Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
नई दिल्ली कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने दिल्ली के आंदोलन में मिली सफलता के बाद अपने आकार और विचार में देशव्यापी विस्तार की योजना बना ली है। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में अभिजीत दीपके के आवास पर दो दिन तक चली बैठक में उन चेहरों का ऐलान भी कर दिया गया, जिनके पास राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारी होगी। सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जहां राष्ट्रीय संयोजक बनाए जाने का ऐलान हुआ तो अब तक प्रवक्ता रहे सौरभ दास और आशुतोष रांका को सह संयोजक की भूमिक दी गई है। खास बात यह है कि अधिकतर बड़े पद ऐसे लोगों…
₹370 की बिरयानी वाले वायरल विवाद के कुछ महीनों बाद कॉमेडियन प्रणीत मोरे स्टैंड-अप स्टेज पर वापसी करने के लिए तैयार हैं. बुधवार (5 अगस्त) को कॉमेडियन ने अपने नए स्टैंड-अप स्पेशल 'घायल' की घोषणा की. उन्होंने बताया कि इस शो में उस घटना के बाद हुई आलोचनाओं और उनसे गुजरने के अपने एक्सपीरियंस को दिखाया जाएगा. इंस्टाग्राम पर 'घायल' का पोस्टर शेयर करते हुए प्रणीत ने लिखा, 'घायल. जो हुआ उसे मैं बदल नहीं सकता, लेकिन उसकी वजह से मैं कैसा इंसान बनता हूं, यह चुन सकता हूं. 'घायल' उसी सफर की कहानी है. मुंबई से शुरुआत.' समय रैना…
लंदन इंग्लिश प्रीमियर लीग (EPL) की क्लब आर्सेनल की नजरें रियल मैड्रिड के स्टार फॉरवर्ड विनीसियस जूनियर पर हैं. ब्राजीलियन फॉरवर्ड और रियल मैड्रिड के बीच नए कॉन्ट्रैक्ट को लेकर बातचीत जारी है, लेकिन इसी बीच आर्सेनल ने कथित तौर पर बड़ा ऑफर पेश किया है. UOL Esporte की रिपोर्ट के मुताबिक मिकेल आर्टेटा की टीम विनीसियस को सालाना 24 मिलियन यूरो की सैलरी देने के लिए तैयार है. इतना ही नहीं, आर्सेनल कथित तौर पर ब्राजीलियन स्टार को उनके इमेज राइट्स का पूरा अधिकार देने को भी राजी है। यही मुद्दा रियल मैड्रिड के साथ उनके नए करार की…
नई दिल्ली इन दिनों देश के बड़े इलाके में बारिश का कहर जारी है। असम, जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों में मूसलाधार बारिश और बाढ़ ने तबाही मचा दी है। इसी बीच मौसम विभाग ने 07 अगस्त को भी कम से कम 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक राजधानी दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, बिहार और असम में भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा कुछ राज्यों मे ओले भी गिर सकते हैं। इन राज्यों में भारी बारिश का अनुमान मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, उत्तराखंड…
बैंकॉक थाईलैंड में नौंवी क्लास के एक सनकी छात्र ने शुक्रवार के दिन को खूनी शुक्रवार में बदल दिया. उसने एक दो नहीं, कुल 8 लोगों की जान ले ली है. क्या घर वालें और क्या स्कूल के टीचर और दूसरे बच्चे, उसने जरा भी रहम नहीं दिखाई है. थाईलैंड की नेशनल पुलिस ने एक बयान में कहा कि इस छात्र ने सबसे पहले अपने दादा की हैंडगन से अपने दादा-दादी की गोली मारकर हत्या की. फिर वह देश की राजधानी बैंकॉक के उत्तर में स्थित अपने स्कूल पहुंचा और वहां ताबड़तोड़ गोलीबारी की। इस तरह स्कूल में भी उसने…
नई दिल्ली भारतीय महिला क्रिकेट टीम को इस साल दिसंबर में साउथ अफ्रीका का दौरा करना है. इस दौरे के कार्यक्रम में अब बड़ा बदलाव हुआ है. क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) ने भारत के खिलाफ घरेलू मल्टी फॉर्मेट सीरीज में तीन टी20 इंटरनेशनल मुकाबले भी जोड़ने का फैसला किया है. इस तरह पूरे दौरे में भारत और साउथ अफ्रीका के अब एक टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 इंटरनेशनल खेले जाएंगे। तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों को शामिल करने का फैसला फरवरी 2027 में होने वाली पहली ICC महिला चैम्पियंस ट्रॉफी को ध्यान में रखकर किया गया है. यह टूर्नामेंट श्रीलंका…
नई दिल्ली ईरान और अमेरिका के बीच होर्मुज को लेकर तनाव कम नहीं हो रहा है, जहां उम्मीद की जा रही थी कि जल्द ही दोनों पक्षों के बीच में समझौता हो सकती है और फिर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोला जा सकता है, लेकिन अब ईरान के नए बयान ने सरगर्मी बढ़ा दी है। दरअसल, समाचार एजेंसी फार्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान की एक संसदीय समिति एक शुरुआती बिल की समीक्षा कर रही है. इसके तहत अमेरिका, इजरायल और अन्य दुश्मन देशों के जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने से रोका जाएगा. इस बिल के तहत कहा…
मुंबई NEET और दूसरे पेपर लीक को लेकर जबसे छात्रों का विरोध-प्रदर्शन शुरू हुआ है, तब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करने वाले कई वीडियोज को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। हालांकि इस बीच कई सेलेब्स और लोगों ने प्रधानमंत्री के लिए गलत भाषा का इस्तेमाल करने से मना किया है। इस बीच अब अनुपमा शो की स्टार रुपाली गांगुली ने पीएम मोदी को लेकर कुछ ऐसा कहा कि उनका स्टेटमेंट वायरल हो रहा है। रुपाली बोलीं काश पीएम तानाशाह होते दरअसल, एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक माइनर लड़की लोगों से बोल रही है कि…
नई दिल्ली पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) छोड़कर 'एनसीपीआई' में शामिल हुए तीन बागी सांसदों ने अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस मामले में तत्काल दखल देने की गुहार लगाई है। बहरामपुर से सांसद और पूर्व क्रिकेटर युसूफ पठान समेत तीन सांसदों ने गृह मंत्रालय को ज्ञापन सौंपकर पुलिस की इस कार्रवाई को रोकने की मांग की है। अमित शाह से क्या बोले तीनों सांसद? 2024 के लोकसभा चुनाव में टीएमसी के टिकट पर चुनाव जीतने वाले बहरामपुर के सांसद युसूफ पठान, मुर्शिदाबाद के…
नई दिल्ली वित्त मंत्रालय ने संसद में जो भुगतान और निपटान प्रणाली (संशोधन) विधेयक, 2027 पेश किया है. उस बिल के तहत एमडीआर (MDR) लागू करने की बात कही गई है. यह चार्ज 2000 रुपये से ज्यादा की लिमिट पर लागू हो सकता है. ऐसा होता है तो फिर 2000 रुपये से ज्यादा के किसी भी एकमुश्त पेमेंट पर ये एमडीआर शुल्क देना होगा। लोगों में इसे लेकर हड़कंप मचा है और तमाम सर्वे ये आशंका भी जता रहे हैं कि इस नए यूपीआई नियम (New UPI Rule) के चलते बड़ी संख्या में यूजर्स इससे किनारा कर सकते हैं. लेकिन…
