Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मीराबाई चानू ने जीता सिल्वर, नॉर्थ कोरिया की री सॉन्ग गुम ने वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ गोल्ड

    September 23, 2026

    29 दवाओं के सैंपल क्वालिटी टेस्ट में फेल, दिल्ली में एक दवा नकली मिली

    September 23, 2026

    PF New Rule: बेसिक ₹30, ₹40 या ₹50 हजार है तो कितना कटेगा PF? जानें EPFO का नियम

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Wednesday, September 23
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » शेफाली वर्मा ने रचा इतिहास, WT20I में एक साल में सबसे ज्यादा रन का वर्ल्ड रिकॉर्ड

    शेफाली वर्मा ने रचा इतिहास, WT20I में एक साल में सबसे ज्यादा रन का वर्ल्ड रिकॉर्ड

    News DeskBy News DeskSeptember 22, 20261 Views खेल

    नई दिल्ली
    भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओपनर शेफाली वर्मा ने वुमेंस टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। एशियन गेम्स 2026 के वुमेंस क्रिकेट कंप्टीशन के फाइनल के दौरान उन्होंने पावरप्ले में दमदार खेल दिखाया और एक विश्व रिकॉर्ड तोड़ डाला। गोल्ड मेडल मैच में उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी सेमीफाइनल की तरह जारी रखी और इस दौरान वह वुमेंस टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गईं।

    दाएं हाथ की बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने WT20I में एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में साउथ अफ्रीका की दिग्गज बल्लेबाज लॉरा वॉलवार्ट का विश्व रिकॉर्ड धराशायी किया और अपना नाम उस वर्ल्ड रिकॉर्ड पर दर्ज करा लिया। 824 रन लॉरा ने एक कैलेंडर ईयर में बनाए। शेफाली वर्मा के रनों की संख्या 2026 में उनसे ज्यादा हो चुकी है। साउथ अफ्रीकी बैटर ने भी इसी साल ये कमाल किया हुआ है। वहीं, शेफाली के रनों की संख्या 861 हो चुकी है और वे इस मामले में शीर्ष पर हैं।

    WT20I में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में शेफाली और लॉरा टॉप 3 में हैं, जबकि हॉन्ग कॉन्ग की नताशा माइल्स तीसरे पायदान पर हैं, जिन्होंने 800 रन इसी साल बनाए हैं। पिछले साल यूएई की ईशा ओजा ने 779 रन बनाए थे। वे लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। टॉप 5 में हॉन्ग कॉन्ग की एक और प्लेयर हैं। यास्मीन दासवानी इस साल 779 रन बना चुकी हैं। इस साल टॉप 5 में से 4 खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा रन वुमेंस टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बनाने का कारनामा किया है।

    WT20I में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन
        शेफाली वर्मा – 861 रन (2026)
        लॉरा वॉलवार्ट – 824 रन (2026)
        नताशा माइल्स – 800 रन (2026)
        ईशा ओजा – 779 रन (2025)
        यास्मीन दासवानी- 779 रन (2026)

    एशियन गेम्स 2026 के वुमेंस क्रिकेट प्रतिस्पर्धा के फाइनल में शेफाली वर्मा ने 29 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्कों की मदद से 48 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 165.52 का रहा। भारतीय टीम को गोल्ड मेडल मैच में उन्होंने दमदार शुरुआत दिला दी थी। भारत का स्कोर 99 रन हो चुका था। भारत को पहला झटका 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर लगा था। भारत इस मैच में मजबूत स्थिति में है। शेफाली वर्मा के साथ पारी की शुरुआत करने उतरीं स्मृति मंधाना ने खबर लिखे जाने तक 30 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया था।

    Related Posts

    मीराबाई चानू ने जीता सिल्वर, नॉर्थ कोरिया की री सॉन्ग गुम ने वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ गोल्ड

    September 23, 2026

    भारत ने रचा इतिहास, T20I में 200 मैच जीतने वाला बना पहला देश; जापान को 2 रन से हराया

    September 22, 2026

    भारत ने जापान को 2 रन से हराया, रचा इतिहास; T20I में 200 जीत दर्ज करने वाली पहली टीम

    September 22, 2026

    Asian Games 2026: गोल्ड जीतने के बाद हरमनप्रीत ने गेंदबाजों को दिया जीत का श्रेय

    September 22, 2026

    Asian Games 2026: जापान से 1-3 से हारी भारतीय महिला बैडमिंटन टीम, मेडल का सपना टूटा

    September 22, 2026

    Asian Games 2026: भारत ने रचा इतिहास, श्रीलंका को 147 रन से हराकर जीता गोल्ड

    September 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.