Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय वर्ल्ड लीडर्स फोरम में वैश्विक आर्थिक जगत की प्रमुख हस्तियों के समक्ष छत्तीसगढ़ की तेजी से बदलती आर्थिक तस्वीर, निवेश की व्यापक संभावनाओं और भविष्य के विकास का रोडमैप प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ अब अपनी पारंपरिक औद्योगिक और खनिज आधारित पहचान से आगे बढ़कर युवा शक्ति, नवाचार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, स्टार्टअप, ग्रीन एनर्जी और आधुनिक विनिर्माण पर आधारित नई अर्थव्यवस्था की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य केवल बड़े निवेश आकर्षित करना नहीं…
नई दिल्ली कल शनिवार को बैंक बंद रहने वाले हैं। अगर आप कल 22 अगस्त को बैंक ब्रांच जाकर अपना काम निपटाने का प्लान कर रहे हैं तो जान लीजिए कि कल चौथे शनिवार के कारण बैंक बंद रहने वाले हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के कैलेंडर के मुताबिक हर दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। वहीं पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक खुले रहते हैं। तब ब्रांच में सामान्य दिनों की तरह काम होता है। यहां जानिये अगस्त महीने में अब कब-कब बैंक बंद रहेंगे। कल 22 अगस्त को बंद रहेंगे बैंक अगर आपको…
सिलीगुड़ी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में सीमा सुरक्षा, घुसपैठ और सीमा सुरक्षा बल (BSF) को जमीन उपलब्ध कराने के मुद्दे पर पूर्ववर्ती राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की ओर से BSF के लिए जमीन उपलब्ध कराने की लगातार अपील के बावजूद उनकी मांग पूरी नहीं की गई। अमित शाह ने सीमा पर तैनात जवानों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि देश की सुरक्षा के लिए प्रभावी और मजबूत सीमा प्रबंधन जरूरी है। BSF-SSB के लिए 1,129 एकड़ जमीन का दावा सशस्त्र सीमा बल (SSB)…
चेन्नई तमिलनाडु में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय को चुनौती दी कि वे पिछली DMK सरकार से जुड़ी कथित भ्रष्टाचार की फाइलों को सार्वजनिक करें और अगर गड़बड़ी के सबूत मिलते हैं, तो कार्रवाई करें। विधानसभा में एक बहस के दौरान बोलते हुए, उदयनिधि ने विजय की उस टिप्पणी का जवाब दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि वे "सही समय पर पिछली DMK सरकार के समय की भ्रष्टाचार की फाइलें" सामने लाएंगे। बहस के दौरान, उदयनिधि ने विजय के रवैये की आलोचना की और कहा कि विधानसभा फ़िल्मी डायलॉगबाज़ी की जगह नहीं है।…
रायपुर 20 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने उत्तराखंड के चमोली में निर्माणाधीन सुरंग में पानी भरने की दुःखद घटना में कोंडागांव जिले के 4 श्रमिकों के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने मृतक श्रमिकों के परिजनों को ₹5-5 लाख तथा हादसे में घायल दोनों श्रमिकों को ₹50-50 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। इस हादसे में कोंडागांव जिले के ग्राम धनसुली के 2, मदनार के 1 और दहीकोंगा के 1 श्रमिक की मृत्यु हुई है, जबकि जिले के 2 श्रमिक घायल हुए हैं। दिवंगत श्रमिकों के पार्थिव शरीर कोंडागांव लाए…
रायपुर 20 अगस्त 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली के द्वारका स्थित छत्तीसगढ़ निवास में जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव से मुलाकात की। उपचार के बाद स्वास्थ्य लाभ ले रहे श्री किरण सिंह देव से मुख्यमंत्री श्री साय ने आत्मीयता से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर शासन ने आपदा प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने गुरुवार को सचिवालय में संबंधित विभागों और जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर संभावित आपात स्थितियों से निपटने के लिए पहले से पुख्ता तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि पूरे कुंभ क्षेत्र के लिए सेक्टरवार इवेक्यूएशन प्लान तैयार किया जाए। इसके साथ ही क्राउड मैनेजमेंट, ट्रैफिक, निकासी और फायर कंट्रोल को शामिल करते हुए एक समेकित आपदा प्रबंधन योजना बनाई जाए। भूकंप, बाढ़ और केमिकल, बायोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल एवं न्यूक्लियर (सीबीआरएन) जैसी…
पटेलनगर में मारपीट के बाद दो गुटों ने लहराए हथियार, शिमला बाईपास पर भी चली गोलियां; मुख्य आरोपी समेत अन्य फरार देहरादून, 20 अगस्त। राजधानी देहरादून में गुरुवार को दिनदहाड़े दो गुटों के बीच मारपीट और फायरिंग से सनसनी फैल गई। पटेलनगर में विवाद के बाद दोनों गुटों ने सरेआम फायरिंग की। कुछ देर बाद शिमला बाईपास क्षेत्र में भी दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, जहां दोबारा गोली चली। इस दौरान साहिल नाम का युवक गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी समेत अन्य फरार हैं। पहली घटना पटेलनगर…
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन गुरुवार को मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (एलबीएसएनएए) पहुंचे। उन्होंने वर्ष 2024 बैच के आईएएस अधिकारियों के लिए आयोजित प्रोफेशनल कोर्स फेज-II के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया। अकादमी पहुंचने पर उपराष्ट्रपति ने सरदार वल्लभभाई पटेल और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित किया। उपराष्ट्रपति ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों को सेवा भाव और कर्तव्यबोध को अपने कार्य का मार्गदर्शक मंत्र बनाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से व्यक्तिगत हितों से ऊपर उठकर टीम भावना के साथ…
रायपुर: जिले के वीर बलिदानियों की पावन स्मृति को संजोने और उनकी शौर्यगाथा को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड के ग्राम सोनपुर में शौर्य वाटिका का भूमिपूजन किया गया। उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में जिले के 37 शहीद परिवारों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर लगभग एक एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही ‘शौर्य वाटिका’ में शहीदों के नाम पर उनके परिजनों द्वारा स्मृति वृक्ष लगाए गए। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने भी शहीदों की स्मृति में पीपल का पौधा रोपित कर…
