Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    हरियाणा के 11 नगर निगमों में दो ‘कानूनी कसौटी’ पर फेल –

    July 22, 2026

    उत्तराखंड से हिमाचल तक बारिश का कहर, चारधाम रूट पर येलो अलर्ट, कांगड़ा में फ्लैश फ्लड से भारी तबाही

    July 22, 2026

    ‘मैं नेतन्याहू को गिरफ्तार नहीं कर सकता’, मेयर ममदानी का बड़ा बयान, बदले सुर

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Thursday, July 23
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » हरियाणा के 11 नगर निगमों में दो ‘कानूनी कसौटी’ पर फेल –

    हरियाणा के 11 नगर निगमों में दो ‘कानूनी कसौटी’ पर फेल –

    Human India NewsBy Human India NewsJuly 22, 2026140 Views Uncategorized

    20.42 लाख आबादी के साथ फरीदाबाद सबसे बड़ा, मात्र 1.62 लाख जनसंख्या वाला मानेसर सबसे छोटा निगम

    नगर निगम कानून में न्यूनतम तीन लाख आबादी का प्रावधान; अम्बाला भी निर्धारित सीमा से 42 हजार कम

    एडवोकेट ने उठाए कानूनी सवाल, कहा— मानेसर और अम्बाला नगर निगमों के अस्तित्व पर गंभीर प्रश्न

    चंडीगढ़ — हरियाणा के शहरी प्रशासन से जुड़ा एक ऐसा तथ्य सामने आया है, जिसने प्रदेश के दो नगर निगमों के कानूनी दर्जे पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रदेश सरकार के शहरी स्थानीय निकाय विभाग द्वारा हालिया जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार हरियाणा के 11 नगर निगमों में से मानेसर और अम्बाला नगर निगमों की आबादी हरियाणा नगर निगम अधिनियम, 1994 में निर्धारित न्यूनतम तीन लाख की सीमा से कम है। इनमें मानेसर की जनसंख्या तो आवश्यक सीमा की लगभग आधी ही है।

    शहरी निकाय विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध और 16 जुलाई, 2026 तक अपडेट आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार फरीदाबाद नगर निगम 20,42,186 की आबादी के साथ प्रदेश का सबसे बड़ा नगर निगम है, जबकि मानेसर नगर निगम मात्र 1,62,617 की आबादी के साथ सबसे छोटा है। दूसरी ओर अम्बाला नगर निगम की आधिकारिक जनसंख्या 2,57,942 दर्ज है, जो कानून में निर्धारित न्यूनतम सीमा से 42,058 कम है।

    सरकारी वेबसाइट पर उपलब्ध ताजा आंकड़ों का विश्लेषण

    पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में एडवोकेट एवं म्युनिसिपल कानून विशेषज्ञ हेमंत कुमार ने शहरी स्थानीय निकाय विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध आधिकारिक आंकड़ों का विश्लेषण करते हुए बताया कि प्रत्येक नगर निकाय की जनसंख्या का स्रोत हरियाणा सरकार का सिटीजन रिसोर्सेज इन्फॉर्मेशन डिपार्टमेंट (CRID) है और यह आंकड़े 16 जुलाई, 2026 तक अद्यतन हैं।

     

    उन्होंने बताया कि नगर निकायों में पंजीकृत संपत्तियों का डेटा विभाग के प्रॉपर्टी टैक्स पोर्टल से लिया गया है, जबकि क्षेत्रफल संबंधी आंकड़े विभाग की जीआईएस (Geographical Information System) प्रणाली के अनुसार 7 मई, 2026 तक अपडेट हैं।

     

    फरीदाबाद सबसे बड़ा, मानेसर सबसे छोटा

    जनसंख्या के आधार पर प्रदेश के नगर निगमों की स्थिति इस प्रकार है—

    नगर निगम

    आधिकारिक जनसंख्या

    फरीदाबाद

    20,42,186

    गुरुग्राम

    11,31,859

    पानीपत

    6,97,159

    यमुनानगर

    5,47,091

    रोहतक

    4,66,254

    करनाल

    4,12,933

    हिसार

    3,86,112

    सोनीपत

    3,79,994

    पंचकूला

    3,01,568

    अम्बाला

    2,57,942

    मानेसर

    1,62,617

    क्षेत्रफल के लिहाज से 297.99 वर्ग किलोमीटर के साथ गुरुग्राम प्रदेश का सबसे बड़ा नगर निगम है, जबकि फरीदाबाद 285.89 वर्ग किलोमीटर के साथ दूसरे स्थान पर है।

    कानून क्या कहता है?

