। 

    इंटीरियर की बात करें, तो कार में 15.9 इंच का सेंट्रल टचस्क्रीन, 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैंसेजर डिस्प्ले और ऑपरेशनल रियर एंटरटेनमेंट स्क्रीन मिलेगी. कार में 103 से 115kWh की बैटरी मिल सकती है, जो 800 किलोमीटर तक की क्लेम्ड रेंज के साथ आएगी। 

    डेंजा जेड9 जीटी में क्या होगा? 
    ये एक 5-सीटर कार होगी, जिसकी लंबाई 5195 एमएम होगी. कार की चौड़ाई 1990 एमएम और ऊंचाई 1490 एमएम होगी. इसमें 3125 एमएम का व्हीलबेस मिलेगा. ये कार वुल्फगैंग एगर डिजाइन को फॉलो करेगी. डेंजा जेड9 जीटी में 17.3 इंच का फ्लोटिंग टचस्क्रीन और 13.2 इंज का डुअल डिस्प्ले मिलेगा। 

    इस कार में हाई परफॉर्मेंस ट्रिपल मोटर सेटअप मिलेगा. इसमें 100 से 122.5kWh की बैटरी मिल सकती है. इसमें 850kW तक की पावर और 1100 एनएम तक का टॉर्क मिलेगा. कार की टॉप स्पीड 270 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी, जबकि 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में इसे 2.7 से 3.4 सेकंड का वक्त लगेगा। 

    Related Posts

    विजय माल्या पर अब भी ₹8,752 करोड़ बकाया, SBI कंसोर्टियम ने बॉम्बे HC में दी जानकारी

    October 3, 2026

    पेट्रोल ₹5 महंगा, डीजल के दाम भी बढ़े; नायरा ने दिया बड़ा झटका

    October 3, 2026

    शेयर बाजार में 25 साल बाद सबसे लंबी गिरावट, 8 हफ्ते में ₹26 लाख करोड़ स्वाहा

    October 2, 2026

    TATA को चुनौती! Mahindra की EV बिक्री ने पार किया 1 लाख का आंकड़ा, सितंबर में भी दमदार प्रदर्शन

    October 2, 2026

    निफ्टी सिर्फ 13% टूटा, लेकिन बाजार में मची बड़ी तबाही; 102 शेयर आधे से भी नीचे

    October 1, 2026

    Yamaha R15M हो सकती है बंद! इस नई बाइक की एंट्री से बदल जाएगा कंपनी का लाइनअप

    October 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.