Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
नंदा की चौकी के पास टौंस नदी पर बने पुल की एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त होने के मामले में PWD ने ठेकेदार कंपनी पर बड़ी कार्रवाई की है. विभाग ने हिमालयन कंस्ट्रक्शन को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए अग्रिम आदेशों तक लोक निर्माण विभाग की निविदा प्रक्रिया में भाग लेने से प्रतिबंधित कर दिया है. भारी बारिश और फ्लैश फ्लड से क्षतिग्रस्त हुई एप्रोच रोड: देहरादून-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-72 पर टौंस नदी के किमी 143 में उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के समीप पहले से क्षतिग्रस्त पुल के पुनर्निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण का काम कराया जा रहा था. यह कार्य अनुबंध संख्या 36/SE-09/2025-26,…
नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने छात्रों को उनकी नई शुरुआत के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों से मजाकिया अंदाज में कहा कि आज सभी छात्र दीक्षांत समारोह में मौजूद हैं, लेकिन उनके मन में भविष्य को लेकर कुछ न कुछ जरूर चल रहा होगा. उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं हूं, लेकिन कुछ तो चलता होगा.” PM मोदी ने कहा कि हर छात्र के मन में आने वाले कल की अलग-अलग तस्वीर होती…
मुंबई भारत में रामायण के फैंस को नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित एपिक फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है, क्योंकि यह फिल्म भारत में प्रीमियर से दो दिन पहले अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिलीज होने वाली है. प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने अब फिल्म की रिलीज की तारीखों को लेकर हो रही चर्चाओं पर स्थिति साफ कर दी है.फिल्म में रणबीर कपूर, भगवान राम, साई पल्लवी, सीता और यश, रावण के रोल में नजर आएंगे. 'रामायण' 6 नवंबर, 2026 को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिलीज होगी, जबकि भारत में इसे दिवाली के मौके पर 8…
नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम को श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले कराा झटका लगा है. बाएं हाथ के बल्लेबाज साई सुदर्शन चोट के कारण टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं. सुदर्शन के पैर के अंगूठे में चोट लगी थी और इसी वजह से वह बेंगलुरु स्थित भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में रिहैब कर रहे थे. साई सुदर्शन का श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में चयन फिटनेस क्लियरेंस के अधीन था. वह चोट से उबरने के लिए लगातार रिहैब कर रहे थे और दोबारा बल्लेबाजी…
नई दिल्ली हॉकी अंपायरिंग को कठिन और संघर्षपूर्ण करियर मानते हुए भारतीय दिग्गजों ने नीदरलैंड्स और बेल्जियम में 15 अगस्त से शुरू हो रहे विश्व कप में तीन दशक बाद एक भी भारतीय अंपायर नहीं होने पर निराशा व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि अंपायरों की संख्या बढ़ाने के बजाय गुणवत्ता पर ध्यान केंद्रित करना आवश्यक है। 1998 में नीदरलैंड्स के यूट्रेक्ट में हुए विश्व कप के बाद पहली बार टूर्नामेंट के अंपायरों या तकनीकी अधिकारियों में किसी भारतीय को स्थान नहीं मिला है। इस बार सूची में यूरोपीय देशों का दबदबा है। भारत के आरवी रघु प्रसाद, सतिंदर शर्मा,…
नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने शनिवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। उन्होंने इस मुलाकात को हमेशा के लिए सुखद यादगार बताया है। पीएम संग अपनी मुलाकात के फोटो उन्होंने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर इसकी जानकारी साझा की है। राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी को छोड़कर हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हैं। राघव चड्ढा ने पोस्ट में लिखा, “एक ऐसी सुबह जिसे मैं हमेशा याद रखूंगा। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से मिलने का सौभाग्य मिला। उनके साथ विस्तार से और ज्ञानवर्धक बातचीत हुई। अपना कीमती…
नई दिल्ली भारतीय शटलर अश्मिता चालिहा का कोरिया मास्टर्स 2026 में शानदार प्रदर्शन जारी है. अश्मिता ने महिला सिंगल्स के फाइनल में जगह बना ली है. शनिवार को दक्षिण कोरिया के असान में खेले गए सेमीफाइनल में अश्मिता ने हमवतन रक्षिता रामराज को तीन गेम तक चले कड़े मुकाबले में 21-13, 16-21, 21-13 से हराया. दोनों भारतीय खिलाड़ियों के बीच यह मुकाबला 48 मिनट तक चला l अब रविवार (9 अगस्त) को फाइनल में वर्ल्ड नंबर-50 अश्मिता चालिहा का सामना चीन की हान कियान शी से होगा. चीनी खिलाड़ी ने दूसरे सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया की किम गा राम को…
नई दिल्ली राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वैचारिक रिश्तों के बीच, संघ प्रमुख मोहन भागवत का हर एक बयान सियासी गलियारों में बड़े बदलाव के संकेत के तौर पर देखा जाता है. संघ प्रमुख जब कभी कोई बात कहते हैं तो कभी-कभी बीजेपी की नीतियों के समर्थन के तौर पर देखा जाता है तो कभी लगता है कि किसी बदलाव या सुधार का संकेत है। संघ प्रमुख मोहन भागवत का मुंबई में गुरुवार को Gen-Z' और 'Gen-अल्फा' यानी नई युवा पीढ़ी के साथ उनकी बातची सिर्फ एक संवाद नहीं, बल्कि आने वाले समय में राजनीतिक…
नई दिल्ली ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर एक नई सेल की शुरुआत हो चुकी है, जिसका नाम फ्रीडम सेल है. सेल के दौरान iPhone, स्मार्टफोन, मोबाइल असेसरीज, पार्टी स्पीकर से लेकर होम अप्लायंस तक पर डिस्काउंट मिल रहा है. मैक्सिमम ऑफ 70 परसेंट तक का दिखाया जा रहा है। फ्लिपकार्ट फ्रीडम सेल के दौरान बैंक ऑफर का फायदा उठा सकते हैं. SBI बैंक के कार्ड पर 10 परसेंट तक का इंस्टैंट कैशबैक मिलेगा. साथ ही EMI ट्रांजैक्शन पर भी फायदा मिलता है। स्मार्ट टीवी पर भी मिल रहा है ऑफर फ्लिपकार्ट सेल के दौरान स्मार्ट टीवी पर बंपर ऑफर मिल रहा…
रायपुर,8 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को औद्योगिक विकास के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने राजनांदगांव जिले के ग्राम पटेवा में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (EMC 2.0) की स्थापना को मंजूरी प्रदान कर दी है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना से राज्य में लगभग 9,000 रोजगार के अवसर सृजित होंगे तथा ₹3,000 करोड़ से अधिक के निवेश की संभावना है। भारत सरकार ने EMC 2.0 योजना के अंतर्गत ₹432.08 करोड़ की कुल परियोजना लागत के विरुद्ध ₹210.56 करोड़ की केंद्रीय सहायता स्वीकृत की है।…