    हेमंत ने बताया कि हरियाणा नगर निगम अधिनियम, 1994 की धारा 3(2) के परन्तुक के अनुसार किसी क्षेत्र में नगर निगम स्थापित करने के लिए न्यूनतम तीन लाख जनसंख्या होना आवश्यक है।

    उन्होंने कहा कि जब सरकार के अपने ही आधिकारिक आंकड़े अम्बाला और मानेसर नगर निगमों की आबादी तीन लाख से कम दर्शा रहे हैं, तब इन दोनों नगर निगमों के कानूनी अस्तित्व और वैधता पर गंभीर प्रश्न स्वाभाविक रूप से खड़े होते हैं।

    चुनाव से पहले भी उठाया था मुद्दा

    हेमंत कुमार ने बताया कि उन्होंने मार्च 2025 में मानेसर नगर निगम के पहले आम चुनाव तथा मई 2026 में अम्बाला नगर निगम के चुनाव से पूर्व हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग तथा शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव, निदेशक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को कानूनी नोटिस भेजकर आग्रह किया था कि चुनाव कराने से पहले दोनों नगर निगमों की आधिकारिक जनसंख्या कानून के अनुरूप न्यूनतम तीन लाख सुनिश्चित की जाए।

    उनका कहना है कि आज तक न तो इस संबंध में कोई कार्रवाई की गई और न ही उनके नोटिस का कोई उत्तर दिया गया।

    नए नगर निकाय कानून में भी बरकरार है तीन लाख की शर्त

    हेमंत ने बताया कि दिसंबर 2025 में हरियाणा विधानसभा द्वारा पारित हरियाणा नगर निकाय विधेयक, 2025 में भी नगर निगम के गठन के लिए न्यूनतम तीन लाख की जनसंख्या का प्रावधान यथावत रखा गया है। यह विधेयक राज्यपाल द्वारा राष्ट्रपति की स्वीकृति के लिए भेजा जा चुका है और वर्तमान में विचाराधीन है।

    उन्होंने कहा कि इससे स्पष्ट है कि राज्य सरकार स्वयं भी नगर निगम गठन के लिए तीन लाख की न्यूनतम आबादी के सिद्धांत को आवश्यक मानती है। ऐसे में अम्बाला और मानेसर नगर निगमों की वर्तमान स्थिति पर सरकार को स्पष्ट रुख अपनाना चाहिए।

    बढ़ सकती है कानूनी बहस

    नगर निगम गठन के लिए न्यूनतम जनसंख्या का प्रावधान स्वयं कानून में निहित होने और सरकार के आधिकारिक आंकड़ों में दो नगर निगमों की आबादी निर्धारित सीमा से कम होने के कारण यह मामला अब केवल प्रशासनिक नहीं, बल्कि कानूनी बहस का भी विषय बन सकता है।

    आने वाले समय में इस मुद्दे पर सरकार की स्थिति और न्यायिक परीक्षण दोनों पर सबकी नजर रहेगी।

     

    Related Posts

    बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    July 20, 2026

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे

    July 20, 2026

    हरियाणा राज्यसभा चुनाव: तीन उम्मीदवारों ने भरे नामांकन

    March 5, 2026

    मेलों में मौत के झूले: खुशी के टिकट पर बिकती ज़िंदगी

    February 7, 2026

    सूरजकुंड मेले में झूला टूटने से हुआ हादसा, पुलिस इंस्पेक्टर की मौत, दर्जनों जख्मी

    February 7, 2026

    मानेसर नगर निगम के वरिष्ठ उप महापौर, उप महापौर के चुनाव संपन्न

    August 5, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202473 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202460 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202473 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202460 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.