Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
उत्तराखंड में आने वाले दिनों में मौसम फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने 14 से 17 अगस्त के दौरान प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। इसको देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। पहाड़ी और संवेदनशील इलाकों में विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है। जिला प्रशासन को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने और जरूरत पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
मुंबई छोटे साइज की एसयूवी भारतीय मार्केट में बीते कुछ सालों से खूब खरीदी जा रही हैं। लगभग हर कंपनी ने माइक्रो और कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में अपना प्रोडक्ट पेश किया है। टाटा पंच और ह्यून्दे एक्सटर इनमें से सबसे ज्यादा बिकने वाली कारें बनी हुई हैं। अब मारुति सुजुकी भी माइक्रो एसयूवी सेगमेंट में अपनी नई कार लॉन्च करने वाली है। ये नई एंट्री लेवल मारुति एसयूवी होगी जिसकी कीमत करीब 6 लाख रुपये होगी। कुल मिलाकर आपके सामने अब मारुति सुजुकी बलेनो और फ्रॉन्क्स के बजट से भी सस्ती माइक्रो एसयूवी होगी जो निश्चित ही बिक्री में बड़ा…
चमोली जिले के पीपलकोटी में निर्माणाधीन विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की टनल में गुरुवार शाम अचानक पानी और मलबा घुसने से बड़ा हादसा हो गया। घटना के समय टनल में मौजूद श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। राहत कार्य के दौरान कई श्रमिकों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। ताज़ा रिपोर्टों के मुताबिक सात श्रमिकों की जान जा चुकी है, जबकि एक श्रमिक की तलाश जारी है। NDRF और अन्य बचाव एजेंसियां चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में राहत कार्य कर रही हैं।
चमोली जिले के पीपलकोटी में निर्माणाधीन विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की टनल में गुरुवार शाम अचानक पानी और मलबा घुसने से बड़ा हादसा हो गया। घटना के समय टनल में मौजूद श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। राहत कार्य के दौरान कई श्रमिकों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। ताज़ा रिपोर्टों के मुताबिक सात श्रमिकों की जान जा चुकी है, जबकि एक श्रमिक की तलाश जारी है। NDRF और अन्य बचाव एजेंसियां चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में राहत कार्य कर रही हैं।
पटना भारतीय क्रिकेट में बिहार का नाम रौशन करने वाले तेज गेंदबाज आकाशदीप और मुकेश कुमार को हाल ही में डीएसपी (पुलिस उपअधीक्षक) बनाया गया था. मगर अब पता लगा है कि बिहार सरकार ने दोनों क्रिकेटर्स समेत उन सभी खिलाड़ियों के सामने बड़ी शर्त रखी है, जिन्हें हाल ही में किसी तरह के सरकारी पद से नवाजा गया था. अगर नौकरी बरकरार रखनी है तो शर्त हर हाल में मानना होगा। पांच साल का बॉन्ड भरना होगा दरअसल, हाल ही में बिहार के गृह विभाग ने एक अधिसूचना जारी की थी. इसके मुताबिक आकाशदीप और मुकेश कुमार को पांच…
अहमदाबाद काजू कतली पर चमचमाता वर्क देखकर शायद ही कोई सोचे कि इसकी वजह से किसी मिठाई दुकानदार को तीन साल की जेल की सजा हो सकती है। गुजरात में ऐसा ही एक मामला सामने आया। काजू कतली पर चांदी की जगह एल्युमिनियम फॉइल मिलने के बाद मिठाई दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज हुआ और निचली अदालत ने उसे तीन साल जेल की सजा सुना दी। करीब तीन दशक तक चले इस कानूनी विवाद में आखिरकार गुजरात हाई कोर्ट से दुकानदार को राहत मिली। दिलचस्प बात यह है कि दोनों लैब की जांच में एल्युमिनियम फॉइल मिलने के बावजूद दुकानदार…
मुंबई मुंबई की लाइफलाइन मानी जाने वाली लोकल ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. केंद्र सरकार ने मुंबई उपनगरीय रेल नेटवर्क के लिए 238 नई एसी लोकल ट्रेनों को मंजूरी दी है. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इन ट्रेनों का निर्माण तेजी से किया जाएगा, ताकि यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं से लैस पहली नई एसी लोकल ट्रेन का लाभ वर्ष 2027 तक मिल सके। 2027 तक पहली नई AC लोकल ट्रेन लाने की कोशिश केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि मुंबई लोकल शहर की लाइफलाइन है और यात्रियों को बेहतर…
नई दिल्ली मई 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हवाई युद्ध की तस्वीर अब और साफ हो रही है. हाल ही में पाकिस्तान एयर फोर्स के रिटायर्ड एयर कमोडोर खालिद चिश्ती ने एक अहम बात स्वीकार की है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने अपने पूरे F-16 फ्लीट को उस दौरान जमीन पर ही रखा. यह सावधानी नहीं बल्कि डर की वजह से था. कारण था भारत के राफेल जेट्स पर लगे मेटियोर मिसाइल्स की लंबी रेंज और बेहतर क्षमता। F-16 पर लगे AMRAAM मिसाइल की रेंज करीब 70 से 100 किलोमीटर तक बताई जाती…
नई दिल्ली अगर आप नौकरी करते हैं और हर महीने आपकी सैलरी से पीएफ कटता है, तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की है। ईपीएफओ ने पीएफ से पैसा निकालने के नियमों में बदलाव करते हुए कर्मचारियों के लिए निकासी को आसान किया है। अब जरूरत पड़ने पर कर्मचारी अपने पीएफ खाते में जमा रकम का एक बड़ा हिस्सा निकाल सकते हैं। खासकर नौकरी छूटने, बीमारी, पढ़ाई, घर और दूसरी जरूरी जरूरतों के लिए पीएफ का पैसा पहले के मुकाबले आसानी से उपलब्ध हो सकेगा। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने लोकसभा में ईपीएफ निकासी के…
मॉस्को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अचानक जापान के दावे वाले एक ऐसे आईलैंड पर पहुंच गए हैं, जिसे लेकर दोनों देशों के बीच दशकों से विवाद चला आ रहा है. रूसी मीडिया के मुताबिक, पुतिन कुरील द्वीप समूह के इतुरुप यानी एतोरोफु आईलैंड पहुंचे. यह इलाका जापान के होक्काइडो द्वीप के उत्तर में स्थित है और रूस के कब्जे में है, लेकिन जापान इसे अपना उत्तरी क्षेत्र मानता है। राष्ट्रपति पुतिन का यह दौरा इसलिए भी अहम है क्योंकि रूस और जापान ने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद अब तक औपचारिक शांति संधि नहीं की है और इस विवाद…
