Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है. CNN-News18 के सूत्रों के मुताबिक, भाजपा में लंबे समय से प्रवक्ता रहे शहजाद पूनावाला ने निजी कारणों से यह इस्तीफा दिया है. उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को अपना इस्तीफा सौंप दिया है. इस्तीफा देने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। सूत्रों के अनुसार, इस्तीफे को लेकर जल्द ही इस बारे में शहजाद पूनावाला की ओर से एक आधिकारिक बयान जारी किया जाएगा. शहजाद पूनावाला अपनी बेहतरीन बहस करने की क्षमता के लिए पहचाने जाते हैं. शहजाद पूनावाला भाजपा के मुखर प्रवक्ता रहे…
रायपुर 31 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज संसद भवन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से सौजन्य भेंट कर छत्तीसगढ़ के समग्र विकास, बस्तर के कायाकल्प तथा राज्य की महत्वपूर्ण अधोसंरचना एवं औद्योगिक परियोजनाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के समक्ष बदलते छत्तीसगढ़ और विशेष रूप से बस्तर के विकास का रोडमैप प्रस्तुत करते हुए राज्य की तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए केंद्र सरकार से सहयोग का आग्रह किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सुरक्षा, विश्वास और विकास की समन्वित रणनीति के परिणामस्वरूप बस्तर आज…
नई दिल्ली ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय वेटलिफ्टर लवप्रीत सिंह गोल्ड मेडल जीतने से महज 1 किलो पीछे रह गए. पुरुषों के 110+ किलोग्राम वर्ग के फाइनल में उन्होंने कुल 388 किलोग्राम वजन उठाकर सिल्वर मेडल अपने नाम किया. यह मुकाबला आखिरी लिफ्ट तक बेहद रोमांचक रहा, जहां न्यूजीलैंड के डेविड एंड्रयू लिटी ने अंतिम प्रयास में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड पर कब्जा जमा लिया. लवप्रीत सिंह ने स्नैच में बेहतरीन शुरुआत की. उन्होंने तीनों प्रयास सफलतापूर्वक पूरे किए और 176 किलोग्राम वजन उठाया. इसके मुकाबले डेविड लिटी सिर्फ 166 किलोग्राम ही उठा सके. यानी स्नैच के बाद…
नई दिल्ली सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट (Gold-Silver Rate Fall) का सिलसिला फिर से शुरू हो गया है. गुरुवार को फिसलने के बाद सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर गोल्ड-सिल्वर रेट टूटे हैं. चांदी की कीमत में तो अचानक फिर बड़ी गिरावट आई है और अब ये अपने हाई लेवल से और भी ज्यादा सस्ती हो गई है. दूसरी ओर सोने का वायदा भाव भी मार्केट ओपन होने के साथ ही लुढ़का है। चांदी का दाम खुलते ही फिसला एमसीएक्स पर 1 किलो चांदी की कीमत अपने पिछले बंद के मुकाबले एक…
हरिद्वार आपको सिर पर प्लास्टिक के काले टब में 90 साल की सास को बिठाकर ब्रज 84 कोस यात्रा कराने वाली बहू याद है? वहीं काजल चौधरी जिन्होंने भारत में बहू होने की मिसाल पेश कर दी थी. अब उसी बहू ने उससे भी बड़ी एक और तस्वीर पेश कर दी है जो लोगों के बीच में काफी लोकप्रिय हो रही है. काजल चौधरी इस बार अपनी सास को कांवड़ में बिठाकर हरिद्वार से दिल्ली के लिए निकल गई हैं। कंधे पर एक ओर कांवड़ में अपनी सास को बिठाए और दूसरी ओर 71 किलो गंगाजल भरे तेज कदमों से…
मुंबई इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने 30 जुलाई 2026 को आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 से जुड़े कई बड़े ऐलान किए। वर्ल्ड कप का फॉर्मेट पहले ही बदला जा चुका है और अब इस बात की पुष्टि हो गई है कि कितने मैच, कितने मैदानों पर और कहां-कहां आयोजित होंगे। 2023 में 10 टीमों ने हिस्सा लिया था, लेकिन 2027 के विश्व कप के लिए 14 टीमें क्वालीफाई करेंगी। आईसीसी के इवेंट में क्या कुछ हुआ? उसके बारे में जान लीजिए। वर्ल्ड कप का नया फॉर्मेट वनडे विश्व कप और टी20 विश्व कप के लिए नया फॉर्मेट आईसीसी…
महाराष्ट्र के भिवंडी में 4 मंजिला इमारत ढही, 7 लोगों की मौत; मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका
मुंबई महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी में इमारत का हिस्सा ढहने से बड़ा हादसा हो गया है। नारपोली स्थित भंडारी कंपाउंड में एक चार मंजिला कोहिनूर इमारत का एक बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। मलबे के नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, नगर निगम की टीम और एनडीआरएफ (एडीआरएफ) की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और युद्धस्तर पर बचाव कार्य जारी है। जर्जर घोषित थी इमारत, ग्राउंड फ्लोर पर चल रहा था काम भिवंडी पश्चिम के…
नई दिल्ली अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने गुरुवार (30 जुलाई) को क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था. संन्यास लेने के बाद रहाणे को लेकर साथी खिलाड़ियों और पूर्व क्रिकेटरों की ओर से लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. इस बीच भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने भी एक भावुक पोस्ट शेयर कर रहाणे को शानदार करियर के लिए बधाई दी. रोहित और रहाणे ने मुंबई क्रिकेट से लेकर भारतीय टीम तक कई यादगार पल साथ बिताए हैं. दोनों लंबे समय तक टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम का हिस्सा रहे और कई ऐतिहासिक जीतों के गवाह बने.…
नई दिल्ली पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक और झटका लग सकता है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ सांसद और ममता के वफादार सौगत रॉय और शत्रुघ्न सिन्हा की एक तस्वीर सुर्खियां बटोर रही हैं, जिनमें वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा के साथ संसद की कैंटीन में दोपहर का भोजन करते नजर आ रहे हैं। तस्वीरें सामने आने के बाद उनके भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने की अटकलें तेज हो गईं। शत्रुघ्न सिन्हा से जब इस तस्वीर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने नड्डा को अपना पुराना दोस्त करार दिया।…
देहरादून/रुद्रप्रयाग उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण पहाड़ से मैदान तक हर ओर बारिश कहर बरपा रही है। लैंडस्लाइड के कारण केदारनाथ यात्रा रोक दी गई है। कम से कम 850 श्रद्धालु फंसे हुए हैं। हरिद्वार में दो कारें बह गईं। यमुनोत्री हाईवे पर पत्थर गिरने से कई घंटे यात्रा बाधित रही। देहरादून में भारी बारिश के बाद नाले के तेज बहाव में दो सगी बहनें बह गईं। उनके शव बरामद हुए हैं। मौसम विभाग ने आज 8 जिलों में फ्लैश फ्लड और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। देहरादून, रुद्रप्रयाग और चमोली समेत कुछ जिलों में विशेष सावधानी…
