Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
मुंबई भारत की टीम श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैच खेलने वाली है. यह टेस्ट सीरीज भारत के लिए काफी अहम है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्वाइंट्स टेबल में अपनी स्थिति को आगे ले जाने के लिए भारत को टेस्ट सीरीज में बेहतरीन परफॉर्मेंस करना होगा और दोनों टेस्ट मैच जीतने की कोशिश करनी होगी. इस समय भारतीय टीम प्वाइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर है. भारत ने इस चक्र में अब तक 9 मैच खेले हैं, जिसमें 4 में जीत और 4 में हार मिली है, जबकि 1 मुकाबला ड्रॉ रहा है। इस समय भारतीय टीम प्वाइंट्स टेबल में पांचवें…
नई दिल्ली नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद चौधरी मोहम्मद रमजान के पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर यानी PoK को लेकर दिए बयान से सियासी विवाद खड़ा हो गया है. दिल्ली में दिए बयान में रमजान ने कहा कि PoK एक अलग देश है और भारत का उससे कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने कहा कि PoK के मामलों को पाकिस्तान सरकार देखेगी और वह वहां के लोगों की परेशानियों पर बात नहीं करेंगे, क्योंकि उन्हें वहां के लोगों ने भारतीय संसद में नहीं भेजा है. सांसद के इस बयान के बाद PoK को लेकर एक बार फिर राजनीतिक बहस तेज हो गई…
नई दिल्ली पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) अपने पूर्व क्रिकेटरों के खिलाफ बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है. गाम्बिया में आयोजित एशियन लेजेंड्स लीग (Asian Legends League) में बिना जरूरी मंजूरी हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई हो सकती है. बोर्ड ने साफ कर दिया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों को दो साल तक बैन किया जा सकता है l मामला उस समय सामने आया जब जाम्बिया क्रिकेट यूनियन (ZCU) ने पिछले सप्ताह आधिकारिक बयान जारी कर स्पष्ट किया कि एशियन लेजेंड्स लीग को उसकी ओर से किसी भी तरह की मंजूरी या समर्थन नहीं दिया गया…
नई दिल्ली भारतीय रिजर्व बैंक ने बुधवार को एमपीसी बैठक के नतीजों का ऐलान करते हुए रेपो रेट को स्थिर रखने के साथ ही एक और बड़ा अपडेट दिया है. ये पॉलिमर नोट या प्लास्टिक के नोटों (RBI On Plastic Currency Notes) से जुड़ा हुआ है. बीते दिनों मोदी सरकार ने 10 रुपये और 20 रुपये के पॉलिमर करेंसी नोट जारी करने के केंद्रीय बैंक के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी और अब रिजर्व बैंक गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा है कि FY28 की शुरुआत में इन्हें लॉन्च कर दिया जाएगा। रिजर्व बैंक ने तय किया ये टारगेट RBI MPC…
नई दिल्ली केंद्र सरकार परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े संशोधन विधेयकों को पारित कराने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने पर विचार कर रही है. मौजूदा मानसून सत्र 13 अगस्त को समाप्त होना है, लेकिन इसके बाद सत्रावसान (प्रोरोगेशन) नहीं किया जाएगा, ताकि आवश्यकता पड़ने पर जल्द ही संसद का विशेष सत्र बुलाया जा सके। बताया जा रहा है कि सरकार संशोधन विधेयकों को पारित कराने के लिए दोनों सदनों में आवश्यक दो-तिहाई बहुमत सुनिश्चित करने की दिशा में काम कर रही है. सूत्रों का कहना है कि जैसे ही पर्याप्त समर्थन का भरोसा मिलेगा, 17 अगस्त से…
नई दिल्ली भारत की सड़कों पर दौड़ने वाले आधे से ज्यादा वाहनों का बीमा नहीं है। इस चौंकाने वाले आंकड़े पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने बिना बीमा वाले वाहनों से निपटने के लिए कई कड़े सुझाव भी दिए हैं। अगर आपके वाहन का बीमा नहीं है, तो भविष्य में पेट्रोल पंप पर आपको पेट्रोल-डीजल मिलने में भी परेशानी हो सकती है। इसके अलावा, हाईवे के कैमरों की मदद से ऐसे वाहनों की पहचान कर उनका ऑटोमैटिक चालान काटने के भी निर्देश दिए गए हैं। 16.5 करोड़ वाहन बिना इंश्योरेंस के जस्टिस संजय करोल और जस्टिस…
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से शासकीय सेवाओं को आमजन तक सरल, पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से पहुंचाने की दिशा में लगातार उल्लेखनीय कार्य हो रहे हैं। इसी कड़ी में बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सेवा सेतु केंद्र में कार्यरत वीएलई (Village Level Entrepreneur) श्री निर्दोष लकड़ा ने वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के टॉप ट्रांजैक्शन वीएलई बनने का गौरव प्राप्त किया है। रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने श्री निर्दोष लकड़ा को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। यह सम्मान सेवा…
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी जा रही है। इसी दिशा में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री एवं भटगांव विधानसभा की विधायक श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के विशेष प्रयासों से ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’ के अंतर्गत भटगांव विधानसभा क्षेत्र के 97 गांवों में विद्युत विस्तार कार्य स्वीकृत किया गया है। लगभग 11.62 करोड़ रुपये की लागत से स्वीकृत इस परियोजना के माध्यम से सूरजपुर जिला के दूरस्थ गांवों और मोहल्लों तक विद्युत सुविधा पहुंचाई जाएगी, जिससे हजारों ग्रामीण…
उत्तराखंड सरकार ने धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित पांच मंदिरों के सौंदर्यीकरण और निर्माण कार्यों के लिए 3.45 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी करने को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इन परियोजनाओं को स्वीकृति दी है। इनकी कुल लागत करीब पांच करोड़ रुपये है। मुख्यमंत्री की मंजूरी के तहत पौड़ी जिले के यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के द्वारीखाल ब्लॉक स्थित मां बाल कुंवारी माता मंदिर (कठूड़ बड़ा, देवीखाल) के सौंदर्यीकरण के लिए 72.67 लाख रुपये की परियोजना में से 43.60 लाख रुपये की पहली…
पत्रकार कल्याण योजना के तहत मान्यता प्राप्त और गैर-मान्यता प्राप्त पत्रकार भी लाभ के पात्र, पीआईबी से मान्यता प्राप्त पत्रकारों को मिलती है CGHS सुविधा नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने कहा है कि पत्रकारों और मीडिया कर्मियों के कल्याण के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। पत्रकार कल्याण योजना (JWS) के तहत मृत्यु, स्थायी विकलांगता, गंभीर बीमारी या दुर्घटना के कारण अस्पताल में भर्ती होने जैसी विषम परिस्थितियों में पत्रकारों और उनके परिवारों को तत्काल एकमुश्त आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने राज्यसभा में एक…
