Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    19 साल बाद शिवम पंडित बन लौटे इमरान हाशमी, ‘आवारापन 2’ को मिला शानदार रिस्पॉन्स

    August 14, 2026

    जेपी नड्डा की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में भर्ती; कार्डियोलॉजी विभाग में डॉक्टरों की निगरानी में

    August 14, 2026

    रोहित शर्मा के संन्यास पर अश्विन की बड़ी भविष्यवाणी, मुंबई इंडियंस में मिल सकता है बड़ा रोल

    August 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Friday, August 14
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » रोहित शर्मा के संन्यास पर अश्विन की बड़ी भविष्यवाणी, मुंबई इंडियंस में मिल सकता है बड़ा रोल

    रोहित शर्मा के संन्यास पर अश्विन की बड़ी भविष्यवाणी, मुंबई इंडियंस में मिल सकता है बड़ा रोल

    News DeskBy News DeskAugust 14, 20261 Views खेल

    नई दिल्ली
    टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का क्रिकेट करियर अब अपने आखिरी पड़ाव पर है. टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके रोहित के ओडीआई करियर को लेकर भी अटकलों का बाजार गर्म है. इस बीच भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने रोहित को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है. अश्विन के मुताबिक संन्यास लेते ही रोहित को मुंबई इंडियंस (MI) में कोई बड़ा रोल मिल सकता है. रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पांच बार आईपीएल का खिताब जीता l  

    आर. अश्विन का मानना है कि इतने सफल कप्तान और बेहतरीन क्रिकेटिंग दिमाग वाले खिलाड़ी को रिटायरमेंट के बाद फ्रेंचाइजी से दूर जाने देना बड़ी चूक हो सकती है. अपने यूट्यूब चैनल पर अश्विन ने रोहित और विराट कोहली के रिटायरमेंट के बाद कोचिंग में आने की संभावनाओं पर बात की. इस दौरान उन्होंने रोहित को लेकर मुंबई इंडियंस को खास सलाह दी l

    आर. अश्विन ने कहा, 'अगर कल रोहित फैसला करते हैं कि अब मैं नहीं खेलूंगा तो मुंबई इंडियंस को तुरंत उन्हें अपने साथ जोड़ लेना चाहिए. पांच खिताब जीतने वाला कप्तान और भारत को वर्ल्ड कप जिताने वाला लीडर आपको आसानी से नहीं मिलेगा.' अश्विन के मुताबिक रोहित को जरूरी नहीं कि सीधे हेड कोच की जिम्मेदारी ही दी जाए. वह मेंटर या किसी दूसरी महत्वपूर्ण भूमिका में भी टीम के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं l

    आर. अश्विन ने माना कि हेड कोच की भूमिका काफी मेहनत और समय मांगती है. ऐसे में संभव है कि रोहित शर्मा अपना खेल करियर खत्म होने के तुरंत बाद इतनी बड़ी जिम्मेदारी नहीं लेना चाहें. उन्होंने राहुल द्रविड़ का उदाहरण देते हुए कहा कि रोहित एक-दो साल का ब्रेक लेकर क्रिकेट में दूसरी भूमिका के साथ वापसी कर सकते हैं. अश्विन का मानना है कि आने वाले समय में फ्रेंचाइजी क्रिकेट में सिर्फ हेड कोच की भूमिका तक विकल्प सीमित नहीं रहेंगे. मेंटर, डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट और हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर जैसे पदों पर भी पूर्व खिलाड़ियों की मांग बढ़ेगी l  

    अश्विन ने कोहली को लेकर क्या कहा?
    रोहित शर्मा का मुंबई इंडियंस के साथ रिश्ता सिर्फ एक खिलाड़ी तक सीमित नहीं रहा है. उनकी कप्तानी में एमआई आईपीएल की सबसे सफल टीमों में शामिल हुई. यही वजह है कि अश्विन उनकी रणनीतिक समझ को फ्रेंचाइजी के लिए बड़ी संपत्ति मानते हैं. अश्विन ने कहा कि मुंबई इंडियंस जैसी फ्रेंचाइजी रोहित की सोच और क्रिकेट की समझ रखने वाले खिलाड़ी को आसानी से अपने हाथ से नहीं जाने देगी. अश्विन ने विराट कोहली के भविष्य पर भी अपनी राय रखी. हालांकि उन्हें नहीं लगता कि कोहली अपना खेल करियर खत्म करते ही कोचिंग में उतर जाएंगे l  

    आर. अश्विन कहते हैं, 'मुझे नहीं लगता कि विराट तुरंत कोच बनने के लिए तैयार होंगे. दोनों ने बहुत मेहनत की है. शायद रोहित मुंबई इंडियंस में किसी भूमिका में आ सकते हैं. विराट को लेकर मैं निश्चित नहीं हूं. मेरी राय में विराट शायद कुछ समय के लिए ब्रेक लेना चाहेंगे.' अश्विन का मानना है कि लंबे इंटरनेशनल करियर और लगातार क्रिकेट खेलने के बाद दोनों दिग्गज कुछ समय मैदान से दूर रहना पसंद कर सकते हैं l 

    Related Posts

    आकाशदीप-मुकेश कुमार की DSP की नौकरी पर संकट! बिहार सरकार ने रख दी बड़ी शर्त

    August 14, 2026

    गणेश चतुर्थी पर होगा भारत-अफगानिस्तान T20? ACB ने BCCI से की खास तारीख की मांग

    August 13, 2026

    हसन महमूद के कहर से ऑस्ट्रेलिया ढेर, बांग्लादेश ने पहली बार 200 से कम पर रोका

    August 13, 2026

    श्रीलंका दौरे पर गिल की अग्निपरीक्षा, पनेसर के सवाल का देंगे जवाब?

    August 13, 2026

    हरभजन की खास रणनीति, वैभव को रोकने के लिए हर गेंद पर करो हमला

    August 13, 2026

    एशियन गेम्स में India vs Pakistan मैच पर सस्पेंस बरकरार, सिर्फ इस शर्त पर होगी महामुकाबले की भिड़ंत

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202460 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202460 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.