Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
रायपुर: मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में गृह विभाग की विशेष केन्द्रीय सहायता योजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय अंतर्विभागीय समिति की बैठक सम्पन्न हुई। ’आधारभूत संरचनाओं के कार्यों की कार्ययोजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा’ बैठक में बीजापुर, नारायणपुर, कांकेर एवं सुकमा जिले में विशेष केन्द्रीय सहायता योजना (एससीए) के तहत आधारभूत संरचनाओं, सड़क, पुल-पुलिया, भवन निर्माण कार्यों की कार्ययोजनाओं के अंतर्गत कार्यों की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा हुई। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को स्वीकृत कार्यों को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए है। मुख्य सचिव ने जिलेवार…
रायपुर: पुलिस केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने वाली संस्था नहीं, बल्कि समाज में सुरक्षा, विश्वास और सुशासन की सबसे मजबूत आधारशिला है। पुलिसकर्मी अपने परिवार से दूर रहकर, हर मौसम और हर चुनौती के बीच दिन-रात जनता की सुरक्षा के लिए समर्पित रहते हैं। उनके त्याग, साहस और कर्तव्यनिष्ठा के कारण ही आम नागरिक अपने घरों में निश्चिंत होकर जीवन जी पाते हैं। ऐसे समर्पित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का सम्मान पूरे समाज का सम्मान है। मुख्यमंत्री श्री साय राजधानी रायपुर के शांति नगर स्थित एक निजी सभागार में आयोजित ‘जज़्बा पुलिस अवार्ड्स-2026’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर…
सतर्कता, समय पर जांच और टीकाकरण से हेपेटाइटिस की रोकथाम संभव – सिविल सर्जन डॉ. लोकेश साहू विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान बेमेतरा, विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देश एवं सीएमएचओ डॉ अमृत लाल रोहलेडर के मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय बेमेतरा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हेपेटाइटिस की रोकथाम, समय पर जांच, उपचार और टीकाकरण के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान नर्सिंग, पैरामेडिकल स्टाफ और हितग्राहियों का हेपेटाइटिस-बी टीकाकरण भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल…
मुंबई शेयर बाजार (Stock Market) में निवेश करने के वालों के लिए बुधवार का दिन शानदार साबित हुआ. सेंसेक्स-निफ्टी दोनों इंडेक्स में दिनभर तूफानी तेजी के साथ कारोबार हुआ. मार्केट क्लोज होने पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (BSE Sensex) 888 अंकों की तगड़ी उछाल के साथ क्लोज हुआ, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी (NSE Nifty) ने 264 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार खत्म किया. इस बीच निवेशकों ने एक ही दिन में करीब 4 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर डाली। सेंसेक्स-निफ्टी में दिनभर तेजी शेयर मार्केट में दिनभर तेजी देखने…
नई दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मुसीबत बढ़ गई है. मल्लिकार्जुन खरगे (मल्लिकार्जुन खड़गे) के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है. पंजाब में संगरूर की अदालत ने मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. उन्हें 19 सितंबर तक पेश होने को कहा गया है. यहां ध्यान देने वाली बात है कि मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ जारी यह वारंट जमानती है. हालांकि, उन्हें अदालत में पेश होकर जमानत लेनी होगी. बता दें कि कर्नाटक चुनाव के दौरान बजरंग दल की तुलना पीएफआई से करने पर मल्लिकार्जुन खरगे की मुसीबत बढ़ी है. दरअसल, यह मामला 2023 के कर्नाटक विधानसभा…
नई दिल्ली रूस की शीर्ष सुरक्षा एजेंसी फेडरल सिक्योरिटी सर्विस (FSB) ने बुधवार को टेलीग्राम के संस्थापक पावेल दुरोव के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने के आरोप में आपराधिक मामला दर्ज किया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए इंटरनेशनल वारंट जारी किया है. हालांकि, डुरोव या टेलीग्राम की ओर से इस मुद्दे पर तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। एफएसबी के अनुसार, ये आरोप टेलीग्राम द्वारा उस सामग्री को नहीं हटाने से जुड़े हैं, जिसका उपयोग यूक्रेनी विशेष सेवाओं तथा आतंकवादी और उग्रवादी संगठनों द्वारा रूस के अंदर तोड़फोड़, आतंकवाद, सामूहिक हत्याओं और साइबर-फ्रॉड के अभियानों की तैयारी…
मुंबई भारतीय वायदा बाजार (MCX) और अंतरराष्ट्रीय बाजार (COMEX) दोनों ही जगहों पर बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों में मिलाजुला रुख देखने को मिला. अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Fed) की नीतिगत बैठक के आने वाले फैसलों से ठीक पहले निवेशक सतर्क हैं, जिसके चलते दोनों कीमती धातुओं में एक सीमित दायरे में ट्रेडिंग होती नजर आई। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, इस बैठक में ब्याज दरों में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद भले न हो, लेकिन भविष्य की मौद्रिक नीति और दर कटौती पर फेड की कमेंट्री से ही सर्राफा बाजार की अगली दिशा तय होगी। MCX और COMEX…
नई दिल्ली: लोकसभा में एंटी पेपर लीक पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने दो टूक कहा कि छात्रों का गुस्सा जायज था। देश के युवाओं का सम्मान हो, वो सम्मान चाहते हैं। छात्रों के प्रदर्शन में नफरत या गुस्सा नहीं था। यही युवा हमारा भविष्य संवारेंगे। ऐसे में युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए चर्चा जरूरी है। बीजेपी नेताओं को ये बात समझनी चाहिए। राहुल गांधी ने इस दौरान स्टूडेंट, इंडियट के साथ ही तीसरी कैटेगरी अंधभक्त का जिक्र किया। नेता प्रतिपक्ष के इतना कहते ही हंगामा शुरू हो गया। किरेन रिरिजू ने इसे सदन की कार्यवाही से हटाने…
नई दिल्ली संसद के मॉनसून सत्र में नीट पेपर लीक और दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुई पुलिसिया कार्रवाई को लेकर दोनों सदनों में हंगामा जारी है। इस बीच बुधवार को राज्यसभा में सदन के नेता और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बीच तीखी बहस हुई है। खरगे ने जहां जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला, वहीं नड्डा ने सरकार का बचाव करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की कार्रवाई पूरी तरह सही थी। उन्होंने यह भी…
शिरडी देशभर में आज आषाढ़ी गुरु पूर्णिमा धूमधाम से मनाई जा रही है. गुरु पूर्णिमा का दिन गुरु को समर्पित है. लोग अपने गुरुओं की वंदना और पूजा अर्चना कर रहे हैं. इस खास मौके पर एक भक्त ने शिरडी साईं बाबा को एक ऐसा उपहार समर्पित किया, जिसे देखने वाले भी हैरान रह गए. इस चमकदार तोहफे पर से जैसे ही पर्पल रंग का कपड़ा हटाया गया तो वहां मौजूद लोगों के चेहरे की खुशी देखते ही बन रही थी। शिरडी साईं बाबा को चढ़ाया 1 करोड़ से ज्यादा का मुकुट दरअसल गुरु पूर्णिमा के मौके पर शिरडी के…
