Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    दयारा बुग्याल में दूध-दही और मक्खन की होली, 11 हजार फीट की ऊंचाई पर दिखा अनोखा नजारा

    August 18, 2026

    दयारा बुग्याल में दूध-दही और मक्खन की होली, 11 हजार फीट की ऊंचाई पर दिखा अनोखा नजारा

    August 18, 2026

    दयारा बुग्याल में दूध-दही और मक्खन की होली, 11 हजार फीट की ऊंचाई पर दिखा अनोखा नजारा

    August 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Tuesday, August 18
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » 350 टेस्ट विकेट के साथ रवींद्र जडेजा ने रचा इतिहास, कपिल देव के खास क्लब में बनाई जगह

    350 टेस्ट विकेट के साथ रवींद्र जडेजा ने रचा इतिहास, कपिल देव के खास क्लब में बनाई जगह

    News DeskBy News DeskAugust 17, 20261 Views खेल

    नई दिल्ली
    जडेजा के 350 टेस्ट विकेट पूरे होते ही उनका नाम कपिल देव के साथ उस खास सूची में जुड़ गया, जिसमें दुनिया के सिर्फ चार क्रिकेटर शामिल हैं.

    कपिल देव ने टेस्ट में 5248 रन और 434 विकेट लिए हैं. इंग्लैंड के इयान बॉथम के नाम 5200 रन और 383 विकेट हैं, जबकि न्यूजीलैंड के डेनियल विटोरी ने 4531 रन के साथ 362 विकेट लिए हैं. अब इस एलीट क्लब में चौथा नाम रवींद्र जडेजा (4108 रन, 351 विकेट) का है.

    350 विकेट लेने वाले सिर्फ पांचवें भारतीय
    जडेजा की यह उपलब्धि इसलिए भी बड़ी है क्योंकि वह टेस्ट क्रिकेट में 350 या उससे अधिक विकेट लेने वाले सिर्फ 5वें भारतीय बने हैं.

    उनसे पहले अनिल कुंबले ने 619, रविचंद्रन अश्विन ने 537, कपिल देव ने 434 और हरभजन सिंह ने 417 विकेट झटके हैं.

    यानी भारत के महान टेस्ट गेंदबाजों की सूची में जडेजा ने एक और बड़ी छलांग लगाई है. खास बात यह है कि बाकी चारों के मुकाबले जडेजा की पहचान विशुद्ध गेंदबाज से ज्यादा एक ऑलराउंडर की रही है.

    बाएं हाथ के स्पिनरों में भी टॉप-3
    351 विकेट के साथ जडेजा अब टेस्ट इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के स्पिनरों में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं.

    इस सूची में श्रीलंका के रंगना हेराथ 433 विकेट के साथ सबसे आगे हैं. डेनियल विटोरी के नाम 362 विकेट हैं और अब जडेजा 351 विकेट के साथ उनके ठीक पीछे हैं.

    यानी जडेजा के सामने अब सिर्फ 11 विकेट का फासला है. अगर वह विटोरी को पीछे छोड़ते हैं तो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के स्पिनरों में दूसरे स्थान पर पहुंच जाएंगे. उनके पीछे इंग्लैंड के डेरेक अंडरवुड 297 और बांग्लादेश के तैजुल इस्लाम 271 विकेट के साथ हैं.

    सिर्फ विकेट नहीं, विकेट लेने की रफ्तार भी खास
    जडेजा की गेंदबाजी को खास बनाने वाला एक और आंकड़ा उनका स्ट्राइक रेट है. कम से कम 125 टेस्ट विकेट लेने वाले बाएं हाथ के स्पिनरों में जडेजा 58.0 की स्ट्राइक रेट रखते हैं. उनसे बेहतर स्ट्राइक रेट सिर्फ दक्षिण अफ्रीका के केशव महाराज की है. उनकी स्ट्राइक रेट 56.4 है.

    इसका मतलब है कि जडेजा सिर्फ लगातार गेंदबाजी कर दबाव बनाने वाले स्पिनर नहीं हैं, बल्कि विकेट निकालने की क्षमता के मामले में भी वह अपने वर्ग के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में हैं.

    जडेजा की असली पहचान है ऑलराउंड कमाल
    जडेजा की इस उपलब्धि का सबसे खास हिस्सा यही है कि 351 विकेट उनके करियर की अकेली उपलब्धि नहीं है. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 4000 से ज्यादा रन भी बनाए हैं. यानी एक छोर पर गेंद से 350+ विकेट और दूसरे छोर पर बल्ले से 4000 से ज्यादा रन. यही वह डबल है, जिसने उन्हें कपिल देव के साथ खड़ा कर दिया है.

    यह तुलना इसलिए भी दिलचस्प है क्योंकि कपिल तेज गेंदबाजी करने वाले महान ऑलराउंडर थे, जबकि जडेजा बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर हैं. दोनों की शैली अलग है, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में बल्ले और गेंद से लगातार योगदान देने की क्षमता ने दोनों को एक ही ऐतिहासिक पायदान पर ला खड़ा किया है.

    श्रीलंका की टीम तीसरे दिन 284 रनों पर ऑलआउट हो गई और भारत को पहली पारी में 178 रनों की बढ़त मिल गई. रवींद्र जडेजा ने 21 ओवर में 5 मेडन डालते हुए 57 रन देकर 3 विकेट झटके. मानव सुथार ने 21.4 ओवर में 1 मेडन के साथ 76 रन देकर 4 विकेट निकाले.

    Related Posts

    युवराज, डिविलियर्स, वॉर्नर समेत क्रिकेट के दिग्गज फिर उतरेंगे मैदान पर, अक्टूबर में होगा बड़ा टूर्नामेंट

    August 18, 2026

    बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया की बढ़ी मुश्किलें, धीमी ओवर गति पर कट सकते हैं विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के अंक

    August 17, 2026

    Community Shield: आर्सनल ने मैनचेस्टर सिटी को 3-0 से रौंदा, खिताब के साथ नए सीजन का आगाज

    August 17, 2026

    Cincinnati Open 2026: नोवाक जोकोविक को बड़ा झटका, तिरांते ने 24 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन को हराया

    August 17, 2026

    BWF World Championship 2026: रिकॉर्ड छठे पदक के लिए उतरेंगी पीवी सिंधू, घर में रच सकती हैं इतिहास

    August 17, 2026

    भारत vs इंग्लैंड हॉकी वर्ल्ड कप: आज शाम 6:30 बजे होगा महामुकाबला, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल

    August 17, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202460 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202460 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.