Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    जूडो में भारत का दूसरा गोल्ड, अस्मिता के बाद हर्ष सिंह ने भी रचा इतिहास

    July 31, 2026

    Uttarakhand: प्रदेश के 200 सरकारी स्कूलों में जारी रहेंगे व्यावसायिक पाठ्यक्रम; शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देश

    July 31, 2026

    Uttarakhand News: भुली योजना में एक हजार से अधिक महिलाओं ने किया आवेदन, बिना ब्याज मिलेगा कर्ज

    July 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Saturday, August 1
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » भारतीय महिला ने अमेरिकी सैनिक से की शादी, सिर्फ ₹13 हजार में मिला घर! बताए कई चौंकाने वाले फायदे

    भारतीय महिला ने अमेरिकी सैनिक से की शादी, सिर्फ ₹13 हजार में मिला घर! बताए कई चौंकाने वाले फायदे

    News DeskBy News DeskJuly 31, 20260 Views विदेश

    न्यूयॉर्क

    सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक भारतीय कंटेंट क्रिएटर अमेरिकी सेना से जुड़े फायदों के बारे में बता रही हैं। इस महिला का नाम मेघा है और उनकी शादी अमेरिकी सेना के जवान मिशेल लेलैंड हिल से हुई है। कपल ने अपने ज्वाइंट इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर अमेरिकी मिलिट्री परिवार होने के 'तीन सबसे बड़े फायदों' का खुलासा किया है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद इंटरनेट पर लोग अमेरिकी और भारतीय सेना की सुविधाओं की तुलना कर रहे हैं।

    अमेरिकी सेना के 3 सबसे बड़े फायदे
    वायरल क्लिप में मेघा अपने पति मिशेल से अमेरिकी सेना के जवानों को मिलने वाले फायदों के बारे में बताने को कहती हैं। मिशेल ने यह तीन मुख्य फायदे गिनाए हैं।

    जिंदगीभर की मुफ्त शिक्षा- मिशेल ने इसे "जीवन भर के लिए मुफ्त शिक्षा" बताया है। उन्होंने कहा कि पूरे देश के किसी भी स्कूल में पढ़ाई करने के लिए हर महीने 1000 डॉलर दिए जाते हैं।

    फ्री हेल्थकेयर- सैन्य कर्मियों को 'डिपार्टमेंट ऑफ वेटरन्स अफेयर्स' के जरिए जिंदगी भर मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं मिलती हैं। वे देश भर में मौजूद किसी भी मेडिकल सुविधा केंद्र में अपना इलाज करा सकते हैं।

    महज 13,000 रुपये में खुद का घर- कपल के मुताबिक घर खरीदने के लिए सेना के जवानों को सिर्फ पेपरवर्क यानी कागजी कार्रवाई के पैसे देने होते हैं। मिशेल बताते हैं कि इसके लिए महज 140 डॉलर का खर्च आता है और घर की चाबियां आपको मिल जाती हैं। इस पर मेघा आगे कहती हैं कि 140 डॉलर यानी लगभग 13,000 रुपये देकर आप अपना घर खरीद सकते हैं। एक अन्य वीडियो में मेघा और मिशेल बताते हैं कि उन्हें बतौर सैनिक उन्हें 4200 डॉलर हर महीने मिलते हैं जोकि भारत के लिहाज 4 लाख रुपये के बराबर है।

    वीडियो पर आए 22 लाख से ज्यादा व्यूज, लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन
    इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को अब तक 22 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। कमेंट सेक्शन में यूजर्स जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और इस बात पर बहस कर रहे हैं कि क्या भारतीय रक्षा परिवारों को भी इसी तरह के फायदे मिलते हैं या नहीं। एक यूजर ने मजाक करते हुए लिखा, "लकी लड़की, उसे सरकारी नौकरी वाला पति मिल गया।" दूसरे यूजर ने लिखा कि ये सभी और इससे भी ज्यादा सुविधाएं भारतीय रक्षा कर्मियों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को भी उपलब्ध हैं।

    एक अन्य यूजर ने भारतीय सेना से जुड़े अपने बचपन के अनुभव शेयर करते हुए लिखा, "भारत में भी ऐसा ही है। मेरे पिता सेना में थे और हमें कैंटोनमेंट एरिया में आर्मी क्वार्टर मिलता था। सेना द्वारा चलाए जाने वाले मिलिट्री स्कूलों में बेहतरीन पढ़ाई, जिसमें पिक-एंड-ड्रॉप सुविधा और उच्च शिक्षित आर्मी पत्नियां टीचर होती थीं। खाने का भत्ता बहुत ज्यादा था और सेना के इलाके में डिस्काउंटेड ग्रॉसरी भी मिलती थी।"

    2 महीने में मिल गया ग्रीन कार्ड
    मेघा एक अन्य वीडियो में बताती हैं कि उन्हें सिर्फ 2 महीनों में अपना ग्रीन कार्ड मिल गया। बता दें कि ग्रीन कार्ड अमेरिका में एक स्थाई निवासी कार्ड होता है। यह एक आधिकारिक पहचान पत्र है। यह किसी व्यक्ति को अपना मूल देश छोड़े बिना अमेरिका में हमेशा के लिए रहने और काम करने की अनुमति देता है। मेघा बताती हैं, "मेरे पति अमेरिकी आर्मी से हैं और उन्होंने दो युद्धों में सेवा की है; हमारी इमिग्रेशन की प्रक्रिया हमारी उम्मीद से कहीं ज्यादा तेजी से पूरी हुई।"

    Related Posts

    कराची में गैंगवार की वापसी? गैंगस्टर उजैर बलोच के भाई पर ताबड़तोड़ फायरिंग से मचा हड़कंप

    July 31, 2026

    ₹5.64 लाख करोड़ की मेगा डिफेंस डील! THAAD मिसाइल सिस्टम से दुश्मनों की हर चाल होगी नाकाम

    July 31, 2026

    ईरान ने दोस्त चीन को दिया बड़ा झटका! फैसले से बीजिंग को लगा तगड़ा झटका, जानें पूरा मामला

    July 30, 2026

    जापान में 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, क्यूशू द्वीप पर सुनामी अलर्ट जारी

    July 28, 2026

    PoK में चुनावी हिंसा का खूनी खेल! ‘रावलकोट में लाशें ही लाशें…’, धांधली के आरोपों के बीच मचा बवाल

    July 28, 2026

    ‘मैं नेतन्याहू को गिरफ्तार नहीं कर सकता’, मेयर ममदानी का बड़ा बयान, बदले सुर

    July 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202473 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202460 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202473 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202460 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.