Author: News Desk

देहरादून। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी (आईजीएनएफए) में शनिवार को 2024 बैच के भारतीय वन सेवा (आईएफएस) परिवीक्षार्थियों का दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) के दीक्षांत गृह में आयोजित समारोह में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में 111 प्रशिक्षु अधिकारियों को प्रशिक्षण पूर्ण करने पर प्रमाणपत्र एवं पदक प्रदान किए। अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज प्रशिक्षण पूरा कर सेवा में प्रवेश करने वाले युवा अधिकारी विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि भविष्य में जलवायु परिवर्तन,…

Read More

रायपुर, 01अगस्त 2026/राज्य सरकार की सुशासन और डिजिटल सेवा व्यवस्था को मजबूत करने वाली सेवा सेतु पहल आज प्रदेश के हजारों परिवारों के लिए भरोसे का माध्यम बनती जा रही है। अब नागरिकों को छोटे-छोटे प्रमाण-पत्रों और शासकीय सेवाओं के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं, बल्कि एक ही केंद्र पर पारदर्शी, सरल और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरक कहानी दंतेवाड़ा जिले के बड़े बचेली क्षेत्र से सामने आई है, जहां श्री मुन्ना राम अपनी पुत्री सरिता की उच्च शिक्षा को लेकर चिंतित थे। कॉलेज में प्रवेश के लिए आय प्रमाण-पत्र…

Read More

नई दिल्ली देश के अर्थव्यवस्था और सरकारी खजाने के लिए एक बड़ी और अच्छी खबर सामने आई है. जुलाई 2026 में देश का कुल जीएसटी (GST) कलेक्शन 15.4% बढ़कर 2,11,205 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. घरेलू बाजार में खरीदारी और इंपोर्ट बढ़ने से टैक्स कलेक्शन में यह बड़ा उछाल दर्ज किया गया है. शनिवार ,1 अगस्त को वित्त मंत्रालय ने ये आंकड़े जारी किए। अगर पिछले साल से तुलना करें, तो जुलाई 2025 में जीएसटी कलेक्शन 1.83 लाख करोड़ रुपये था. वहीं, एक महीने पहले यानी जून 2026 में सरकार को जीएसटी से लगभग 1.95 लाख करोड़ रुपये मिले…

Read More

रायपुर, 01 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का बस्तर अंचल विकास, विश्वास और नई संभावनाओं की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। बस्तर की इसी बदलती तस्वीर, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य को रचनात्मक कला के माध्यम से प्रस्तुत करने के उद्देश्य से ‘मुस्कुराता बस्तर’ कार्टून कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग के सहयोग से देश की एकमात्र मासिक कार्टून पत्रिका ‘कार्टून वॉच’ द्वारा 03 अगस्त को जगदलपुर में स्कूली विद्यार्थियों के लिए इस विशेष कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार…

Read More

देहरादून। आम जनता की शिकायतों और सुझावों के त्वरित निस्तारण के लिए मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने नई व्यवस्था लागू की है। अब प्रत्येक माह के प्रथम और अंतिम सोमवार को प्राधिकरण मुख्यालय में ‘समाधान दिवस’ आयोजित किया जाएगा। इस दौरान नागरिक सीधे अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं और सुझाव रख सकेंगे। प्राधिकरण का कहना है कि सभी शिकायतों का नियमानुसार परीक्षण कर उनका समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में यह पहल शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण का…

Read More

रायपुर, 1 अगस्त 2026/ प्रदेश के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ सहित सभी राज्यों को 1,09,019 करोड़ रुपये की कर हस्तांतरण राशि जारी करने का निर्णय सहकारी संघवाद की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने वाला है।:उन्होंने कहा कि कर हस्तांतरण के अंतर्गत छत्तीसगढ़ को 3,602 करोड़ रुपये की अग्रिम कर हिस्सेदारी प्राप्त हुई है। यह राशि राज्य में अधोसंरचना विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा विकास कार्यों को नई गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण…

Read More

उत्तराखंड में पहली बार किसी बड़े धार्मिक आयोजन की साइबर सुरक्षा के लिए प्रशिक्षित साइबर कमांडो तैनात किए गए हैं। कांवड़ मेला-2026 के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की डिजिटल सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अत्याधुनिक तकनीक आधारित साइबर सुरक्षा व्यवस्था विकसित की गई है। इसे आगामी महाकुंभ-2027 की तैयारियों की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। देशभर से आए 31 प्रशिक्षित साइबर कमांडो शुक्रवार को पटेल भवन में कांवड मेला ड्यूटी पर नियुक्त साइबर कमांडो की विशेष ब्रीफिंग आयोजित की गई। हरिद्वार में तैनात किए गए इन प्रशिक्षित कमांडो को साइबर सुरक्षा, डिजिटल निगरानी और रियल-टाइम इंटेलिजेंस…

Read More

नई दिल्ली ग्लास्गो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शनिवार का दिन भारतीय एथलेटिक्स के लिए शानदार साबित हो रहा है. पुरुषों की ट्रिपल जंप में भारत के प्रवीण चित्रवेल और सेल्वा प्रभु ने देश को दोहरे मेडल दिलाकर इतिहास रच दिया. राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में यह पहला मौका है जब भारत ने इस स्पर्धा में एक साथ दो मेडल (डबल पॉडियम) जीते हैं l रोमांचक मुकाबले में प्रवीण चित्रवेल ने 16.58 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाकर सिल्वर मेडल अपने नाम किया. जबकि सेल्वा प्रभु 16.52 मीटर के प्रयास के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीतने में सफल रहे. जमैका…

Read More

रायपुर, 01 अगस्त 2026/ जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दीपक रात्रे एवं भूपेन्द्र की निर्मम हत्या की सूचना मिलते ही उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा ने अपने दिल्ली प्रवास के दौरान तत्काल दोनों दिवंगतों के परिजनों से दूरभाष पर चर्चा की। उन्होंने शोकाकुल परिवारों को ढांढस बंधाते हुए इस कठिन समय में राज्य सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। श्री शर्मा ने अधिकारियों को भी आवश्यक समन्वय एवं हरसंभव सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। घटना ने पूरे प्रदेश को गहरे शोक में डाल दिया है। उप मुख्यमंत्री…

Read More

रायपुर ,01 अगस्त 2026/ स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी विद्यालय गोदरीपारा, चिरमिरी में शनिवार को शाला प्रवेश उत्सव, निःशुल्क सरस्वती साइकिल वितरण एवं ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास तथा 20 सूत्रीय कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की। कार्यक्रम के दौरान कक्षा पहली में प्रवेश लेने वाले नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। मंत्री श्री जायसवाल ने बच्चों को तिलक लगाकर, माला पहनाकर एवं मिष्ठान खिलाकर उनका अभिनंदन किया। उन्होंने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को किताबें…

Read More