Author: News Desk

मुंबई अफगानिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में आयोजित होने वाले वनडे विश्व कप 2027 में जगह बना ली है. सोमवार को आयरलैंड के खिलाफ जारी 5 वनडे मैचों की सीरीज के तीसरे मैच में जीत दर्ज कर अफगानिस्तान ने विश्व कप 2027 में सीधी एंट्री ले ली है. अफगानिस्तान ने आयरलैंड को तीसरे वनडे में 3 विकेट से हराकर वनडे विश्व कप 2027 में अपनी जगह बनाई. अफगानिस्तान वनडे विश्व कप 2023 का हिस्सा थी। इस विश्व कप में अफगानिस्तान ने अपने प्रदर्शन से चौंकाया था और श्रीलंका, इंग्लैंड और पाकिस्तान जैसी विश्न चैंपियन रह…

Read More

नई दिल्ली शेयर बाजार (Share Market) में निवेश करने वालों के लिए बड़ी खबर है. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी-50 इंडेक्स में शामिल शेयरों में बड़ा फेरबदल होने जा रहा है. करीब तीन दशक तक Nifty-50 में शामिल रहने के बाद अब आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी विप्रो लिमिटेड इससे बाहर होने वाली है, जबकि उसकी जगह बीएसई लिमिटेड की एंट्री होगी. इस बदलाव का सीधा असर विप्रो और बीएसई के शेयरों (Wipro-BSE Shares) पर देखने को मिलेगा. हालांकि, मंगलवार को मार्केट ओपन होने के साथ ही जहां विप्रा मामूली तेजी के साथ, तो बीएसई मामूली गिरावट लेकर खुला। सितंबर…

Read More

नई दिल्ली केंद्र सरकार की एथेनॉल-ब्लेंडेड फ्यूल की नीति पर कई विशेषज्ञों ने गंभीर चिंता व्यक्त की है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस नीति से न केवल पर्यावरण और भूजल स्तर पर गहरा असर पड़ेगा, बल्कि देश की खाद्य सुरक्षा और कृषि व्यवस्था भी खतरे में पड़ सकती है। इसके साथ ही, विशेषज्ञों ने सरकार को सलाह दी है कि एथेनॉल वाले पेट्रोल की कीमतें कम की जानी चाहिए, क्योंकि इससे गाड़ियों का माइलेज घट रहा है और इंजनों के कलपुर्जों के जल्दी खराब होने से उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। सोमवार को 'इंडियन वीमेंस प्रेस कॉर्प्स'…

Read More

​चेन्नई महिला उद्यमियों और उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को पहचान देने और उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से, शक्ति मसाला पिछले नौ वर्षों से प्रतिष्ठित ‘सुयशक्ति’ पुरस्कार प्रदान करता आ रहा है। इसी पहल के तहत, इस वर्ष का पुरस्कार समारोह चेन्नई के चेटपट स्थिति आंडाल ऑडिटोरियम में भव्य रूप से आयोजित किया गया।​शक्ति मसाला द्वारा आयोजित इस पुरस्कार समारोह में तमिलनाडु के स्कूली शिक्षा मंत्री राजमोहन और वित्त मंत्री मारिया विल्सन ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर सांसद प्रवीण चक्रवर्ती और प्रसिद्ध अभिनेता सूरी भी उपस्थित रहे। ​कार्यक्रम की अध्यक्षता शक्ति मसाला के…

Read More

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, घरघोड़ा में बच्चों हेतु गैर-संचारी रोग स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित रायगढ़/घरघोड़ा- राज्य शासन के दिशा-निर्देशानुसार कलेक्टर रायगढ़ मयंक चतुर्वेदी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत, रायगढ़ (छ.ग.) के मार्गदर्शन तथा डॉ. गजेन्द्र सिंह, हेल्थ स्पेशलिस्ट यूनिसेफ रायपुर (छ.ग.) के नेतृत्व में 10 अगस्त 2026 को विकासखंड घरघोड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विशेष जांच शिविर आयोजित किया गया। जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा यूनिसेफ छत्तीसगढ़ एवं MCCR ट्रस्ट के सहयोग से आयोजित इस विशेष गैर-संचारी रोग (NCD) जांच शिविर का उद्देश्य बच्चों में गैर-संचारी रोगों की समय पर पहचान, आवश्यक जांच, परामर्श एवं उपचार सुनिश्चित…

