Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Uttarakhand News: ताइक्वांडो छात्रा के मामले पर सरकार ने दी सफाई, कहा- रिश्वत मांगने का दावा भ्रामक, मामला निजी संस्था से जुड़ा….

    August 12, 2026

    Uttarakhand News: ताइक्वांडो छात्रा के मामले पर सरकार ने दी सफाई, कहा- रिश्वत मांगने का दावा भ्रामक, मामला निजी संस्था से जुड़ा….

    August 12, 2026

    Uttarakhand News: CM धामी ने नेगी के गीतों की अंग्रेजी पुस्तक का किया विमोचन, बोले- लोक संस्कृति के पुरोधा हैं नरेंद्र नेगी…..

    August 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Wednesday, August 12
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » फुटबॉल के बाद क्रिकेट में भी पुर्तगाल की एंट्री, खिलाड़ियों का ऐलान; ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज बने कप्तान

    फुटबॉल के बाद क्रिकेट में भी पुर्तगाल की एंट्री, खिलाड़ियों का ऐलान; ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज बने कप्तान

    News DeskBy News DeskAugust 12, 20261 Views खेल

    लिस्बन

    ऑस्ट्रेलिया के लिए 4 टेस्ट, 16 वनडे और 24 टी20 मैच खेल चुके 39 साल के दिग्गज ऑलराउंडर मोइसेस हेनरिक्स अब एक नई अंतरराष्ट्रीय पारी शुरू करने जा रहे हैं। हेनरिक्स इस हफ्ते पुर्तगाल की राष्ट्रीय टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे। पुर्तगाली टीम पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में जगह बनाने की कोशिशों में जुटी है।

    पुर्तगाल से जुड़ाव और घरेलू क्रिकेट से संन्यास
    हेनरिक्स का जन्म पुर्तगाल के मदेरा द्वीप पर हुआ था, यह वही स्थान है जहां से महान फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो आते हैं। बचपन में ही उनका परिवार ऑस्ट्रेलिया शिफ्ट हो गया था। ऑस्ट्रेलिया में उन्होंने न्यू साउथ वेल्स और सिडनी सिक्सर्स के लिए लंबा और सफल पेशेवर करियर बिताया, साथ ही ऑस्ट्रेलिया के लिए 44 इंटरनेशनल मैच खेले। पिछले महीने ही उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई घरेलू क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था, हालांकि वे विदेशी टी20 लीग्स में खेलना जारी रखेंगे।

    T20 वर्ल्ड कप यूरोप सब-रीजनल क्वालीफायर C का शेड्यूल
    आईसीसी पुरुष टी20 आई रैंकिंग में 37वें स्थान पर मौजूद पुर्तगाली टीम 14 से 20 अगस्त के बीच फिनलैंड में होने वाले T20 वर्ल्ड कप यूरोप सब-रीजनल क्वालीफायर C के ग्रुप-बी में खेलेगी। इसमें पुर्तगाल का सामना इजराइल, जर्मनी, ग्रीस और चेकिया से होगा।

        14 अगस्त: बनाम इजराइल
        15 अगस्त: बनाम जर्मनी
        17 अगस्त: बनाम ग्रीस
        20 अगस्त: बनाम चेकिया
        21 अगस्त: फाइनल मैच (ग्रुप-ए और ग्रुप-बी के विजेताओं के बीच)

    T20 वर्ल्ड कप 2028 की राह
    इस सब-रीजनल क्वालीफायर को जीतने वाली टीम यूरोपियन रीजनल फाइनल में पहुंचेगी, जहां स्कॉटलैंड, जर्सी और डेनमार्क पहले से मौजूद हैं। रीजनल फाइनल की टॉप-2 टीमें ग्लोबल क्वालीफायर में जगह बनाएंगी, जहां से ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होने वाले 2028 टी20 वर्ल्ड कप का टिकट मिलेगा।

    ऑस्ट्रेलिया ने इंडो-पैसिफिक के सबसे सैन्य अभ्यास का ऐलान, भारत भी होगा शामिल

    अनुभवी खिलाड़ियों से सजी है पुर्तगाल की टीम
    हेनरिक्स को कार्लोस नूनेस की जगह कप्तान बनाया गया है, जो इंग्लैंड में मिडलसेक्स काउंटी क्रिकेट लीग में ट्विकेनहैम की कप्तानी करते हैं। नूनेस भी 14 सदस्यीय टीम का हिस्सा हैं। टीम में हेनरिक्स के अलावा अन्य अंतरराष्ट्रीय व काउंटी क्रिकेट के अनुभवी चेहरे शामिल हैं:

        क्रेग कैचोपा: ससेक्स, ऑकलैंड और वेलिंगटन के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज।
        कैमरन शेकलेटन: दक्षिण अफ्रीका 'ए' के लिए खेल चुके खिलाड़ी।
        सेबेस्टियन डी ओलिवेरा: गौतेंग के लिए लिस्ट-ए मैच खेल चुके खिलाड़ी।
        सिराज उल्लाह खादम: बांग्लादेशी मूल के स्पिनर।

    पुर्तगाल की 14 सदस्यीय टीम:
    मोइसेस हेनरिक्स (कप्तान), क्रेग कैचोपा, एडवर्ड फ्लेमिंग, क्रिस्टोफर डी फ्रिटास, राहुलकुमार हाशू, सिराज उल्लाह खादम, हरदीप खुट्टन, जेरेमी मार्टिन्स, धवलकुमार नोरोतम (विकेटकीपर), जॉर्डन नेटो, कार्लोस नूनेस, सेबेस्टियन डी ओलिवेरा, उपेन शांतू, कैमरन शेकलेटन

    Related Posts

    बांग्लादेश को BCCI का बड़ा झटका! नहीं होगा क्रिकेट मैच, दौरे पर अटकी पूरी सीरीज

    August 12, 2026

    41 की उम्र में दूल्हा बने Cristiano Ronaldo, 9 साल छोटी दुल्हन से रचाई शादी; कौन हैं Georgina Rodríguez?

    August 12, 2026

    विराट कोहली का ये महारिकॉर्ड टूटेगा या रहेगा अमर? भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज में दिग्गजों की नजर

    August 12, 2026

    बैडमिंटन चैंपियनशिप में बंदर बनेंगे चुनौती, भगाने के लिए बुलाए गए ‘मंकी व्हिस्परर्स’

    August 11, 2026

    रहाणे के संन्यास पर आया सचिन का पहला फोन, विराट-रोहित समेत इन खिलाड़ियों ने भेजे मैसेज

    August 11, 2026

    अंडर-23 राष्ट्रमंडल तलवारबाजी में भारत का जलवा, चार स्वर्ण सहित जीते 17 पदक

    August 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202460 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202460 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.