Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
भारत ने गॉल टेस्ट में श्रीलंका को 165 रनों से हरा दिया है. मैच का नतीजा पांचवें दिन (19 अगस्त) मिला. मानव सुथार ने पांचवें दिन कमाल की गेंदबाजी की, उनको दूसरी पारी में 6 विकेट मिले. वहीं मैच में उन्होंने कुल 10 विकेट लिए. अब दोनों देशों के बीच दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो (SSC) में खेला जाएगा. भारतीय टीम ने श्रीलंका के सामने जीत के लिए 372 रन का टारगेट रखा. पांचवें दिन श्रीलंका ने 84 रन पर 4 विकेट से आगे से खेलना शुरू किया. सोनल दिनुषा और धनंजया डी सिल्वा क्रीज पर थे. श्रीलंका को…
भाजपा के राष्ट्रीय संगठन में सोमवार को बड़ा फेरबदल देखने को मिला। नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई टीम का ऐलान किया, जिसमें उत्तराखंड को खासी तवज्जो दी गई है। प्रदेश के चार बड़े नेताओं को इस राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है, जिनमें सबसे बड़ा नाम पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का है, जिन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी को पार्टी के मीडिया मोर्चे का संयोजक बनाया गया है। सत्ता से हटने के बाद तीरथ की संगठन में वापसी तीरथ सिंह रावत का सियासी सफर पिछले कुछ वर्षों में उतार-चढ़ाव…
नए शैक्षणिक सत्र से उत्तराखंड के सभी राजकीय महाविद्यालयों में नए विद्यार्थियों का स्वागत अब खास अंदाज में होगा। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अपने शासकीय आवास पर हुई समीक्षा बैठक में विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कॉलेजों में प्रवेशोत्सव का आयोजन किया जाए, ताकि नए छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन हो और उच्च शिक्षा के प्रति उनका भरोसा मजबूत हो। कॉलेजों में बनेगी एनसीसी, एनएसएस या रोवर रेंजर की इकाई बैठक में शिक्षा मंत्री ने कहा कि जिन महाविद्यालयों में अब तक एनसीसी, एनएसएस या रोवर रेंजर जैसी इकाइयां नहीं हैं, वहां तय मानकों के पूरा…
राज्य के चिकित्सा तंत्र को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में एक अहम बैठक बुलाई, जिसमें स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के कामकाज की गहन पड़ताल की गई। बैठक में मौजूद अधिकारियों से उन्होंने प्रदेश भर के अस्पतालों की मौजूदा हालत का ब्योरा लिया और आम लोगों तक बेहतर इलाज पहुंचाने के लिए कई सख्त निर्देश जारी किए। अस्पतालों को मिलेगा राष्ट्रीय दर्जा चिकित्सा सुविधाओं की गुणवत्ता को कसौटी पर कसने के लिए मुख्य सचिव ने बड़ा फैसला सुनाया — प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों को अब नेशनल एक्रीडिटेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल्स एंड…
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन बुधवार से उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी (आईजीएनएफए) में भारतीय वन सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों से संवाद करेंगे। इसके अलावा लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी (एलबीएसएनएए) में आईएएस प्रोफेशनल कोर्स के समापन समारोह को संबोधित करेंगे। उपराष्ट्रपति के देहरादून दौरे को देखते हुए पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए रूट प्लान जारी किया है। इसके तहत ऋषिकेश से देहरादून शहर और मसूरी की ओर आने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किया गया है। ऋषिकेश से आने वाले वाहनों…
रायपुर: प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद परिवारों के जीवन में स्थायी बदलाव ला रही है। योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सुरक्षित और पक्का आवास उपलब्ध कराकर उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने का कार्य किया जा रहा है। जांजगीर-चांपा जिले के जनपद पंचायत पामगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत धरदेई निवासी श्री भूपेन्द्र कुमार कर्ष की कहानी इसी बदलाव की प्रेरक मिसाल है। श्री भूपेन्द्र कुमार कर्ष, पिता श्री अलग राम, उम्र 48 वर्ष, कृषि एवं मजदूरी का कार्य कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे लंबे…
रायपुर: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी से आज रायपुर स्थित उनके निवास पर भारतीय रिज़र्व बैंक, रायपुर कार्यालय के महाप्रबंधक श्री मनीष पराशर ने शिष्टाचार भेंट की। प्रभारी अधिकारी का कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात हुई इस मुलाकात में छत्तीसगढ़ में बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाओं के विस्तार, मुद्रा प्रबंधन तथा भारतीय रिज़र्व बैंक से संबंधित विभिन्न विषयों पर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा हुई। बैठक के दौरान वर्तमान में नागपुर से होने वाले करेंसी डिस्ट्रीब्यूशन को नवा रायपुर में स्थापित करने की दिशा में की जा रही महत्वपूर्ण पहल पर भी चर्चा हुई। नवा रायपुर में करेंसी डिस्ट्रीब्यूशन की व्यवस्था विकसित…
रायपुर: छत्तीसगढ़ का सुकमा जिला मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुरक्षा और प्रशासनिक सुधारों के जरिए ‘सुशासन से समृद्धि’ की एक नई मिसाल पेश कर रहा है। जिले के दूरदराज इलाकों में सड़क, बिजली, शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाएं तेजी से पहुंच रही हैं, जिससे नागरिकों का जीवन बदल रहा है। सुकमा जिले को शांति, सुरक्षा और समृद्धि की दिशा में तेजी से आगे बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दे रहा है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ शासन के खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग के सचिव एवं जिले के प्रभारी सचिव श्री राजेश…
रायपुर: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयाल दास बघेल, एवं विभागीय सचिव, श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले द्वारा विभागीय गतिविधियों एवं उपलब्धियों पर आज छत्तीसगढ संवाद के आडिटोरियम (अटल नगर, नवा रायपुर) में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संयुक्त रूप से संबोधित किया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के प्रमुख बिंदु निम्नलिखित हैः- प्रेस कॉन्फ्रेंस (पीडीएफ)
रायपुर: राज्य शासन बस्तर में सड़क कनेक्टीविटी के विस्तार पर विशेष जोर दे रही है। बस्तर संभाग के सभी जिलों में निर्माणाधीन सड़कों और पुल-पुलियों की प्रगति की लगातार समीक्षा के साथ ही इन्हें तेजी से पूर्ण करने कार्यों की गहन मॉनिटरिंग की जा रही है। लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ बस्तर परिक्षेत्र के अभियंताओं और ठेकेदारों की बैठक लेकर निर्माणाधीन सड़कों, पुल-पुलियों और भवनों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने बस्तर संभाग के विभिन्न जिलों में भारत सरकार के आर.आर.पी. (Road Requirement Plan) और आर.सी.पी.एल.डब्लू.ई.ए. (Road Connectivity Project…