Read More

मुंबई लाल सागर में बढ़ते खतरे के बीच भारत ने अब साफ संकेत दे दिया है कि अपने समुद्री हितों की सुरक्षा के लिए वह किसी और पर निर्भर नहीं रहेगा. भारतीय नेवी ने भारत से जुड़े दो तेल टैंकरों को यहां से सुरक्षित एस्कॉर्ट किया है. कुछ दिनों पहले भारतीय झंडे वाले एक जहाज पर हमला हुआ था और वो डूब गया था. इसके बाद भारतीय नौसेना खुद मैदान में उतर गई है और हाई-रिस्क जोन में एक्टिव ऑपरेशन शुरू कर दिए हैं. यमन के पास एक भारतीय जहाज पर हमले के बाद स्थिति अचानक बदल गई. यह सिर्फ…

Read More

चमोली जिले में भारी बारिश के बीच अचानक आई फ्लैश फ्लड ने परेशानी बढ़ा दी। नदी में पानी का बहाव अचानक तेज होने के बाद एक लोहे का पुल इसकी चपेट में आ गया और तेज बहाव के कारण पुल टूट गया। पुल के टूटने से क्षेत्र में आवाजाही प्रभावित हुई है। घटना के दौरान नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा, जिसके कारण आसपास के लोगों में भी चिंता का माहौल बना रहा। पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के दौरान नदियों और बरसाती नालों का जलस्तर अचानक बढ़ने की आशंका रहती है। ऐसे में स्थानीय लोगों और यात्रियों को नदी किनारे…

Read More

मुंबई बजाज ऑटो ने अपनी लोकप्रिय पल्सर श्रृंखला का विस्तार करते हुए भारतीय बाजार में N160 S और N160 SS को पेश किया है। दोनों नई मोटरसाइकिलों को मौजूदा N160 से अधिक दमदार इंजन और आधुनिक तकनीक के साथ बाजार में उतारा गया है। नई मोटरसाइकिलों में चार वाल्व वाला इंजन, अलग-अलग सवारी मोड, इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल और बेहतर कनेक्टिविटी जैसी सुविधाएं दी गई हैं। कंपनी ने इन्हें पल्सर की 25वीं वर्षगांठ के मौके पर पेश किया है। N160 S की कीमत 1,33,511 रुपये और N160 SS की कीमत 1,42,585 रुपये रखी गई है। ये दोनों कीमतें दिल्ली में प्रदर्शित शोरूम…

Read More

मसूरी में ‘पानी वाला मोड़’ के पास ट्रैफिक जाम की समस्या लगातार बनी हुई है। इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को बार-बार यातायात बाधित होने के कारण परेशानी उठानी पड़ रही है। क्षेत्र में वाहनों का दबाव बढ़ने के दौरान सड़क पर यातायात की रफ्तार धीमी हो जाती है और कई बार वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। इसका असर स्थानीय लोगों के साथ-साथ मसूरी आने वाले पर्यटकों पर भी पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि व्यस्त समय में यातायात पुलिस की मौजूदगी बढ़ाई जाए और वाहनों की आवाजाही को व्यवस्थित करने के लिए…

Read More

नई दिल्ली देश को वैश्विक विनिर्माण केंद्र (Global Manufacturing Hub) बनाने की दिशा में केंद्र सरकार ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है. दरअसल, केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय औद्योगिक कॉरिडोर विकास कार्यक्रम (NICDP) के तहत 20 नए औद्योगिक शहरों की स्थापना के लिए ₹16,172.95 करोड़ की भारी भरकम राशि जारी कर दी है। Industrial Corridor Development Programme: संसद के लोकसभा सत्र में वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद की ओर से दी गई लिखित जानकारी के मुताबिक, केंद्र-राज्य भागीदारी मॉडल (Centre State Partnership Model) के जरिए से देशभर में इन 20 अत्याधुनिक औद्योगिक शहरों (Industrial Cities) के विकास को मंजूरी…

Read More