Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    तलाक हुआ तो जॉर्जिना को हर महीने मिलेंगे ₹1.10 करोड़! रोनाल्डो के साथ करोड़ों की डील की रिपोर्ट

    August 15, 2026

    LIC के बाद अब इन कंपनियों पर सरकार की नजर, हिस्सेदारी बिक्री से मिल सकता है कमाई का मौका

    August 15, 2026

    हर महीने ₹5,000 निवेश करने हैं? FD, RD या SIP—कहां मिलेगा बेहतर रिटर्न, जानें पूरा हिसाब

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Saturday, August 15
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » Tata Steel vs JSW Steel: निवेश के लिए कौन बेहतर? जानिए किस कंपनी के फंडामेंटल हैं ज्यादा मजबूत

    Tata Steel vs JSW Steel: निवेश के लिए कौन बेहतर? जानिए किस कंपनी के फंडामेंटल हैं ज्यादा मजबूत

    News DeskBy News DeskAugust 15, 20260 Views बिजनेस

    नई दिल्ली
     तिमाही नतीजों का सीजन जारी है और इस बार सबसे ज्यादा नजर देश की दो बड़ी स्टील कंपनियों टाटा स्टील और JSW स्टील पर रही। दोनों कंपनियों ने जून तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। ऐसे समय में जब भारत में स्टील की मांग मजबूत बनी हुई है और अलग-अलग देशों में स्टील की कीमतों में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। निवेशकों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आने वाले स्टील साइकल का सबसे ज्यादा फायदा किस कंपनी को मिल सकता है।

    एक तरफ टाटा स्टील के पास बड़ा कारोबार, मजबूत घरेलू बिजनेस और विस्तार की बड़ी योजना है। वहीं दूसरी तरफ JSW स्टील बेहतर मुनाफा, कम कर्ज और ज्यादा क्षमता के साथ आगे बढ़ती दिख रही है। दोनों कंपनियां लगातार अपनी क्षमता बढ़ाने में लगी हैं। आइए समझते हैं कि जून तिमाही के नतीजों के आधार पर फिलहाल कौन सी कंपनी ज्यादा मजबूत नजर आ रही है।

    रेवेन्यू और मुनाफे में किसने मारी बाजी
    30 जून 2026 को खत्म हुई तिमाही में टाटा स्टील का कुल रेवेन्यू 60,794 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का EBITDA 9,370 करोड़ रुपये रहा। यह पिछले साल के मुकाबले 25 फीसदी ज्यादा है। वहीं कंपनी का नेट प्रॉफिट 2,385 करोड़ रुपये रहा।

    दूसरी ओर JSW स्टील का रेवेन्यू 47,364 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का EBITDA 9,383 करोड़ रुपये रहा। यह टाटा स्टील के लगभग बराबर है। जबकि उसका कारोबार आकार में छोटा है। सबसे बड़ी बात यह रही कि JSW स्टील का नेट प्रॉफिट 4,696 करोड़ रुपये रहा। यह टाटा स्टील के मुकाबले लगभग दोगुना है।

    Criteria     टाटा स्टील (Q1 FY27)     JSW स्टील (Q1 FY27)
    रेवेन्यू     ₹60,794 करोड़     ₹47,364 करोड़
    EBITDA     ₹9,370 करोड़     ₹9,383 करोड़
    EBITDA ग्रोथ (YoY)     25%     लगभग टाटा स्टील के बराबर EBITDA
    नेट प्रॉफिट     ₹2,385 करोड़     ₹4,696 करोड़

    मार्जिन और कारोबार में कौन आगे

    टाटा स्टील के भारत वाले कारोबार का EBITDA मार्जिन 27 फीसदी रहा। प्रति टन EBITDA 3,255 रुपये बढ़कर 19,162 रुपये पहुंच गया। इससे साफ है कि भारत में कंपनी का कारोबार मजबूत बना हुआ है। लेकिन कंपनी के यूरोप बिजनेस ने प्रदर्शन कमजोर किया। नीदरलैंड यूनिट का EBITDA सिर्फ 4 मिलियन यूरो रहा। वहीं यूके यूनिट अभी भी घाटे में है। हालांकि पहले के मुकाबले नुकसान कम हुआ है।

    वहीं JSW स्टील पर विदेशी कारोबार का ऐसा दबाव नहीं है। कंपनी ने भारत में 94 फीसदी क्षमता का इस्तेमाल किया, जबकि पिछले साल यह 88 फीसदी था। इसके अलावा कंपनी की कुल बिक्री में 61 फीसदी हिस्सा वैल्यू एडेड और स्पेशल स्टील प्रोडक्ट्स का रहा। इससे आगे भी बेहतर मार्जिन मिलने की उम्मीद है।

