Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सिम्स में पहली बार 78 वर्षीय महिला के अंडाशय कैंसर की सफल सर्जरी, एक किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन….

    August 6, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि, SASCI 2026-27 के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बना छत्तीसगढ़….

    August 6, 2026

    राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें, ₹16 करोड़ के कर्ज पर बैंक ने संपत्ति नीलामी का नोटिस चिपकाया

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Friday, August 7
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » गजनी फेम प्रदीप रावत का निधन, बेटे ने बताया आखिरी पलों का दर्द

    गजनी फेम प्रदीप रावत का निधन, बेटे ने बताया आखिरी पलों का दर्द

    News DeskBy News DeskAugust 6, 20261 Views मनोरंजन

    'गजनी' फेम एक्टर प्रदीप रावत अब हमारे बीच नहीं रहे. 74 साल की उम्र में वो कैंसर से जंग हारे. बुधवार को प्रदीप को फैंस और सेलेब्स ने आखिरी विदाई दी. फिल्म लगान की टीम, आमिर खान के अलावा इंडस्ट्री के कई चेहरे प्रदीप को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे. आमिर ने एक्टर के परिवार को सांत्वना और हिम्मत दी.

    प्रदीप के बेटे का छलका दर्द
    प्रदीप रावत के बेटे विक्रमादित्य ने अपने पिता के आखिरी पलों को नम आंखों से याद किया है. उनके मुताबिक, शुरुआत में परिवार को लगा था कि पापा को पेट में इंफेक्शन हुआ है. लेकिन बाद में मालूम पड़ा कि उन्हें एग्रेसिव और रेयर ब्लड कैंसर था. ये जानकर उनका पूरा परिवार सदमे में था. उनके पापा की बीमारी ठीक होने के बजाय बढ़ती गई और फिर वो पल आया जब उनके बचने की कोई उम्मीद नहीं दिख रही थी.

    विक्रमादित्य ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा कि जब पापा पहली बार बीमार पड़े, किसी ने नहीं सोचा था कि कुछ सीरियस होगा. वो कहते हैं- हम डॉक्टर के पास गए. उन्होंने बताया शायद पेट का इंफेक्शन है. पापा को कई सारी दवाइयां दी गईं, लेकिन किसी का भी असर नहीं हुआ. मेरी मां ने मुझे फोन पर बताया कि उनकी हालत बिगड़ती जा रही है. हमने ब्लड टेस्ट कराया, जिसमें उनके व्हाइट ब्लड सेल्स का काउंट हाई था. हम पापा को तुरंत कोकिलाबेन अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने कहा कि 99 प्रतिशत ब्लड कैंसर होने का अनुमान है.

    ये खबर पूरे परिवार के लिए शॉकिंग थी. दो महीने पहले तक उनकी सभी मेडिकल रिपोर्ट नॉर्मल थीं. अगले दिन जब ब्लड कैंसर की पुष्टि हुई तो मालूम पड़ा कि ये कैंसर का बहुत रेयर और एग्रेसिव फॉर्म है. हमने दो महीने पहले ही पापा के सभी टेस्ट कराए थे और सब कुछ सही था. जो भी हुआ, वो सिर्फ डेढ़ महीने के अंदर हुआ है.

    विक्रमादित्य ने पिता के अंतिम पलों को याद किया. उस मोमेंट की बात की जब उन्हें लगा उनके पिता नहीं बच पाएंगे. विक्रमादित्य ने इमोशनल होते हुए कहा- डॉक्टरों ने हमें ICU में बुलाया. जब मैंने दरवाजा खोला तो देखा कि वे लोग पापा को CPR दे रहे थे. उस मोमेंट में मैं समझ आ गया था कि अब उनके बचने की उम्मीद नहीं है. ये देखकर मेरी मां रोने लगी थी. वो खुद को संभाल नहीं पाईं. बस इतना ही… मुझे यकीन है पापा अब बेहतर जगह हैं.

    वर्कफ्रंट पर, प्रदीप ने हिंदी और साउथ सिनेमा में काम किया था. प्रदीप रावत ने गजनी, लगान और बी.आर. चोपड़ा के टीवी शो महाभारत में यादगार भूमिकाएं निभाईं. खलनायक और दमदार किरदारों के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा.

    Related Posts

    राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें, ₹16 करोड़ के कर्ज पर बैंक ने संपत्ति नीलामी का नोटिस चिपकाया

    August 6, 2026

    राजपाल यादव पर बढ़ी मुसीबत, 16 करोड़ के कर्ज में संपत्ति नीलामी नोटिस

    August 6, 2026

    मिनी माथुर बनीं ‘द अलायंस’ की पहली विनर, जीती ट्रॉफी और 50 लाख रुपये

    August 6, 2026

    सलमान खान और अलवीरा को कोर्ट का नोटिस, बीइंग ह्यूमन जूलरी केस में घिरे

    August 6, 2026

    इमरान हाशमी की आवारापन 2 का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, लौटे शिवम पंडित

    August 6, 2026

    बिकिनी लुक में अलाया एफ ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, ग्लैमरस अंदाज पर फिदा हुए फैंस

    August 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202474 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202460 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202474 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202460 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.