Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
नई दिल्ली India vs Pakistan क्रिकेट मैच आपको एशियन गेम्स में शुरुआत में ना देखने को मिले। जापान के नागोया में होने वाले एशियन गेम्स के लिए शेड्यूल ही कुछ इस तरह का बनाया जा रहा है कि चिर-प्रतिद्वंदी टीम भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना शुरुआती मैचों में ना हो। अगर भिड़ें भी तो सीधे मेडल मैच में एकदूसरे से टक्कर हो। आमतौर पर एशियन टूर्नामेंट में लीग फेज में ही भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत देखने को मिलती है, लेकिन शायद इस बार ऐसा होने की उम्मीद नहीं है। दरअसल, एशियन गेम्स मेंस क्रिकेट कॉम्पिटिशन में भारत और पाकिस्तान…
देहरादून उत्तराखंड की महिलाओं को स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा तोहफा मिल सकता है। पुष्कर सिंह धामी सरकार उत्तराखंड रोडवेज की साधारण बसों में महिलाओं को फ्री सफर की सुविधा देने का ऐलान कर सकती है। रोडवेज प्रबंधन ने इस संबंध में सरकार को प्रस्ताव भेजा है। उत्तराखंड रोडवेज की लगभग 900 बसें रोजाना सड़कों पर दौड़ती हैं। इनमें औसतन सवा लाख यात्री प्रतिदिन सफर करते हैं। दैनिक यात्रियों में करीब 50 हजार छात्राएं और महिलाएं होती हैं। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद सभी आयु वर्ग की महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की मांग कर रही है। परिषद ने इसे लेकर हाल…
नई दिल्ली टोयोटा ने अपनी मिडसाइज एसयूवी अर्बन क्रूजर हायराइडर (Toyota Urban Cruiser Hyryder) का नया वेरिएंट लॉन्च किया है. कंपनी ने कार का एरो ब्लैक एडिशन लॉन्च किया है, जो लिमिटेड एडिशन स्टाइलिंग पैकेज है. ये स्टाइलिंग पैकेज मिडनाइट ब्लैक जी और वी वेरिएंट पर बेस्ड होगा। एरो ब्लैक एडिशन पैकेज नियो ड्राइव और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन में मिलेगा. इस पैकेज के लिए आपको एक्स्ट्रा पैसे भी खर्च करने होंगे. एरो ब्लैक एडिशन पैकेज की कीमत 31,999 रुपये है. इस पैकेज में कई एक्सटीरियर एन्हांसमेंट्स देखने को मिलेंगे। क्या होगा इस पैकेज में खास? हायराइडर के इस पैकेज में…
नई दिल्ली 8वें वेतन आयोग के 9 महीने का समय बीत चुका है। अब आयोग के पास सिर्फ 9 महीने का ही समय बचा है। इस दौरान उसे अपनी रिपोर्ट तैयार कर सरकार को देना है। इस बची भारत पेंशनर्स समाज ने बड़ी मांग कर दी है। आयोग से इस यूनियन ने महंगाई भत्ता, फिटमेंट फैक्टर्स से लेकर 45000 रुपये कम से कम पेंशन रखने की डिमांड की है। संगठन का कहना है कि बढ़ते खर्च को देखते हुए पेंशनर्स के लिए कम-कम पेंशन की व्यवस्था की जाए। जिससे कर्मचारी रिटायरमेंट के दौरान अच्छा जीवन व्यतीत कर सके। मिंट की…
मुंबई भारत के पूर्व बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे श्रीलंका में होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान कमेंट्री में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं. वह 15 अगस्त से गाले में शुरू होने वाली सीरीज के लिए सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के कमेंट्री पैनल में शामिल होंगे. रहाणे अब माइक्रोफोन के पीछे एक नई भूमिका निभाएंगे और इंटरनेशनल रेड-बॉल क्रिकेट के अपने अनुभव को ब्रॉडकास्ट में लाएंगे। 37 वर्षीय रहाणे ने भारत के लिए 85 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उन्होंने 38.46 की औसत से 5,077 रन बनाए. इसमें 12 शतक और 26 अर्धशतक शामिल हैं. उन्होंने 2020-21 में ऑस्ट्रेलिया में…