    कर्ज और बैलेंस शीट में बड़ा अंतर
    टाटा स्टील का नेट कर्ज बढ़कर 84,173 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी का नेट डेट टू EBITDA अनुपात 2.3 गुना है। वहीं JSW स्टील लगातार अपना कर्ज घटा रही है। 30 जून 2026 तक कंपनी का नेट कर्ज घटकर 46,157 करोड़ रुपये रह गया। यह मार्च में 53,870 करोड़ रुपये था।

    इसमें JFE Steel की 7,875 करोड़ रुपये की इक्विटी निवेश की दूसरी किस्त का भी योगदान रहा। JSW स्टील का नेट डेट टू EBITDA अनुपात 1.46 गुना और नेट डेट टू इक्विटी 0.42 गुना है। इसी वजह से Fitch और CARE Ratings ने भी कंपनी की क्रेडिट रेटिंग में सुधार किया है।

    मापदंड     टाटा स्टील     JSW स्टील
    नेट कर्ज (30 जून 2026)     ₹84,173 करोड़     ₹46,157 करोड़
    कर्ज का रुझान     नेट कर्ज बढ़ा     नेट कर्ज घटा
    नेट डेट टू EBITDA     2.3 गुना     1.46 गुना

    किसके पास ज्यादा मौका
    टाटा स्टील ने नीलाचल इस्पात निगम लिमिटेड में 4.8 मिलियन टन सालाना क्षमता बढ़ाने को मंजूरी दी है। इस पर 33,873 करोड़ रुपये का निवेश होगा। कंपनी का लक्ष्य भारत में अपनी कुल क्षमता 40 मिलियन टन सालाना से ज्यादा करना है।

    वहीं JSW स्टील भी तेजी से विस्तार कर रही है। कंपनी FY32 तक अपनी कुल क्षमता बढ़ाकर करीब 62 मिलियन टन सालाना करना चाहती है. कंपनी ने विजयनगर प्लांट की क्षमता बढ़ाकर 4.5 मिलियन टन सालाना कर दी है. इसके अलावा कडप्पा में नया इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेस लगाया जा रहा है. ओडिशा में POSCO के साथ 6 मिलियन टन क्षमता वाले नए प्लांट का जॉइंट वेंचर भी कंपनी की बड़ी योजना का हिस्सा है। 

    क्या कहते हैं आंकड़े
    अगर भारत में स्टील की मांग इसी तरह मजबूत रहती है, तो दोनों कंपनियों को फायदा मिल सकता है. लेकिन फिलहाल आंकड़े बताते हैं कि JSW स्टील कम कर्ज, बेहतर मुनाफा, ज्यादा क्षमता इस्तेमाल और मजबूत बैलेंस शीट की वजह से बेहतर स्थिति में नजर आ रही है। 

    वहीं टाटा स्टील के लिए भारत का कारोबार मजबूत है, लेकिन यूरोप का कारोबार अभी भी चुनौती बना हुआ है. आने वाले समय में सबसे बड़ी नजर इस बात पर रहेगी कि टाटा स्टील यूरोप में कितना सुधार करती है और JSW स्टील अपनी विस्तार योजना को कितनी तेजी से पूरा करती है। 

    Related Posts

    LIC के बाद अब इन कंपनियों पर सरकार की नजर, हिस्सेदारी बिक्री से मिल सकता है कमाई का मौका

    August 15, 2026

    हर महीने ₹5,000 निवेश करने हैं? FD, RD या SIP—कहां मिलेगा बेहतर रिटर्न, जानें पूरा हिसाब

    August 15, 2026

    Luminetta Solar Car: स्टूडेंट्स ने बनाई ऐसी सोलर कार, जितनी बिजली खर्च करेगी उससे ज्यादा बनाएगी

    August 15, 2026

    BMW X1 LWB की लॉन्च डेट फाइनल, 21 अगस्त को होगी एंट्री; कंपनी ने शुरू की बुकिंग

    August 15, 2026

    YouTube Monetization पर बड़ा बदलाव! अब कमाई के लिए 8,000 घंटे Watch Time या 2 करोड़ Shorts Views जरूरी

    August 15, 2026

    Maruti Suzuki की नई Micro SUV मचाएगी तहलका! ₹6 लाख में लॉन्च की तैयारी, Punch-Exter को देगी टक्कर

    August 14, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202460 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202460 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.