Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    दयारा बुग्याल में दूध-दही और मक्खन की होली, 11 हजार फीट की ऊंचाई पर दिखा अनोखा नजारा

    August 18, 2026

    दयारा बुग्याल में दूध-दही और मक्खन की होली, 11 हजार फीट की ऊंचाई पर दिखा अनोखा नजारा

    August 18, 2026

    दयारा बुग्याल में दूध-दही और मक्खन की होली, 11 हजार फीट की ऊंचाई पर दिखा अनोखा नजारा

    August 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Tuesday, August 18
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » चांदी का 4000 साल पुराना इतिहास, सोने से पहले सिल्वर बनी दुनिया की ताकतवर करेंसी; भारत में ऐसे बढ़ा दबदबा

    चांदी का 4000 साल पुराना इतिहास, सोने से पहले सिल्वर बनी दुनिया की ताकतवर करेंसी; भारत में ऐसे बढ़ा दबदबा

    News DeskBy News DeskAugust 18, 20260 Views बिजनेस

    इंदौर 

    भी हम किसी कीमती धातु के बारे में सोचते हैं, तो सबसे पहला नाम 'सोने' (Gold) का आता है। लेकिन अगर आप इतिहास के पन्ने पलटेंगे, तो पाएंगे कि दुनिया की अर्थव्यवस्था और राजाओं की सल्तनत सोने से ज्यादा 'चांदी' (silver) के दम पर चलती थी। आज हम जिस चांदी को पायल, बिछिया या पूजा के बर्तनों के रूप में देखते हैं, वह कभी भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की सबसे ताकतवर 'करेंसी' (मुद्रा) हुआ करती थी।

    ऐतिहासिक पन्नों को खंगालने पर पता चलता है कि दुनिया भर की अर्थव्यवस्था और व्यापारिक तंत्र को चलाने में चांदी ने सबसे अहम भूमिका निभाई है। सोने को हमेशा तिजोरियों में छिपाकर रखा गया, लेकिन चांदी वह धातु थी जिसने बाजारों में घूमकर दुनिया का व्यापार चलाया।

    व्यापार की पहली सीढ़ी
    जब दुनिया में 'वस्तु विनिमय' (Barter System – यानी सामान के बदले सामान) का दौर था, तब बड़े और अंतरराष्ट्रीय व्यापार में भारी दिक्कतें आती थीं। भारत में चांदी का पहला इस्तेमाल सिंधु घाटी सभ्यता (Indus Valley Civilization) में देखने को मिलता है। महाजनपद काल और मौर्य साम्राज्य (लगभग छठी शताब्दी ईसा पूर्व) में मिली। इस दौरान 'आहत सिक्के' (Punch-Marked Coins) चलन में आए, जिन्हें 'कार्षापण' कहा जाता था। ये पूरी तरह चांदी के बने होते थे।

    चांदी के इन सिक्कों ने व्यापार को आसान बना दिया क्योंकि अब हर चीज की एक सटीक कीमत तय हो गई थी। व्यापारियों (श्रेणियों) को सामान ढोने की बजाय सिर्फ चांदी की थैलियां लेकर सफर करना होता था।

    'सोना राजाओं का धन, तो चांदी…?
    हजारों सालों तक दुनिया का असली व्यापार डॉलर या रुपये से नहीं, बल्कि चांदी के सिक्कों से चला। प्राचीन यूनान, रोम, फारस (पर्शिया) से लेकर यूरोप तक हर साम्राज्य ने अपनी आधिकारिक मुहर वाले चांदी के सिक्के चलाए। उस दौर में एक मशहूर कहावत थी कि "सोना राजाओं की तिजोरी का धन है, लेकिन चांदी आम लोगों का पैसा है।" सोना इतना महंगा था कि आम आदमी की पहुंच से दूर था, इसलिए रोजमर्रा का सारा व्यापार, सैनिकों का वेतन और करों की वसूली चांदी में ही होती थी।

    अंतरराष्ट्रीय व्यापार में कैसे चमकी चांदी?
    भारत में चांदी की खदानें बहुत कम थीं, तो फिर भारत के पास इतनी चांदी आई कहां से? इसका जवाब है हमारा बेजोड़ एक्सपोर्ट । प्राचीन काल में भारत के सूती कपड़े, रेशम, मलमल और मसालों (खासकर काली मिर्च) का पूरी दुनिया में डंका बजता था। रोम और मिस्र के व्यापारी जब ये सामान खरीदने आते, तो बदले में भारत को भारी मात्रा में चांदी देते थे।

    यह व्यापार इतना एकतरफा था कि रोमन इतिहासकार 'प्लिनी' (Pliny) ने दुख जताते हुए लिखा था कि, "रोम का सारा खजाना (चांदी) भारत के विलासिता वाले सामानों (मसाले और रेशम) को खरीदने में बह रहा है।" इसी व्यापार ने भारत को उस दौर की आर्थिक महाशक्ति बना दिया था।

