Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Human India News
गुरुग्राम। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मनीष खटाना की माताजी इंद्रा देवी धर्मपत्नी स्व. मास्टर होती लाल खटाना के गत दिवस हुए निधन पर शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाने और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए बुधवार को कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेताओं और कार्यकर्ताओं का तांता लगा रहा। बुधवार को प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व संसदीय सचिव राव दान सिंह, पूर्व मंत्री व विधायक आफताब अहमद, पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया, कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र कुमार भारद्वाज, मेयर प्रत्याशी सीमा पाहूजा, समाजसेवी पवन पाहूजा, महिला राष्ट्रीय महासचिव सुनीता सहरावत, गुरुग्राम उद्योग एसोसिएशन के चेयरमैन प्रवीण यादव,…
गुड़गांव,: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने वाटिका ग्रुप से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए वाटिका लिमिटेड के चेयरमैन-कम-मैनेजिंग डायरेक्टर अनिल भल्ला और ग्रुप के प्रमोटर गौतम भल्ला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को मंगलवार को गुरुग्राम की विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने उन्हें 3 अक्टूबर तक ईडी की हिरासत में भेज दिया। मामले में आगे की जांच जारी है। ईडी के गुरुग्राम जोनल ऑफिस ने दोनों को सोमवार को पीएमएलए , 2002 की धारा 19 के तहत गिरफ्तार किया। एजेंसी के मुताबिक, मामले में करीब 154.36 करोड़…
New Delhi, India — Innovative Application Consultants has announced a significant milestone in its growth journey with its transition into a Limited Company. Following the completion of the requisite statutory formalities, the organisation will now operate under its new legal name, INNOVATIVE TECHPLUS LIMITED. The change in constitution and name marks a new chapter for the organisation as it continues to expand its technology capabilities, strengthen strategic partnerships, and deliver innovative solutions to businesses across industries. While the organisation’s legal constitution and name have changed, Innovative Techplus Limited continues the business, operations, customer relationships, partnerships, and commitments of Innovative Application…
उपाध्यक्ष पद पर साहिल यादव ने मारी बाजी, प्रशांत ठाकरान बने सचिव अतिक्ति उपाध्यक्ष (महिला) पद पर रेणू माहेश्वरी ने दर्ज की जीत विक्रम यादव संयुक्त सचिव तो अक्षत जैन चुने गए कोषाध्यक्ष अधिवक्ताओं ने जश्र मनाकर अपनी खुशी का किया इजहार गुडग़ांव : जिला बार एसोसिएशन के संपन्न हुए चुनाव का देर सायं परिणाम घोषित कर दिया गया। मतदान होने के तुरंत बाद मतगणना भी शुरु कर दी गई थी। ईवीएम से मतदान कराया गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार अध्यक्ष पद पर जिला बार के पूर्व प्रधान कुलभूषण भारद्वाज को विजेता घोषित किया गया, उन्हें 1779 मत हासिल…
*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से सफाई कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों ने की मुलाकात, मांगों पर बनी सहमति* *सरकार ने कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए संवेदनशीलता और सकारात्मक पहलू अपनाया* चंडीगढ़, – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात के बाद शुक्रवार को सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म करने का एलान किया। उल्लेखनीय है कि कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल और कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण बेदी के साथ सफाई कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों की बैठक हुई और उनकी मांगों पर सहमति बनी। बैठक के दौरान सफाई कर्मियों को एकमुश्त वर्दी भत्ता के स्थान पर 440 रुपये प्रतिमाह…
*मेक इन इंडिया— मेक इन हरियाणा को केंद्र बिंदु मान बनी है एमएसएमई पॉलिसी* *उद्योगों को प्रोत्साहन के लिए एमएसएमई निदेशालय का गठन* *ग्रीन इंवेस्टमेंट फंड से पर्यावरण सरंक्षण को मिलेगा बढ़ावा* *अब उद्योग केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं, बल्कि प्रदेश के हर जिले और हर क्षेत्र की बनेंगे पहचान: मुख्यमंत्री* *एमएसएमई पॉलिसी लाने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य* चंडीगढ़ – हरियाणा के विकास के 60 गौरवशाली वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को करनाल में हरियाणा प्रोग्रेसिव एमएसएमई एवं एक्सपोर्ट प्रमोशन पॉलिसी-2026…
हरियाणा भाजपा ने अपनी नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की है, जिसमें 36 पदाधिकारियों को जगह मिली है। इस विस्तार में 8 प्रदेश उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां शामिल हैं।
योग्यता का सम्मान, अनुचित साधनों पर कठोर प्रहार मेरे सभी प्रिय युवा साथियों। जब कोई प्रश्नपत्र लीक होता है, फर्जी अभ्यर्थी परीक्षा में बैठते हैं, साइबर माध्यमों से परीक्षा प्रक्रिया प्रभावित की जाती है या संगठित गिरोह पूरी व्यवस्था से छेड़छाड़ करते हैं, तब नुकसान केवल एक परीक्षा का नहीं होता, बल्कि युवाओं के विश्वास, प्रशासनिक व्यवस्था की साख और समान अवसर की भावना को भी गहरी चोट पहुँचती है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने वर्ष 2024 में पब्लिक एग्जामिनेशंस (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) अधिनियम, 2024 लागू किया।…
20.42 लाख आबादी के साथ फरीदाबाद सबसे बड़ा, मात्र 1.62 लाख जनसंख्या वाला मानेसर सबसे छोटा निगम नगर निगम कानून में न्यूनतम तीन लाख आबादी का प्रावधान; अम्बाला भी निर्धारित सीमा से 42 हजार कम एडवोकेट ने उठाए कानूनी सवाल, कहा— मानेसर और अम्बाला नगर निगमों के अस्तित्व पर गंभीर प्रश्न चंडीगढ़ — हरियाणा के शहरी प्रशासन से जुड़ा एक ऐसा तथ्य सामने आया है, जिसने प्रदेश के दो नगर निगमों के कानूनी दर्जे पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रदेश सरकार के शहरी स्थानीय निकाय विभाग द्वारा हालिया जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार हरियाणा के 11 नगर निगमों…
मुख्यमंत्री ने जालंंधर के नकोदर में स्थित दरबार बापू लाल बादशाह जी पर मनाये जा रहे 43वें तीन दिवसीय मेले में की शिरकत चंडीगढ़,20 जुलाई। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अलमस्त बापू लाल बादशाह जी का जीवन प्रेम, भाईचारे, मानवता और सामाजिक एकता का संदेश देता है। उनका संदेश था कि जहां सच्चा प्रेम होता है, वहां भेदभाव के लिए कोई स्थान नहीं होता। मुख्यमंत्री सोमवार को जालंंधर के नकोदर में स्थित दरबार बापू लाल बादशाह जी पर मनाये जा रहे 43वें तीन दिवसीय मेले में शिरकत कर रहे थे। इस दौरान बापू लाल बादशाह…
