Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
रायपुर: भारत सरकार के कैबिनेट सचिव डॉ. टी.वी. सोमनाथन ने आज देश के सभी राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रिफॉर्म (सुधार) एवं सुधारात्मक उपायों को लेकर चर्चा की। बैठक में राज्यों से प्रशासनिक एवं विकासात्मक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सुझाव आमंत्रित किए गए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव श्री विकासशील ने राज्य की ओर से विभिन्न महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। रिफार्मस के लिए सुझाव देने और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल बनाने तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े विषयों पर अपने विचार साझा किए। बैठक में देश के…
रायपुर: आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने कहा कि पीएम जनमन (PM-JANMAN) योजना के तहत देश के दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों में विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (PVTG) की बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए बहुउद्देशीय केंद्रों के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है, जिनका उपयोग स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और सामुदायिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा है। । धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का उद्देश्य आदिवासी बहुल गांवों में बुनियादी सुविधाओं और सामाजिक-आर्थिक विकास को बेहतर बनाना है। आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति…
रायपुर: राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने सारंगढ़ प्रवास के दौरान जिले को स्वास्थ्य, उच्च शिक्षा और पशु चिकित्सा क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने लगभग 1.24 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित विभिन्न विभागीय भवनों का लोकार्पण कर जिला मुख्यालय में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना को मजबूती प्रदान की। विभिन्न विभागीय भवनों का लोकार्पण मंत्री टंकराम वर्मा ने आज प्रमुख निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया, जिसमें पशु चिकित्सा विभाग को 74 लाख 59 हजार रुपये की लागत से निर्मित जिला कार्यालय भवन, स्वास्थ्य विभाग का 50 लाख रुपये की…
धर्मनगरी हरिद्वार में सोमवार को सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश ने कांवड़ यात्रियों की वापसी मुश्किल कर दी। लगातार बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया। कांवड़ यात्रियों के वाहनों के साथ आम लोगों को भी आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। कई पार्किंग स्थल पानी से भर गए, जबकि भगत सिंह चौक अंडरपास में पानी भरने से कांवड़ यात्रियों के वाहन फंस गए। बारिश के बीच भी जारी रहा कांवड़ यात्रियों की वापसी का सिलसिला खराब मौसम के बावजूद शिवभक्तों का हरिद्वार पहुंचना और गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर लौटना जारी रहा।…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर मानसून, चारधाम यात्रा, कांवड़ यात्रा और आपदा प्रबंधन की स्थिति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून के दौरान पूरा आपदा प्रबंधन तंत्र अलर्ट मोड पर रहे और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी अधिकारी अपने मोबाइल फोन हर समय चालू रखें और किसी भी परिस्थिति में संपर्क से बाहर न रहें। उन्होंने जिलाधिकारियों को क्षतिग्रस्त सड़कों, अवरुद्ध मार्गों और ड्रेनेज व्यवस्था का विस्तृत आकलन तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि…
रायपुर: राज्य में संभावित बाढ़ आपदा से निपटने और पूर्व तैयारियों को पुख्ता करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) द्वारा एक उच्चस्तरीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस दौरान निर्णय लिया गया कि प्रदेश में आपदा प्रबंधन की वास्तविक क्षमताओं और अंतर-विभागीय समन्वय को परखने के लिए 18 अगस्त को राज्य स्तरीय टेबल-टॉप एक्सरसाइज और 20 अगस्त को व्यापक मॉक एक्सरसाइज (मॉक ड्रिल) का आयोजन किया जाएगा। त्वरित राहत व बचाव के लिए तैयारियों का परीक्षण आवश्यक राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी ने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरणों के अधिकारियों को निर्देश दिए…
सावन के पावन महीने में उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या ने सोमवार को हरकी पैड़ी से कांवड़ यात्रा शुरू की। मां गंगा का विधि-विधान से पूजन-अर्चन करने के बाद उन्होंने कांवड़ उठाई और भगवान शिव के जयघोष के बीच पैदल ऋषिकेश के लिए रवाना हुईं। मंत्री करीब 22 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर ऋषिकेश पहुंचेंगी। ऋषिकेश पहुंचने के बाद वीरभद्र मंदिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक करने का कार्यक्रम है। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में कांवड़िए और खेल प्रेमी उनके साथ मौजूद रहे। देश को खेल महाशक्ति बनाने का लिया संकल्प रेखा आर्या ने कांवड़ यात्रा के दौरान…
नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता के बावजूद अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति फिलहाल शमी को वापस टीम में लाने के मूड में नजर नहीं आ रही है। भारत ने साल 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां शुरू कर दी हैं और नए विकल्पों को तराशा जा रहा है लेकिन इस पूरी प्रक्रिया में शमी का नाम चयन चर्चाओं से गायब दिख रहा है। जहीर खान ने मोहम्मद शमी को लेकर…
भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप हीरोइन आम्रपाली दुबे 39 साल की हैं. उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है. लेकिन वो मां बनना चाहती हैं. रियलिटी शो भोजपुरी बवाल में आम्रपाली ने अपनी इस विश का खुलासा किया है. मां बनने को लेकर वो देवी से मन्नत भी मांग चुकी हैं. अब बस फैमिली से बात करने की देरी है. आम्रपाली की पूरी होगी मन्नत रियलिटी शो में आम्रपाली ने इस फैसले को लेकर घरवालों से बात करने की ठानी है. इससे पहले वो अपने करीबी दोस्त निरहुआ संग दिल की बात कहती हैं. आम्रपाली ने बताया कि घरवालों से बात…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम के तहत प्रदेशभर के विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने युवाओं से जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर संकल्प के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाला समय युवाओं का है। कोई उद्यमी बनेगा, कोई डॉक्टर, किसान या शिक्षक बनकर देश और प्रदेश के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से जुड़े। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं की सोच, उनके अनुभव और सुझाव उत्तराखंड के विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। …