    भारत का 'सिल्वर सिंक' बनना और 24% अर्थव्यवस्था
    भारत की कहानी सबसे अलग थी। हमारी असली ताकत चांदी पैदा करने में नहीं, बल्कि उसे पूरी दुनिया से खींचने में थी। सिंधु घाटी सभ्यता (करीब 4,000 साल पहले) से ही भारत में चांदी के आभूषण बनते थे।

    लेकिन मध्यकाल आते-आते भारत दुनिया का सबसे बड़ा व्यापारिक हब (Trade Center) बन गया। भारत के मसाले, मलमल, सूती कपड़े, नील और हस्तशिल्प की मांग पूरी दुनिया में थी। यूरोपीय व्यापारियों (रोम से लेकर अंग्रेजों तक) के पास भारत को देने के लिए कोई सामान नहीं था, इसलिए वे अपने जहाजों में भरकर दुनिया भर की चांदी भारत लाते और बदले में यहां का सामान ले जाते।

    रिपोर्ट का मानें तो 1492 में जब यूरोपियों ने अमेरिका (पेरू, बोलिविया, मेक्सिको) की विशाल खदानों पर कब्जा किया, तो वहां से निकली 85% चांदी जहाजों के जरिए घूम-फिरकर भारत ही पहुंची। ब्रिटिश अर्थशास्त्री एंगस मैडिसन के शोध के अनुसार, साल 1700 के आसपास भारत अकेले पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था का 24% हिस्सा था। पूरी दुनिया की चांदी भारत की ओर बह रही थी।

    मुगलों का खजाना और शेरशाह सूरी का 'रुपया'
    आज हम अपनी जेब में जो 'रुपया' (Rupee) रखते हैं, उसका सीधा जन्म भी चांदी से हुआ है। संस्कृत के शब्द 'रूप्य' का अर्थ ही है ढली हुई चांदी। 16वीं सदी में जब अफगान शासक शेरशाह सूरी ने राज किया, तो उसने व्यापार को आसान बनाने के लिए एक तय मानक का चांदी का सिक्का चलाया, जिसे 'रुपया' कहा गया। बाद में मुगलों (अकबर-औरंगजेब) और अंग्रेजों ने भी इसी चांदी के रुपये को अपनी अर्थव्यवस्था का आधार बनाया।

    बैंकिंग सिस्टम का जन्म
    व्यापार इतना बढ़ गया था कि व्यापारी भारी मात्रा में चांदी के सिक्के लेकर सफर नहीं कर सकते थे (लूटपाट का डर)। यहीं से भारत में 'हुंडी' (Hundi – Promissory Notes) सिस्टम शुरू हुआ। बड़े सेठ और महाजन (जैसे जगत सेठ) अपनी तिजोरियों में व्यापारियों की चांदी जमा कर लेते थे और उन्हें एक 'कागज' (हुंडी) दे देते थे। व्यापारी दूसरे शहर जाकर वो कागज दिखाता और उसे वहां उतनी ही चांदी मिल जाती। यह भारत का पहला 'चेक और बैंकिंग सिस्टम' था, जो पूरी तरह चांदी पर टिका था।

    आज के दौर में जिस चांदी से कभी राजाओं की तलवारें और सिक्के बनते थे, आज वह इलेक्ट्रिक वाहनों (EV), 5G नेटवर्क, सोलर पैनल, कंप्यूटर और मोबाइल फोन की जान बन गई है। क्योंकि चांदी बिजली की सबसे बेहतरीन 'कंडक्टर' है।

    Related Posts

    Skoda Slavia Facelift: कल होगी लॉन्च, नए लुक के साथ मिलेंगे बड़े अपडेट; 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स खास

    August 18, 2026

    Aerospace X1 ने रचा इतिहास, दुनिया के सबसे बड़े इलेक्ट्रिक विमान ने भरी पहली उड़ान; 27 मिनट का खर्च सिर्फ ₹480

    August 18, 2026

    Stock Market Down: हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 500 अंक टूटा; IT-टेक स्टॉक्स में भारी गिरावट

    August 17, 2026

    सचिन, शाहरुख और माधुरी के निवेश वाली कंपनी का आएगा IPO, ₹660 करोड़ जुटाने की तैयारी

    August 17, 2026

    एलपीजी संकट से निपटने के लिए मोदी सरकार का बड़ा फैसला, कंपनियों को मिला उत्पादन लक्ष्य

    August 17, 2026

    8वें वेतन आयोग में ₹18,000 की बेसिक सैलरी ₹69,000 तक पहुंच सकती है? जानें पूरा गणित

    August 17, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202460 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202460 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.