Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    27 की उम्र में बड़ा बदलाव, कभी स्कूल से निकाले गए उद्देश्य ने बनाया मुफ्त स्कूल; KBC में जीते 12.5 लाख

    September 12, 2026

    डोडा में बड़े ऑपरेशन के बाद सुरक्षा बलों की आतंकियों को चेतावनी, बोले- ‘भाग सकते हो, छिप नहीं सकते’

    September 12, 2026

    IND vs AFG: ईशान किशन की फिटनेस पर बड़ा अपडेट, नेट्स में पीठ में खिंचाव के बाद नवदीप सैनी ने बताया हाल

    September 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Saturday, September 12
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » IND vs AFG: ईशान किशन की फिटनेस पर बड़ा अपडेट, नेट्स में पीठ में खिंचाव के बाद नवदीप सैनी ने बताया हाल

    IND vs AFG: ईशान किशन की फिटनेस पर बड़ा अपडेट, नेट्स में पीठ में खिंचाव के बाद नवदीप सैनी ने बताया हाल

    News DeskBy News DeskSeptember 12, 20261 Views खेल

     नई दिल्ली
    भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20I सीरीज 13 सितंबर से शुरू हो रही है. इस सीरीज की शुरुआत से पहले भारतीय टीम की चिंता उस उस वक्त चिंता बढ़ गई, जब ईशान किशन नेट्स से पीठ में खिंचाव के बाद बाहर चले गए. टी20I सीरीज के तीनों मुकाबलें 13, 15 और 17 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाने हैं.

    अब तेज गेंदबाज नवदीप सैनी ने ईशान किशन की फिटनेस को लेकर अपडेट शेयर किया है. ईशान ने कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ करीब एक घंटे तक बल्लेबाजी की. इस दौरान वह शानदार लय में नजर आए और कई बार गेंद को सीधे बाउंड्री के पार पहुंचाया. इसके बाद ईशान तेज गेंदबाजों के खिलाफ नेट्स में बल्लेबाजी करने पहुंचे.

    'नेट बॉलर' बने नवदीप सैनी
    नेट्स में नवदीप सैनी भारतीय टीम की मदद के लिए नेट गेंदबाज की भूमिका निभा रहे थे. सैनी ने ईशान किशन को एक शॉर्ट गेंद डाली. ईशान ने गेंद से बचने के लिए नीचे झुकने की बजाय पीछे की ओर शरीर मोड़ा. इसी दौरान उन्हें पीठ में खिंचाव महसूस हुआ और वह असहज नजर आए. ईशान की स्थिति देखते ही फिजियो और टीम का सपोर्ट स्टाफ ईशान की ओर दौड़ा और उनकी जांच की. इसके बाद वह अपना अभ्यास बीच में छोड़कर नेट्स से बाहर चले गए.

    नवदीप ने ईशान को लेकर क्या कहा?
    ईशान किशन की चोट को लेकर चिंता बढ़ रही थी, लेकिन टीम इंडिया के लिए खेल चुके नवदीप सैनी ने बाद में स्थिति साफ की. द इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में सैनी ने बताया कि उन्होंने ईशान से खुद उनकी स्थिति के बारे में पूछा था.

    सैनी के मुताबिक वह और ईशान लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं. इसी वजह से उन्होंने ईशान के खिलाफ शॉर्ट गेंद का इस्तेमाल करने की कोशिश की थी. गेंद के बाद सैनी ने ईशान से पूछा कि वह कैसा महसूस कर रहे हैं, जिस पर विकेटकीपर बल्लेबाज ने उन्हें ठीक होने की बात कही.

    ईशान किशन हाल ही में दलीप ट्रॉफी 2026-27 फाइनल में शानदार प्रदर्शन करके लौटे हैं. उन्होंने साउथ जोन के खिलाफ पहली पारी में 270 रन और दूसरी पारी में 80 रन बनाए थे. अफगानिस्तान के खिलाफ टी20I सीरीज से पहले टीम मैनेजमेंट के लिए उनका फॉर्म बेहद अहम है.

    Related Posts

    फातिमा सना का ऑलराउंड प्रदर्शन भी नहीं आया काम, श्रीलंका से हारकर फाइनल से बाहर पाकिस्तान

    September 12, 2026

    Asian Games 2026: नीरज चोपड़ा नहीं होंगे तो रोहित यादव पर टिकी उम्मीदें, 87.68 मीटर का है बेस्ट रिकॉर्ड

    September 12, 2026

    अपने ही घर में मेहमान बनेगी टीम इंडिया, अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में मिलेगा विजिटर्स ड्रेसिंग रूम

    September 11, 2026

    विनेश फोगाट को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने वर्ल्ड चैंपियनशिप ट्रायल में उतरने से रोका

    September 11, 2026

    इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान का बुरा हाल, लगातार हार के बाद 7 खिलाड़ियों को वापस बुलाया

    September 11, 2026

    कोको गॉफ को हराकर यूएस ओपन फाइनल में पहुंचीं एलेना रिबाकिना, सबालेंका से होगा खिताबी मुकाबला

    September 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.