Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Uttarakhand News: ताइक्वांडो छात्रा के मामले पर सरकार ने दी सफाई, कहा- रिश्वत मांगने का दावा भ्रामक, मामला निजी संस्था से जुड़ा….

    August 12, 2026

    Uttarakhand News: ताइक्वांडो छात्रा के मामले पर सरकार ने दी सफाई, कहा- रिश्वत मांगने का दावा भ्रामक, मामला निजी संस्था से जुड़ा….

    August 12, 2026

    Uttarakhand News: CM धामी ने नेगी के गीतों की अंग्रेजी पुस्तक का किया विमोचन, बोले- लोक संस्कृति के पुरोधा हैं नरेंद्र नेगी…..

    August 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Wednesday, August 12
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » OpenAI के दफ्तर में घुसे प्रदर्शनकारी, 13 गिरफ्तार; अमेरिका-यूरोप में क्यों बढ़ रहा AI का विरोध?

    OpenAI के दफ्तर में घुसे प्रदर्शनकारी, 13 गिरफ्तार; अमेरिका-यूरोप में क्यों बढ़ रहा AI का विरोध?

    News DeskBy News DeskAugust 12, 20260 Views विदेश

    वॉशिंगटन
    अमेरिका और यूरोप में AI के खिलाफ विरोध भी तेज होता जा रहा है. ताजा मामला अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी का है, जहां प्रदर्शनकारियों ने OpenAI के दफ्तर में घुसकर AI के तेजी से बढ़ते इस्तेमाल के खिलाफ प्रदर्शन किया. फ्यूचरिज्म की रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में OpenAI  के वॉशिंगटन डीसी स्थित लॉबिंग ऑफिस में करीब दो घंटे तक प्रदर्शन हुआ और 13 छात्रों को गिरफ्तार किया गया। 

    यह सिर्फ एक कंपनी के दफ्तर के बाहर हुआ नॉर्मल प्रोटेस्ट नहीं है. दरअसल अमेरिका और यूरोप में पिछले कुछ समय से AI को लेकर अलग-अलग मुद्दों पर लोगों का गुस्सा सामने आ रहा है. कहीं लोगों को अपनी नौकरी जाने का डर है, कहीं कलाकार अपने काम के इस्तेमाल को लेकर परेशान हैं, तो कहीं AI के लिए बनाए जा रहे बड़े डेटा सेंटर्स बिजली और पानी की भारी खपत को लेकर विरोध का कारण बन रहे हैं। 

    मार्च 2026 में सैन फ्रांसिस्को में भी प्रोटेस्टर्स OpenAI के मुख्यालय से लेकर एलॉन मस्क के xAI तक मार्च कर चुके हैं. रॉयटर्स के मुताबिक, प्रोटेस्टर्स AI के डेवेलपमेंट को रोकने की मांग कर रहे थे। 

    OpenAI के दफ्तर में प्रदर्शन क्यों हुआ?
    वॉशिंगटन डीसी में हुआ यह प्रदर्शन AI के तेजी से बढ़ते असर और उसके संभावित नुकसान को लेकर था. उनका कहना है कि एआई कंपनियां जिस रफ्तार से नई तकनीक बना रही हैं, उसके मुकाबले सरकारों की तरफ से नियम और सुरक्षा इंतजाम उतनी तेजी से नहीं बन रहे हैं. यही वजह है कि अमेरिका में एआई को लेकर विरोध करने वाले अलग-अलग समूह अब कंपनियों के दफ्तरों, सरकारी संस्थानों और डेटा सेंटर प्रोजेक्ट्स के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। 

    मार्च में सैन फ्रांसिस्को में OpenAI,  Anthropic और Google Deepmind से जुड़े ठिकानों पर भी प्रोटेस्ट हुआ था. जुलाई में सैन फ्रांसिस्को में स्टॉपएआई से जुड़े लोगों ने इन कंपनियों के खिलाफ मार्च किया और एआई की रफ्तार पर सवाल उठाए। 

    सबसे बड़ा डर नौकरी जाने का है
    AI के खिलाफ गुस्से की सबसे बड़ी वजह नौकरी है. ब्रिटेन में किंग्स कॉलेज लंदन की 2026 की एक स्टडी में सामने आया कि करीब 10 में से 7 लोग AI की वजह से होने वाले नौकरी के नुकसान के आर्थिक असर को लेकर चिंतित हैं. 57 फीसदी लोगों को लगता है कि AI बड़े पैमाने पर बेरोजगारी ला सकता है. वहीं करीब 22 फीसदी लोगों का मानना है कि AI की वजह से इतनी तेजी से नौकरियां खत्म हो सकती हैं कि इससे सामाजिक अशांति पैदा हो सकती है। 

    युवाओं और नई नौकरी शुरू करने वालों को लेकर डर और ज्यादा है. स्टडी में करीब 10 में से 6 लोगों ने माना कि एआई की वजह से शुरुआती स्तर की सफेदपोश नौकरियों पर बड़ा असर पड़ सकता है.  यही डर अब सिर्फ कर्मचारियों तक नहीं है. यूरोप में सरकारें भी इस बात पर चर्चा कर रही हैं कि AI के दौर में लोगों की नौकरियां कैसे बचाई जाएं और कर्मचारियों को नई स्किल कैसे दी जाए। 

    कलाकारों को डर, उनका काम लेकर AI बना रहा कंटेंट
    AI के खिलाफ दूसरा बड़ा मोर्चा कलाकारों और क्रिएटर्स का है. AI मॉडल को ट्रेन करने के लिए बड़ी मात्रा में डेटा की जरूरत होती है. इसमें इंटरनेट पर मौजूद किताबें, तस्वीरें, संगीत, लेख और दूसरे तरह का कंटेंट शामिल हो सकता है. कलाकारों और लेखकों का सवाल है कि अगर उनकी मेहनत से तैयार किए गए काम का इस्तेमाल एआई मॉडल को ट्रेन करने में हो रहा है, तो इसके लिए उनकी इजाजत और उन्हें पैसे क्यों नहीं मिल रहे?

