Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
मुंबई नितेश तिवारी की रामायण का भव्य ट्रेलर रिलीज हो चुका है. ट्रेलर के साथ फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहे कलाकारों की झलक भी देखने को मिली. रामायण के ट्रेलर को फैन्स के मिक्स रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं. सोशल मीडिया पर मीम की बाढ़ भी आ चुकी है. आइए देखते हैं कि यूजर्स का ट्रेलर पर क्या कहना है। सोशल मीडिया पर बनने लगे मीम रामायण का ट्रेलर गुरुवार सुबह 4.15 पर रिलीज किया गया. कई लोगों ने नींद की कुर्बानी देकर ट्रेलर देखा. फैन्स ट्रेलर से इंप्रेस हैं, लेकिन मीमबाजों ने मीम भी बनाए. एक ने…
नई दिल्ली दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा समेत तीनों भारतीय खिलाड़ियों ने गुरुवार को ग्लास्गो में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों की पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में जगह बना ली. क्वालिफिकेशन राउंड में शीर्ष-12 में रहकर नीरज के साथ रोहित यादव और यशवीर सिंह भी पदक दौर में पहुंच गए. 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स के स्वर्ण पदक विजेता नीरज ने अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास में 79.61 मीटर भाला फेंका और क्वालिफिकेशन में पांचवें स्थान पर रहे. वहीं, रोहित यादव (78.37 मीटर) नौवें और यशवीर सिंह (78.36 मीटर) दसवें स्थान पर रहे. इस तरह तीनों भारतीय एथलीट शीर्ष-12…
लद्दाख सोनम वांगचुक लद्दाख लौट चुके हैं, उन्होंने दिल्ली के जंतर-मंतर पर लगातार 26 दिनों तक अनशन किया था. दिल्ली से श्रीनगर लौटते वक्त उन्होंने वंदे भारत ट्रेन का आनंद लिया। वंदे भारत ट्रेन और चिनाब नदी पर बने दुनिया सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज को लेकर उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (X) पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने रेलवे और वंदे भारत ट्रेन की जमकर तारीफ की है. इस वीडियो को देखकर लगता है कि सरकार को लेकर उनके सुर थोड़े बदल रहे हैं। सोनम वांगचुक वीडियो में कहते हैं, 'मैं रेल से सफर करना पसंद करता हूं.…
नई दिल्ली केंद्र सरकार ने पहली बार 8वें केंद्रीय वेतन आयोग के फिटमेंट फैक्टर पर संसद में अपनी बात रखी है। हालांकि, सरकार ने कर्मचारी संघों की मांगों पर कोई जवाब नहीं दिया है, लेकिन उसने यह स्पष्ट कर दिया है कि आयोग स्वतंत्र है और सरकार को उसके आंतरिक विचार-विमर्श के बारे में जानकारी नहीं दी जा रही है। राज्यसभा में एक प्रश्न के जवाब में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि सरकार ने 3 नवंबर 2025 को 8वें केंद्रीय वेतन आयोग के गठन और उसके कार्यक्षेत्र की अधिसूचना जारी की थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि "3…
नई दिल्ली अगर आप पतंजलि के आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं, तो आने वाले समय में आपको पतंजलि के नाम से इंश्योरेंस पॉलिसी भी देखने को मिल सकती है। दरअसल, इंश्योरेंस रेगुलेटर IRDAI ने पतंजलि आयुर्वेद और DS ग्रुप (रजनीगंधा बनाने वाली कंपनी) को मग्मा जनरल इंश्योरेंस (Magma General Insurance) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। करीब 4,500 करोड़ रुपये की इस डील के साथ बाबा रामदेव की कंपनी ने पहली बार वित्तीय सेवाओं (Financial Services) के क्षेत्र में कदम रखा है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। इस डील के तहत पतंजलि आयुर्वेद 73.6% हिस्सेदारी खरीदेगी,…
नई दिल्ली एथलेटिक्स में मुरली श्रीशंकर ने बुधवार देर रात भारत की झोली में दूसरा पदक डाला। मुरली ने पुरुषों की लंबी कूद में दूसरा स्थान हासिल करते हुए रजत पदक जीता और इसके साथ ही भारत के पदकों की संख्या 13 पहुंच गई। इसके बाद दिलीप गावित ने पुरुषों की 100 मीटर T47 स्पर्धा में गोल्ड मेडल और मोहम्मद बासिल ने सिल्वर मेडल जीतकर इसे 15 कर दिया। मुरली से पहले सर्वेश कुशारे ने ऊंची कूद में भारत के लिए रजत पदक जीता था। मुरली ने 8.09 मीटर की कूद के साथ दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि जमैका के…
चेन्नई तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय जल्द ही स्कूली बच्चों को बड़ा तोहफा दे सकते हैं। चर्चा है कि विजय की TVK सरकार स्कूली बच्चों को हर हफ्ते चिकन बिरयानी देने की तैयारी कर रही है। इस मामले में एक प्रस्ताव पर समीक्षा की जा रही है और जल्द ही इसे धरातल पर उतारा जा सकता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक इस योजना को लागू करने के लिए तमिलनाडु की स्कूली पोषण योजना में बदलाव किया जाएगा। नए बदलावों में सरकारी स्कूलों के छात्रों को हफ्ते में एक दिन चिकन बिरयानी परोसने के प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार किया जा…
नई दिल्ली पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक तस्वीर ने नई बहस छेड़ दी है. संसद परिसर में बीजेपी अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के साथ तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद शत्रुघ्न सिन्हा और सौगत रॉय की मौजूदगी को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. दोनों नेताओं की नड्डा के साथ बातचीत और भोजन करते हुए तस्वीर सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज हैं. हालांकि, अब तक किसी भी पक्ष की ओर से इस पर आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। एक तस्वीर ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल संसद के एनेक्सी भवन में बुधवार को क्षय रोग…
ढाका बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने बुधवार (29 जुलाई) को वनडे के नए कप्तान का एलान कर दिया. टी20 में पहले से ही बांग्लादेश के लिए कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल रहे लिटन दास को वनडे का भी कप्तान बना दिया गया है, जो हिंदू धर्म से ताल्लुक रखते हैं. लिटन दास ने मेहदी हसन मिराज को रिप्लेस किया है। बता दें कि यह पहला मौका नहीं है कि जब विकेटकीपर बल्लेबाज दास को वनडे टीम की कमान सौंपी गई है. वह इससे पहले 2022 से 2023 के बीच फॉर्मेट के 7 मैचों में टीम की कप्तानी कर चुके हैं। बताया…
नई दिल्ली टीम इंडिया के स्टार प्लेयर अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। वह काफी समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। एक समय ऐसा था जब वह विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा के साथ भारतीय टेस्ट टीम के मिडिल ऑर्डर का भार संभाला करते थे। मगर लगातार गिरती फॉर्म की वजह से उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। रहाणे ने भारत के लिए आखिरी टेस्ट 20 जुलाई 2023 को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। वह 3 साल से टीम से बाहर चल रहे हैं। वहीं लिमिटेड ओवर क्रिकेट में वह…