नई दिल्ली भारत सरकार ने इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों को बढ़ावा देने के लिए PM E-DRIVE Scheme की अवधि बढ़ा दी है. अब इस योजना का फायदा 31 मार्च 2028 तक लिया जा सकता है. भारत सरकार के इस फैसले से देश में Electric Vehicle यानी EV की बिक्री बढ़ाने के साथ-साथ घरेलू EV मैन्युफैक्चरिंग को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर खरीदने वाले कस्टमर्स को योजना के तहत मिलने वाला इंसेंटिव भी जारी रहेगा। 31 मार्च 2028 तक जारी रहेगी PM E-DRIVE Scheme भारी उद्योग मंत्रालय ने 10 अगस्त 2026 को जारी नोटिफिकेशन में PM E-DRIVE Scheme की…
नई दिल्ली आज कंपटिशन के दौर में डॉक्टर इंजीनियर या टीचर का करियर अपनाना मुश्किल हो गया है.वहीं सरकारी नौकरियां, जो निश्चितता देती हैं वहां पेपर लीक से लेकर कोचिंग इंडस्ट्री के लंबे खर्चे तक तमाम अनिश्चितताएं हैं. अब बचता है जॉब… तो इंडिया में जॉब पाना तो आसान हो गया है. आपको कोई भी बेसिक काम जैसे ड्राइविंग, कुकिंग या घरेलू काम आते हैं तो आप तुरंत किसी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर जॉब पा सकते हैं. लेकिन ये करियर या नौकरी तो नहीं कहलाएगी. एक तरह से देखा जाए तो ये अमेरिकी ट्रेंड है जहां लोग गिग वर्क करके अपने…
युवा संवाद कार्यक्रम के दौरान CNI गर्ल्स स्कूल में अध्ययनरत एक छात्रा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष ताइक्वांडो की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए लगभग डेढ़ लाख रुपये की आवश्यकता का विषय रखा था. इस मामले को कुछ लोगों द्वारा तोड़-मरोड़कर इस प्रकार प्रस्तुत किया जा रहा है, जैसे किसी सरकारी अधिकारी द्वारा छात्रा से रिश्वत की मांग की गई हो, जबकि वास्तविक तथ्य इससे अलग हैं. छात्रा Taekwondo Council of India, जो कि एक निजी संस्था है, के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही थी. इसी माध्यम से उसका एक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन…
युवा संवाद कार्यक्रम के दौरान CNI गर्ल्स स्कूल में अध्ययनरत एक छात्रा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष ताइक्वांडो की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए लगभग डेढ़ लाख रुपये की आवश्यकता का विषय रखा था. इस मामले को कुछ लोगों द्वारा तोड़-मरोड़कर इस प्रकार प्रस्तुत किया जा रहा है, जैसे किसी सरकारी अधिकारी द्वारा छात्रा से रिश्वत की मांग की गई हो, जबकि वास्तविक तथ्य इससे अलग हैं. छात्रा Taekwondo Council of India, जो कि एक निजी संस्था है, के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही थी. इसी माध्यम से उसका एक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन…
देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल बलूनी स्कूल, हरिद्वार बाईपास, देहरादून में लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित ‘नरेंद्र सिंह नेगी संस्कृति सम्मान समारोह’ में प्रतिभाग किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नरेंद्र सिंह नेगी के गीतों के अंग्रेजी अनुवाद पर आधारित पुस्तक “Mountain Melodies of Narendra Singh Negi” का विमोचन किया और अरुणाचल प्रदेश के प्रख्यात अभिनेता, रंगकर्मी और नाटककार ताई तुगुंग को ‘नरेंद्र सिंह नेगी संस्कृति सम्मान-2026’ प्रदान किया. मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में नरेंद्र सिंह नेगी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की. उन्होंने…
