Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
भाजपा का एनजीओ प्रकोष्ठ अब गांवों के बीच पहुंचकर सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को बढ़ावा देगा। स्वतंत्रता दिवस से प्रदेशभर में ‘एक रविवार-एक गांव, एक घंटा-समाज के नाम’ अभियान की शुरुआत की जाएगी। अभियान के तहत हर रविवार कार्यकर्ता किसी एक गांव में पहुंचेंगे और ग्रामीणों से संवाद के साथ एक घंटे का सेवा कार्य करेंगे। प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुशील बहुगुणा के अनुसार अभियान का मकसद बड़े आयोजनों के बजाय ग्रामीणों के बीच सीधे पहुंचना और उनकी स्थानीय जरूरतों को समझना है। कार्यकर्ता गांव की आवश्यकता के आधार पर छोटे लेकिन प्रभावी सामाजिक कार्यों को अंजाम देंगे। स्वच्छता…
प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और हादसों में घायलों को समय पर सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए नई व्यवस्था तैयार की जा रही है। सरकार सभी जिलों में रोड सेफ्टी कोऑर्डिनेटर तैनात करने की तैयारी में है। इसके साथ ही सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों के लिए उपलब्ध बजट बढ़ाने की दिशा में भी कदम उठाया जा रहा है। परिवहन मुख्यालय की ओर से शासन को भेजे गए प्रस्ताव में चालान से मिलने वाली राशि में सड़क सुरक्षा कोष की हिस्सेदारी दोगुनी करने का सुझाव दिया गया है। मौजूदा व्यवस्था में पुलिस और परिवहन विभाग की…
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे प्रदेश के युवाओं के लिए राज्य सरकार जल्द नई पहल शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना के तहत विद्यार्थियों को घर बैठे निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस योजना का शुभारंभ करेंगे। योजना के जरिए युवाओं को विशेषज्ञों का मार्गदर्शन, गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री और परीक्षा की तैयारी के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की तैयारी है। योजना का दायरा कई प्रमुख प्रतियोगी और प्रवेश परीक्षाओं तक रखा गया है। इसके तहत यूपीएससी, पीसीएस, सीडीएस, बैंकिंग, रेलवे और एसएससी जैसी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। वहीं…
दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल अग्निकांड मामले में कानूनी प्रक्रिया का सामना कर रहे उत्तराखंड निवासी शेफ केशव नेगी ने बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में मुलाकात की। परिवार सहित पहुंचे नेगी ने मामले में प्रदेश सरकार की ओर से मिले सहयोग और संवेदनशीलता के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। मुख्यमंत्री धामी ने नेगी का हालचाल जाना और उन्हें आश्वस्त किया कि संकट की इस घड़ी में प्रदेश सरकार उनके साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपने प्रत्येक नागरिक के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। जरूरत पड़ने पर नेगी…
नई दिल्ली भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ को रूस ने यूक्रेन के सरकारी बैंक ओशादबैंक (Oschadbank) से जुड़े निवेश विवाद में अपना आर्बिट्रेटर नियुक्त किया है. यह मामला रूस और यूक्रेन के बीच 1998 में हुए द्विपक्षीय निवेश समझौते से जुड़ा है. तीन सदस्यीय आर्बिट्रल ट्रिब्यूनल इस विवाद की सुनवाई करेगा. इस घटनाक्रम की खास बात यह है कि चंद्रचूड़ पहले रूस की ओर से कुछ अन्य निवेश विवादों में आर्बिट्रेटर बनने के प्रस्ताव ठुकरा चुके हैं. ऐसे में इस बार उनकी नियुक्ति अंतरराष्ट्रीय कानूनी और निवेश मध्यस्थता के लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है। ग्लोबल…
रायपुर 12 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज हरेली तिहार के पावन अवसर पर नवा रायपुर में राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा के नवीन शासकीय आवास में आयोजित गृह प्रवेश समारोह एवं हरेली उत्सव में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने श्री वर्मा एवं उनके परिजनों को नवीन आवास में गृह प्रवेश की बधाई देते हुए उनके सुखी, समृद्ध और मंगलमय जीवन की कामना की। उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों को भी छत्तीसगढ़ के प्रथम लोक पर्व हरेली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि…
भोपाल कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हैं। एक से दो माह में नई कार्यकारिणी बनेगी। इसके बाद प्रकोष्ठ और विभागों का पुनर्गठन किया जाएगा। इसमें कार्यकर्ताओं की भी राय ली जाएगी। प्रमुख पदाधिकारियों के चयन के लिए तीन-तीन नामों का पैनल बनेगा, जिसमें एक के नाम को केंद्रीय नेतृत्व हरी झंडी देगा। यह निर्णय मंगलवार को पीसीसी में कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) की बैठक में लिया गया…
रायपुर: छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने प्रदेश के प्रथम लोकपर्व हरेली तिहार के पावन अवसर पर समस्त छत्तीसगढ़वासियों को गाड़ा-गाड़ा बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, कृषि परंपरा और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का पर्व मंत्री श्री चौधरी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि हरेली छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, कृषि परंपरा और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का पर्व है। यह पर्व किसानों के जीवन में विशेष महत्व रखता है और खेती-किसानी में उपयोग होने वाले कृषि औजारों एवं पशुधन की पूजा के माध्यम से अन्नदाता के प्रति सम्मान की भावना को अभिव्यक्त करता…
रायपुर: छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं, कृषि संस्कृति और ग्रामीण जीवन की आत्मा माने जाने वाले प्रथम पर्व हरेली का भव्य और सांस्कृतिक गरिमा से भरपूर आयोजन नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में उत्साहपूर्वक किया गया। आयोजन ने राजधानी में छत्तीसगढ़ के गांवों की सोंधी खुशबू और पारंपरिक जीवन शैली को साकार कर दिया। मुख्यमंत्री निवास परिसर को नीम और आम के पत्तों, गेंदे के फूलों तथा पारंपरिक ग्रामीण सजावट से विशेष रूप से सजाया गया था। प्रवेश द्वार से लेकर मुख्य परिसर तक छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक दिखाई दे रही थी। हरियाली, प्राकृतिक सजावट और लोक अलंकरण ने पूरे वातावरण…
रायपुर: छत्तीसगढ़ आज औद्योगिक विकास के ऐसे दौर से गुजर रहा है, जहां विकास का उद्देश्य केवल नए उद्योग स्थापित करना नहीं, बल्कि रोजगार, निवेश, आधुनिक तकनीक और क्षेत्रीय संतुलन के माध्यम से प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाना है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने उद्योगों के लिए पारदर्शी, निवेश-अनुकूल और रोजगारोन्मुख वातावरण तैयार किया है। वहीं वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के मार्गदर्शन में नई औद्योगिक नीतियों ने निवेशकों का विश्वास मजबूत किया है और छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख औद्योगिक राज्यों की कतार में खड़ा करने की दिशा में ठोस कदम बढ़ाए…