    यूरोप में यह मुद्दा इतना बड़ा हो चुका है कि यूरोपीय संसद ने एआई और कॉपीराइट को लेकर नए नियमों की जरूरत पर जोर दिया है. संसद की रिपोर्ट में कहा गया है कि एआई ट्रेनिंग में कॉपीराइट वाले काम के इस्तेमाल को लेकर मौजूदा नियम काफी नहीं हैं. इसमें एआई कंपनियों से ज्यादा पारदर्शिता और क्रिएटर्स के अधिकारों की बेहतर सुरक्षा की मांग की गई है। 

    लेखकों ने खाली पन्नों वाली किताबें छाप कर किया विरोध
    मार्च में करीब 10 हजार लेखकों ने ब्रिटेन में एआई के खिलाफ एक अनोखा विरोध भी किया था. उन्होंने ऐसी किताब प्रकाशित की जिसमें लेखकों के नाम तो थे, लेकिन बाकी पन्ने खाली थे. इसका मकसद यह दिखाना था कि अगर एआई कंपनियों को इंसानों के लिखे काम का इस्तेमाल बिना इजाजत करने दिया गया, तो भविष्य में असली लेखकों और उनके काम की जगह क्या बचेगी। 

    संगीत की दुनिया में भी ऐसा विरोध देखने को मिला है. एक हजार से ज्यादा कलाकारों ने AI के खिलाफ एक ऐसा म्यूजिक एल्बम जारी किया था जिसमें रिकॉर्डिंग की जगह खाली स्टूडियो की आवाजें थीं. यह विरोध एआई मॉडल की ट्रेनिंग में कलाकारों के काम के इस्तेमाल को लेकर था। 

    अमेरिका में अब AI डेटा सेंटर भी विरोध की वजह बन रहे हैं
    AI के खिलाफ अमेरिका में एक नया मोर्चा डेटा सेंटर को लेकर खुला है. AI मॉडल चलाने के लिए बहुत बड़ी कंप्यूटिंग ताकत चाहिए. इसके लिए विशाल डेटा सेंटर बनाए जा रहे हैं. इन सेंटरों को चलाने के लिए बहुत ज्यादा बिजली और पानी की जरूरत होती है. यही बात स्थानीय लोगों को परेशान कर रही है. कहीं लोग डेटा सेंटर के शोर से परेशान हैं तो कहीं इसके साइड इफेक्ट्स से। 

    अमेरिका के कई इलाकों में लोगों का कहना है कि उनके शहर और गांव AI कंपनियों के डेटा सेंटर के लिए बिजली, पानी, जमीन और दूसरी सुविधाओं का बोझ क्यों उठाएं. उन्हें यह भी डर है कि बड़े डेटा सेंटर से पर्यावरण पर असर पड़ेगा, बिजली की कीमत बढ़ सकती है और स्थानीय लोगों को जितनी नौकरियां मिलने की उम्मीद दिखाई जा रही है, असल में उतनी नौकरियां लंबे समय तक नहीं मिलेंगी। 

    हाल के महीनों में अमेरिका में डेटा सेंटर प्रोजेक्ट्स के खिलाफ विरोध काफी बढ़ा है. फ्लोरिडा में AI डेटा सेंटर के विरोध में अलग-अलग विचारधारा वाले लोग भी एक साथ आए हैं. वहां लोगों की चिंता पानी, पर्यावरण, बिजली और स्थानीय समुदाय की भूमिका को लेकर है। 

    Related Posts

    ईरान के डर से बदला ट्रंप का विमान? खुद अमेरिकी राष्ट्रपति ने बताई तुर्की से लौटने की पूरी कहानी

    August 12, 2026

    बलूचिस्तान में बढ़ा तनाव! BLA के हमलों से पाकिस्तानी सेना पर दबाव, मुखबिरों को निशाना बनाने का दावा

    August 12, 2026

    बशर अल असद को मौत की सजा! 24 साल तक सीरिया पर किया राज, देश छोड़कर रूस भागा था तानाशाह

    August 11, 2026

    ईरान जंग में अमेरिका को बड़ा झटका! 20 अमेरिकी ठिकाने प्रभावित, 42 विमान हुए नष्ट या क्षतिग्रस्त

    August 11, 2026

    क्या पाकिस्तान में तख्तापलट की तैयारी कर रहे हैं आसिम मुनीर? चौतरफा संकट के बीच बढ़ी हलचल

    August 11, 2026

    मुख्यमंत्री ने एमएसएमई एवं एक्सपोर्ट प्रमोशन पॉलिसी-2026 का किया विमोचन

    August 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202460 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202460 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.