Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में भारतीय तटरक्षक बल एवं हिमालयन माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट (एचएमआई), दार्जिलिंग के संयुक्त पर्वतारोहण अभियान दल का फ्लैग-इन किया. एचएमआई के प्राचार्य कर्नल रजनीश जोशी के नेतृत्व में संयुक्त दल ने 7,045 मीटर ऊंचे माउंट मुकुट ईस्ट का सफल आरोहण कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है. यह भारतीय तटरक्षक बल के इतिहास में 7,000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाली किसी पर्वत चोटी का पहला सफल आरोहण है. मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि के लिए अभियान दल के सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि हिमालय की दुर्गम और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों…
हरिद्वार. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की हरिद्वार में पहली कैबिनेट बैठक (Dhami cabinet meeting) खत्म हो गई है. बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं से संबंधित 13 प्रस्ताव पास किए. सीएम धामी ने कहा कि हरिद्वार में बैठक करने का उद्देश्य यही है कि जनता के फैसले जनता के बीच में ही किए जाएं. बैठक में कुंभ मेला 2027 (Kumbh Mela 2027) की तैयारियों, विकास कार्यों, स्वास्थ्य, आवास और आगामी विधानसभा सत्र (गैरसैंण या अन्य स्थल) के प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय लिए गए. मंत्रिमंडल के महत्वपूर्ण निर्णय अग्निवीरों को सरकारी नौकरियों में और मिलेगी छूट. समूह ग की वर्दीधारी पदों…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण और ग्राम्य विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर उत्तराखण्ड में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के अंतर्गत सड़कों के निर्माण एवं प्रस्तावों की स्वीकृति के संबंध में चर्चा की. मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि उत्तराखण्ड में ग्रामीण क्षेत्रों को सड़क सुविधा से जोड़ने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 315 सड़कों के प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजे गए हैं. इन सड़कों के निर्माण से प्रदेश की 610 बसावटों को सड़क संपर्क से जोड़ने में मदद मिलेगी. इससे दूरस्थ एवं ग्रामीण…
रायपुर: संपत्ति की रजिस्ट्री में आर्थिक बचत और नामांतरण की आसान प्रक्रिया ने दंतेवाड़ा की श्रीमती चंचल कुमारी पाल को दोहरी राहत दी है। महिलाओं के नाम संपत्ति पंजीयन पर शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट मिलने से उनका रजिस्ट्री का खर्च कम हुआ है। वहीं, नामांतरण की प्रक्रिया में हुए सुधारों से संपत्ति संबंधी कार्यों को पूरा करना भी पहले की तुलना में आसान हो गया है। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत पंजीयन विभाग से संवाद में श्रीमती पाल ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि पहले नामांतरण से जुड़े कार्यों में परेशानी होती थी, लेकिन अब प्रक्रिया…
रायपुर: रायपुर जिले के धरसींवा और गरियाबंद जिले से आई विभिन्न महिला स्व-सहायता समूहों की पदाधिकारियों ने समान नागरिक संहिता (UCC) समिति के समक्ष अपनी राय रखते हुए व्यवस्था में व्यापक बदलाव की बात की । रायपुर में आयोजित समान नागरिक संहिता समिति के सदस्य सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी श्री एम.के. राऊत और वरिष्ठ अधिवक्ता श्री मोहन पवार ने महिलाओं के व्यावहारिक सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए उन्हें रिपोर्ट में शामिल करने का आश्वासन दिया है। चर्चा के दौरान श्रीमती सीता साहू, श्रीमती बुद्धि साहू, श्रीमती टेमेश्वरी साहू, श्रीमती रेखा साहू और श्रीमती राजेश्वरी बाई जैसी स्व – सहायता समूह…
रायपुर: हर परिवार का सपना होता है कि उसका अपना एक ऐसा घर हो, जो न केवल सुंदर और सुरक्षित हो, बल्कि परिवार के प्रत्येक सदस्य की जरूरतों के अनुरूप भी हो। विशेष रूप से महिलाओं के लिए घर की सुव्यवस्थित बनावट, सुविधाजनक रसोई और पर्याप्त स्थान रोजमर्रा के जीवन को सहज और आरामदायक बनाते हैं। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की आवासीय परियोजनाएं इन्हीं आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए परिवारों को बेहतर रहवास उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य कर रही हैं। राजधानी रायपुर के डूमरतराई स्थित हिमालयन हाइट्स आवासीय परियोजना की निवासी श्रीमती नीता मेहता…
रायपुर: राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के 22 एवं 23 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ प्रवास को लेकर आवश्यक तैयारियों के संबंध में आज लोकभवन में बैठक आयोजित की गई। राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में राष्ट्रपति के प्रवास के दौरान लोकभवन में की जाने वाली व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में लोकभवन परिसर में बैठक व्यवस्था, पार्किंग, बिजली और इंटरनेट की निर्बाध उपलब्धता सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। इसके साथ ही चिकित्सा सुविधाओं, सुरक्षा प्रबंधों और प्रोटोकॉल के तहत वाहनों की व्यवस्था समय…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती 2026 के अंतर्गत दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा शिक्षक भर्ती के विस्तृत विज्ञापन में शुद्धि पत्र जारी किया गया है। इस संशोधन के तहत विभिन्न विषयों के शिक्षक पदों के लिए उपयुक्त दिव्यांगता की श्रेणियों का विस्तार किया गया है, जिससे पात्र दिव्यांग अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने का एक नया अवसर मिलेगा। *हाईकोर्ट के निर्देश पर हुआ संशोधन* लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी शुद्धि पत्र के अनुसार, यह कदम छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय द्वारा याचिका क्रमांक WPS No.…
भारतीय तटरक्षक बल और हिमालयन माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट (एचएमआई), दार्जिलिंग के संयुक्त पर्वतारोहण अभियान दल ने 7,045 मीटर ऊंचे माउंट मुकुट ईस्ट का सफल आरोहण कर उपलब्धि हासिल की है। अभियान से लौटे दल का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फ्लैग-इन कर स्वागत किया। भारतीय तटरक्षक बल के इतिहास में सात हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाली पर्वत चोटी पर सफल आरोहण का यह पहला अभियान बताया गया है। एचएमआई, दार्जिलिंग के प्राचार्य कर्नल रजनीश जोशी के नेतृत्व में संचालित इस अभियान की सफलता पर मुख्यमंत्री ने सभी सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हिमालय की दुर्गम…
उत्तराखंड में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी प्रदेश की सभी 70 विधानसभा सीटों पर पूर्णकालिक विस्तारकों को तैनात करने जा रही है। इसके लिए 13 और 14 अक्टूबर को काशीपुर में दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी। कार्यशाला में प्रशिक्षण के बाद विस्तारक अपने निर्धारित विधानसभा क्षेत्रों में रहकर चुनाव तक संगठनात्मक गतिविधियों को गति देंगे। कार्यशाला में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी राम माधव, सह प्रभारी अरविंद मेनन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के शामिल…
