Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
नई दिल्ली 2014 में 21 साल के सारांश जैन ऑस्ट्रेलिया दौरे पर थे. सीमित ओवरों की क्रिकेट में अपना भविष्य बनाने की कोशिश कर रहे सारांश जब भी घर फोन करते, तो मां और बड़े भाई यही कहते कि पिता सुबोध जैन किसी काम में व्यस्त हैं. उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि उनके पहले कोच और सबसे बड़े प्रेरणास्रोत पिता जिंदगी की सबसे कठिन लड़ाई लड़ रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया से लौटने पर जो सच सामने आया, उसने सारांश को भीतर तक तोड़ दिया. उनके पिता को मुंह का कैंसर हो चुका था. बड़ी सर्जरी के बाद उनका चेहरा सूज…
नई दिल्ली श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारत की टीम चुन ली गई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने मंगलवार 28 जुलाई की सुबह टीम का ऐलान कर दिया। टेस्ट टीम में एक नए खिलाड़ी को भी शामिल किया गया है। ये खिलाड़ी ऑफ स्पिनर सारांश जैन हैं, जिन्हें पहली बार टेस्ट टीम से कॉल आई है। इसके अलावा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा की वापसी हो गई है, जो अफगानिस्तान के खिलाफ जून में खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं थे। जसप्रीत बुमराह, साई सुदर्शन और वॉशिंगटन सुंदर…
नई दिल्ली श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान 28 जुलाई (मंगलवार) को कर दिया गया. श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम को दो टेस्ट मैच खेलने हैं. पहला टेस्ट 15 अगस्त से गॉल में खेला जाएगा. जबकि दूसरा मुकाबला 23 अगस्त से कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में निर्धारित है. चयनकर्ताओं ने इस दौरे के लिए 15 सदस्यीय टीम चुनी है. श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम की नजरें दमदार प्रदर्शन कर वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के मौजूदा चक्र में अपनी स्थिति अच्छी करने पर होगी. कप्तान के रूप में शुभमन गिल के सामने यह एक और बड़ी चुनौती है,…
रावलकोट पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoJK) में स्थानीय चुनावों के पहले चरण के दौरान भारी हिंसा, खूनखराबा और अराजकता फैल गई है। एक ओर जहां राजनीतिक पार्टियां एक-दूसरे पर खुलेआम चुनाव में धांधली का आरोप लगा रही हैं, वहीं दूसरी ओर पाकिस्तानी सुरक्षा बलों की गोलीबारी ने रावलकोट और कोटली जैसे इलाकों को युद्धक्षेत्र में बदल दिया है। रावलकोट के भयावह हालात: सड़कों पर लाशें और खून रावलकोट में पिछले 52 दिनों से चल रहे 'जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी' (JAAC) के प्रदर्शनों को कुचलने के लिए पाकिस्तानी बलों द्वारा की गई कार्रवाई ने खौफनाक रूप ले लिया है। स्थानीय…
नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीट पेपर लीक के मुद्दे पर देश के युवाओं को संबोधित किया था और एक सेल्फी वीडियो को पोस्ट किया था जिसने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। हालांकि, इस वीडियो को मेटा ने फेसबुक से हटा दिया। जब लोगों के नजर पड़ी तो वीडियो को हटाने को लेकर हंगामा मच गया। इस पूरे विवाद पर अब मेटा ने बयान जारी किया है और माफी मांगी है। आइए जानते हैं कि मेटा ने क्या कहा है। 23 जुलाई को जारी किया गया यह वीडियो कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में चल रहे 36-दिवसीय छात्र विरोध…
नई दिल्ली कभी ममता बनर्जी की करीबी रहीं लोकसभा सांसद सायोनी घोष मंगलवार को NDA की मीटिंग में पहुंचीं हैं। हालांकि, वह अकेली नहीं हैं। इनमें वरिष्ठ नेता काकोली घोष दस्तीदार समेत कई बड़े नाम शामिल हैं। खबर है कि इससे पहले ही सुदीप बंदोपाध्याय पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी मुलाकात कर चुके हैं। कह जा रहा है कि वह बागी सांसदों से भी आज मिल सकते हैं। मंगलवार सुबह संसद में एनडीए के सांसदों की अहम मंगल मिलन बैठक शुरू हो गई है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत कई बड़े नेता शामिल हुए हैं।…
नई दिल्ली देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी ने परीक्षा सुधारों पर नंदन नीलेकणि की अध्यक्षता वाली समिति का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बिना समय बर्बाद किए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सक्रियता दिखाते हुए एक राष्ट्रीय टास्क फोर्स का गठन किया है। परीक्षा सुधारों पर टास्क फोर्स बनाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी द्वारा उठाए गए कदमों को देखकर बहुत खुशी हुई। बेदी ने कहा कि नंदन नीलेकणि इस काम के लिए बहुत सम्मानित और विश्वसनीय व्यक्ति हैं। हम उनसे राष्ट्रीय हित में बड़े बदलाव की उम्मीद करते हैं। पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी दिल्ली में कॉकरोच जनता…
देहरादून देश के कई हिस्सों में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। उत्तराखंड में भी भारी बारिश का दौर फिर लौट आया है। देहरादून समेत प्रदेश के कई हिस्सों में आधी रात से लगातार बारिश हो रही है। कई इलाकों में बिजली भी गुल है। आज मौसम विभाग ने प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। यह अलर्ट देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, नैनीताल समेत 9 जिलों के लिए है। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने कई हिस्सों में अचानक बाढ़ (फ्लश फ्लड) का भी अलर्ट जारी किया है। मौसम संबंधी…
तारूबा वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जस्टिन ग्रीव्स ने टेस्ट क्रिकेट में ऐसा कारनामा कर दिखाया, जो इससे पहले कोई गेंदबाज नहीं कर पाया था. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में लगातार 5 विकेट मेडन ओवर डालकर इतिहास रच दिया. उपलब्ध रिकॉर्ड के अनुसार, टेस्ट क्रिकेट में यह पहली बार है जब किसी गेंदबाज ने लगातार पांच मेडन ओवरों में पांच विकेट झटके हैं। त्रिनिदाद में खेले जा रहे आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के पहले टेस्ट के तीसरे दिन ग्रीव्स ने लंच से पहले और बाद में घातक स्पेल फेंकते हुए पाकिस्तान की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी. यह उनके टेस्ट…
ग्लासगो पोलियो ने बचपन में कदम रोक दिए, घरेलू हिंसा ने जिंदगी को दर्द से भर दिया, लेकिन शर्मिला धनखड़ ने कभी हार मानना नहीं सीखा। हरियाणा के रेवाड़ी की इस पैरा एथलीट ने मुश्किलों को अपनी कमजोरी नहीं, बल्कि ताकत बनाया। 2 साल की उम्र में पोलियो का शिकार होने के बाद उन्होंने लंबे संघर्ष का सामना किया और निजी जीवन की चुनौतियों से निकलकर खेलों में अपनी अलग पहचान बनाई। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पदक से चूकने का दर्द भी उन्हें नहीं रोक सका। चार साल बाद उसी मंच पर उन्होंने महिला शॉट पुट F57 स्पर्धा में गोल्ड…
