Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोसा की चमक अब वैश्विक बाजार तक : मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ का प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’….

    August 7, 2026

    10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन

    August 7, 2026

    बाल मधुमेह (टाइप-1 डायबिटीज) पर 270 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का विशेष प्रशिक्षण आयोजित

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Friday, August 7
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » नई Bajaj Pulsar 125 की पहली झलक आई सामने, शानदार डिजाइन के साथ जल्द होगी लॉन्च

    नई Bajaj Pulsar 125 की पहली झलक आई सामने, शानदार डिजाइन के साथ जल्द होगी लॉन्च

    News DeskBy News DeskAugust 6, 20261 Views बिजनेस

    मुंबई 

    Pulsar बाइक पसंद करने वालों के लिए एक अच्छी खबर है. Bajaj Auto की नई जनरेशन Pulsar 125 लॉन्च से पहले पहली बार बिना कैमोफ्लाज के दिखाई दी है. हालांकि बाइक के कुछ बॉडी पैनल अभी भी प्रोटेक्टिव रैपिंग से ढके हुए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी अगले एक सप्ताह के भीतर इस नई 125cc बाइक को भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है. सामने आई तस्वीरों से पता चलता है कि नई Pulsar 125 को पहले के मुकाबले नया डिजाइन, अपडेटेड फीचर्स और कई मैकेनिकल बदलाव मिल सकते हैं। 

    नए टैंक डिजाइन और LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर की झलक
    स्पॉट की गई नई Bajaj Pulsar 125 में पूरी तरह नया फ्यूल टैंक और साइड फेयरिंग देखने को मिली है. टैंक पर स्टाइलिश Pulsar लोगो के साथ लाल और काले रंग की ग्राफिक्स दी गई हैं. हैंडलबार के पास लगी रैपिंग पर K406 LCD लिखा टैग भी नजर आया है, जिससे संकेत मिलता है कि बाइक में नया LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया जा सकता है। 

    तस्वीरों में कई नई Pulsar 125 यूनिट्स एक साथ खड़ी दिखाई दी हैं. इससे माना जा रहा है कि कंपनी ने डीलरशिप तक इनकी सप्लाई शुरू कर दी है. बाइक के फ्रंट में एंगुलर डिजाइन वाला हेडलैंप दिया गया है, जिसमें LED लाइटिंग मिलने की संभावना है। 

    पीछे भी मिलेगा नया लुक
    नई Pulsar 125 के रियर सेक्शन में भी बदलाव किए गए हैं. इसमें दो हिस्सों वाला V-शेप LED टेललाइट डिजाइन दिया गया है, जिसके ऊपर ट्विन LED एलिमेंट्स दिखाई देते हैं. टेल सेक्शन पर 125 बैज और नया ग्रैब रेल भी नजर आया है. नई बॉडी के नीचे ट्यूबलर स्टील फ्रेम देखने को मिला है, जिसमें इंजन को स्ट्रेस्ड मेंबर के रूप में इस्तेमाल किया गया है. इससे बाइक की मजबूती और हैंडलिंग बेहतर होने की उम्मीद है। 

    इंजन और सस्पेंशन भी हो सकते हैं नए
    स्पॉट की गई बाइक में इंजन का डिजाइन भी पहले से अलग दिखाई देता है. इंजन केसिंग को नया आकार दिया गया है. साथ ही एग्जॉस्ट हेडर को नए तरीके से रूट किया गया है और पहले से बड़ा साइलेंसर लगाया गया है. इससे संकेत मिलता है कि इंजन के अंदर भी कुछ तकनीकी बदलाव किए गए हैं. सस्पेंशन के लिए आगे टेलिस्कोपिक फोर्क और पीछे मोनोशॉक दिया गया है, जिसमें प्रीलोड एडजस्टमेंट मिलने की संभावना है। 

    फीचर्स और मुकाबला
    नई Pulsar 125 में दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक, अलॉय व्हील्स, स्प्लिट सीट और आगे-पीछे LED टर्न इंडिकेटर्स दिए गए हैं. भारत के 125cc सेगमेंट में इसका मुकाबला Hero, Honda और TVS की बाइक्स से होगा. इस सेगमेंट में ग्राहक बेहतर माइलेज, स्मूद इंजन, रिफाइनमेंट और अच्छी परफॉर्मेंस की उम्मीद रखते हैं. नई जनरेशन Pulsar 125 इन्हीं जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। 

    Related Posts

    Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी में जोरदार उछाल, MCX पर चांदी ₹2.28 लाख के पार; जानें अपने शहर के ताजा रेट

    August 7, 2026

    Amazon Great Freedom Sale शुरू, Samsung-Xiaomi समेत फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स पर बंपर डिस्काउंट

    August 7, 2026

    Crude Oil Price: होरमुज़ में अमेरिका की नो-एंट्री, ईरान के नए बिल से कच्चे तेल की कीमतों में फिर उबाल

    August 7, 2026

    Tata Nexon Camo Edition लॉन्च, नए लुक और दमदार फीचर्स के साथ जानें कितनी है कीमत

    August 7, 2026

    ₹1000 से भी कम में लॉन्च हुआ नया फोन, Type-C चार्जिंग और Wireless FM जैसे दमदार फीचर्स

    August 7, 2026

    Gold Rate Today: सोने की कीमत में फिर उछाल, ₹1.50 लाख के पार पहुंचा गोल्ड

    August 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202460 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202460 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.