Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    PM मोदी ने शेयर किया खास वीडियो, गायों को चारा और मोरों को खिलाया दाना

    August 16, 2026

    आवारापन 2’ की सफलता के बीच इमरान हाशमी की ‘जन्नत 3’ पर बड़ा अपडेट, स्क्रिप्ट पर काम जारी

    August 16, 2026

    NMDC का दमदार प्रदर्शन, पहली तिमाही में लौह अयस्क उत्पादन 26% बढ़ा

    August 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Sunday, August 16
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » अमेरिका ने एशिया से हटाया आखिरी एयरक्राफ्ट कैरियर, चीन बोला- ‘सहयोगियों को दे दिया धोखा’

    अमेरिका ने एशिया से हटाया आखिरी एयरक्राफ्ट कैरियर, चीन बोला- ‘सहयोगियों को दे दिया धोखा’

    News DeskBy News DeskAugust 16, 20261 Views विदेश

    नई दिल्ली
    अमेरिकी प्रशासन ने ईरान के साथ जारी संघर्ष और मध्य पूर्व में अभियानों को प्राथमिकता देते हुए एशिया-प्रशांत क्षेत्र से अपना अंतिम विमानवाहक युद्धपोत भी वापस बुला लिया है। इसपर चीन ने खुशी जताते हुए कई एशियाई सहयोगी देशों का मजाक उड़ाया और कहा कि अमेरिका ने दे दिया ना धोखा। दरअसल यूएसएस जॉर्ज वाशिंगटन नामक यह पोत अब मध्य पूर्व में तैनात यूएसएस अब्राहम लिंकन का स्थान लेगा। इस फैसले के बाद पश्चिमी प्रशांत महासागर में अमेरिका का कोई विमानवाहक पोत मौजूद नहीं है, जिससे उसके एशियाई सहयोगी देशों की चिंता बढ़ गई है।

    अमेरिकी नौसेना पर बढ़ा दबाव
    मध्य पूर्व में लंबे समय से जारी सैन्य अभियानों के कारण अमेरिकी नौसेना के जहाजों और सैनिकों पर अत्यधिक दबाव पड़ रहा है। लगातार समुद्र में तैनात रहने से सैनिकों के मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका का यह कदम एशिया-प्रशांत क्षेत्र में अपनी उपस्थिति मजबूत करने के उसके पिछले दावों के बिल्कुल विपरीत है। दूसरी ओर चीन अमेरिका की इस अनुपस्थिति का पूरा फायदा उठाने का प्रयास कर रहा है।

    शक्ति प्रदर्शन कर रहा चीन
    चीन इस स्थिति को ताइवान, जापान, फिलीपींस और इंडोनेशिया जैसे देशों के सामने यह साबित करने के लिए भुना रहा है कि अमेरिका अब इस क्षेत्र की सुरक्षा की गारंटी देने की स्थिति में नहीं है। चीन ने हाल ही में दक्षिण चीन सागर और जापान के पास के समुद्री इलाकों में सैन्य अभ्यास करके अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया है।

    अमेरिका ने दिया भरोसा
    अमेरिकी अधिकारियों ने अपने सहयोगी देशों को आश्वासन दिया है कि उनकी सुरक्षा प्रतिबद्धता मजबूत बनी हुई है और जल्द ही किसी अन्य विमानवाहक पोत को तैनात किया जा सकता है। हालांकि, रक्षा विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि बिना उचित योजना के लंबे समय तक युद्धपोतों को तैनात रखने से जहाजों को भारी रखरखाव की आवश्यकता होगी।

    लेबनान पर इजरायल के हवाई हमले में सात मरे
    लेबनान के अंसार कस्बे पर हुए इजरायली हवाई हमले में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गये। लेबनान की आधिकारिक राष्ट्रीय समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार शनिवार तड़के यह हमला किया गया। रक्षा बलों के अनुसार यह कार्रवाई सुरक्षा क्षेत्र में तैनात इजरायली सैनिकों के खिलाफ अली ताहेर रिज इलाके में हिजबुल्लाह द्वारा किये गये हमले के जवाब में की गई है।

    यूएई के तेल टैंकर पर हमला, कोई हताहत नहीं
    संयुक्त अरब अमीरात की सरकारी तेल एवं गैस कंपनी एडनॉक के एक टैंकर पर होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरते समय हमला हुआ। संयुक्त अरब अमीरात की आधिकारिक समाचार एजेंसी के अनुसार, यह घटना शुक्रवार शाम की है। इस हमले में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। यूएई ने इस हमले के लिए सीधे तौर पर ईरान को जिम्मेदार ठहराया है।

    Related Posts

    ईरान-ओमान का होर्मुज पर बड़ा समझौता, जहाजों की आवाजाही संभालेंगे दोनों देश

    August 16, 2026

    रूस में ब्रा और अंडरवियर बेचने के सख्त नियम, हर प्रोडक्ट में यह खासियत होना जरूरी

    August 16, 2026

    बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव की उलटी गिनती शुरू, जानें कब होगा नामांकन और कब पड़ेगा वोट

    August 15, 2026

    67 साल की उम्र में ‘गॉसिप’ से कमाई! दावा-चर्चा में महिला ने खरीदे 2 घर, अनोखी कहानी वायरल

    August 15, 2026

    जंग की मार से टूटा ईरान, पेट भरने के लिए लोग बेचने को मजबूर हुए अपने बाल

    August 15, 2026

    तालिबान ने 5 साल में बर्बाद किया लाखों लड़कियों का भविष्य! UNESCO की चेतावनी से दुनिया चिंतित

    August 15, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202460 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202460 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.