Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    हरियाणा भाजपा अध्यक्ष अर्चना गुप्ता की नई टीम घोषित 

    August 1, 2026

    कोरबा निगम के 5 वार्डों को मिली 76 लाख के विकास कार्यों की सौगात, मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया लोकार्पण और भूमिपूजन….

    August 1, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव राजा दक्ष प्रजापति जयंती एवं सामाजिक सम्मेलन में हुए शामिल…..

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Sunday, August 2
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » कॉमनवेल्थ गेम्स में प्रवीण और सेल्वा ने ट्रिपल जंप में भारत को दिलाए दो मेडल

    कॉमनवेल्थ गेम्स में प्रवीण और सेल्वा ने ट्रिपल जंप में भारत को दिलाए दो मेडल

    News DeskBy News DeskAugust 1, 20260 Views खेल

    नई दिल्ली
    ग्लास्गो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शनिवार का दिन भारतीय एथलेटिक्स के लिए शानदार साबित हो रहा है. पुरुषों की ट्रिपल जंप में भारत के प्रवीण चित्रवेल और सेल्वा प्रभु ने देश को दोहरे मेडल दिलाकर इतिहास रच दिया. राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में यह पहला मौका है जब भारत ने इस स्पर्धा में एक साथ दो मेडल (डबल पॉडियम) जीते हैं l

    रोमांचक मुकाबले में प्रवीण चित्रवेल ने 16.58 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाकर सिल्वर मेडल अपने नाम किया. जबकि सेल्वा प्रभु 16.52 मीटर के प्रयास के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीतने में सफल रहे. जमैका के जॉर्डन स्कॉट ने 16.72 मीटर के जंप के साथ गोल्ड मेडल जीताl

    मुकाबले की शुरुआत भारतीय एथलीटों के लिए उतार-चढ़ाव भरी रही. पहले तीन दौर के बाद सेल्वा प्रभु 16.43 मीटर की छलांग के साथ तीसरे स्थान पर थे, जबकि प्रवीण 16.31 मीटर के साथ पांचवें नंबर पर खिसक गए थे l

    चौथे राउंड में बदली कहानी
    तमिलनाडु के प्रवीण चित्रवेल ने चौथे प्रयास में 16.58 मीटर की बेहतरीन छलांग लगाकर अचानक पहला स्थान हासिल कर लिया. हालांकि, बाद में जमैका के जॉर्डन स्कॉट ने 16.72 मीटर जंप करके गोल्ड मेडल पक्का कर लिया l

    सेल्वा का दबाव में दमदार प्रदर्शन
    चौथे राउंड में सेल्वा का जंप फाउल हो गया, जिससे न्यूजीलैंड के एथन ओलिवियर आगे निकल गए और सेल्वा मेडल की रेस से बाहर होते दिखे. लेकिन पांचवें प्रयास में सेल्वा ने जबरदस्त जज्बा दिखाते हुए 16.52 मीटर की छलांग लगाई और ओलिवियर से महज 2 सेंटीमीटर आगे निकलकर फिर से ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा कर लिया l

    प्रवीण चित्रवेल के लिए यह सिल्वर मेडल उनकी कड़ी मेहनत का नतीजा है. दूसरी ओर युवा सेल्वा प्रभु ने अपने डेब्यू राष्ट्रमंडल खेलों में ही दबाव के क्षणों में शानदार प्रदर्शन कर पहला मेडल जीता l
     

    Related Posts

    श्रीलंका दौरे से पहले बदला टीम इंडिया का कार्यक्रम, तीन दिन का होगा अभ्यास मैच

    August 1, 2026

    कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य जीतते ही 100 वर्षीय दादा से गले मिलीं मेगन कीथ

    August 1, 2026

    कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: प्रीति पवार ने बॉक्सिंग में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण

    August 1, 2026

    अश्विन की सलाह, वर्ल्ड कप 2027 के लिए भुवनेश्वर कुमार की वापसी जरूरी

    August 1, 2026

    जेमिमा और फातिमा के गले मिलने की तस्वीर ने जीता क्रिकेट फैंस का दिल

    August 1, 2026

    कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में नीरज चमके, यशवीर ने इतिहास रचा, अरशद फेल रहे

    August 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202473 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202460 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202473 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202460 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.