Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    15 अगस्त से Boycott की धमकी! बेंगलुरु में Swiggy-Zomato की बढ़ी टेंशन, शेयरों पर रहेगी निवेशकों की नजर

    July 29, 2026

    श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोपाबेड़ा शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना

    July 29, 2026

    भगवान जगन्नाथ पर बनी एनिमेशन फिल्म पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, याचिका खारिज

    July 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Thursday, July 30
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » संजय दत्त के 67वें जन्मदिन पर बहन प्रिया दत्त हुईं भावुक, बोलीं- ‘आपने मां और पिता दोनों की कमी पूरी की’

    संजय दत्त के 67वें जन्मदिन पर बहन प्रिया दत्त हुईं भावुक, बोलीं- ‘आपने मां और पिता दोनों की कमी पूरी की’

    News DeskBy News DeskJuly 29, 20261 Views मनोरंजन

    मुंबई 
    बॉलीवुड के दमदार अभिनेता संजय दत्त बुधवार को अपना 67वां जन्मदिन मना रहे है। इस मौके पर उनके परिवार के हर सदस्य ने उन्हें खास अंदाज में शुभकामनाएं दीं। सबसे ज्यादा चर्चा उनकी बहन प्रिया दत्त के पोस्ट की हो रही है, जिसमें उन्होंने संजय दत्त को माता और पिता की तरह सपोर्ट करने वाला बड़ा भाई बताया। प्रिया दत्त ने इंस्टाग्राम पर एक पुराना वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि माता-पिता के जाने के बाद संजय दत्त ने परिवार में मां और पिता दोनों की कमी को पूरा किया। उन्होंने कहा कि उस मुश्किल दौर में संजय ही परिवार की सबसे बड़ी ताकत बनकर सामने आए।

    वीडियो में प्रिया कहती हैं, "उन्होंने मां और पिता, दोनों की कमी को बहुत खूबसूरती से पूरा किया। हम सभी छोटी बहनें थीं और भैया ही परिवार में कमाने वाले पहले सदस्य थे। हमें हर साल रक्षाबंधन का बेसब्री से इंतजार रहता था कि इस बार भैया हमें क्या गिफ्ट देंगे।"
    वीडियो के साथ प्रिया ने एक भावुक कैप्शन भी लिखा। उन्होंने कहा, "कुछ रिश्ते समय के साथ और भी मजबूत हो जाते हैं और हमारा रिश्ता भी ऐसा ही है। जिंदगी हमें जहां भी ले गई, परिवार हमेशा हमारी सबसे बड़ी ताकत रहा। मैं आभारी हूं कि हमने यह सफर हमेशा साथ तय किया।"

    उन्होंने आगे लिखा, "ऐसे ही मजबूत, ख्याल रखने वाले और हमेशा खुद के प्रति सच्चे रहने वाले भाई होने के लिए आपका धन्यवाद। मैं कामना करती हूं कि यह साल आपके लिए अच्छा स्वास्थ्य, ढेर सारी खुशियां, नई यादें और ढेर सारा प्यार लेकर आए, जिसके आप हकदार हैं। आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।"

    संजय दत्त के जन्मदिन पर उनके बच्चों ने भी उन्हें खास अंदाज में शुभकामनाएं दीं। उनके जुड़वां बेटे शहरान दत्त, बेटी इकरा दत्त और बड़ी बेटी त्रिशाला दत्त ने सोशल मीडिया पर अपने पिता के लिए प्यार भरे पोस्ट साझा किए।

    शाहरान दत्त ने अपने पिता के साथ एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें दोनों वाइट कलर के ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आ रहे हैं। संजय दत्त ने अपने लुक को सनग्लासेस के साथ पूरा किया और दोनों कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए पोज देते दिखाई दिए।

    तस्वीर के साथ शाहरान ने लिखा, "दुनिया के सबसे बेहतरीन पापा को जन्मदिन की शुभकामनाएं। हर समय मेरा साथ देने, मेरा हौसला बढ़ाने और हर दिन मुझे प्रेरित करने के लिए आपका धन्यवाद। मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य, ढेर सारी खुशियों और आने वाले कई शानदार वर्षों की कामना करता हूं। हमेशा आपसे प्यार करता हूं।"
    बेटे की इस पोस्ट पर संजय दत्त ने भी प्यार भरा जवाब दिया। उन्होंने लिखा, "आई लव यू और मैं हमेशा तुम्हारे साथ खड़ा रहूंगा, बेटे।"

    बता दें कि संजय दत्त ने साल 2008 में अभिनेत्री मान्यता दत्त से शादी की थी। अक्टूबर 2010 में दोनों जुड़वां बच्चों, बेटे शाहरान और बेटी इकरा के माता-पिता बने। मान्यता से शादी से पहले संजय दत्त की शादी अभिनेत्री ऋचा शर्मा से हुई थी। इस शादी से उनकी एक बेटी त्रिशाला दत्त हैं। साल 1996 में लंबे समय तक ब्रेन ट्यूमर से जूझने के बाद ऋचा शर्मा का निधन हो गया था।

    Related Posts

    धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुए सनी देओल, बंटवारा 1947 ट्रेलर लॉन्च में छलके आंसू

    July 29, 2026

    बंटवारा 1947 ट्रेलर लॉन्च में शबाना आजमी ने बताया शूटिंग का दर्दनाक अनुभव

    July 28, 2026

    काजल राघवानी ने निरहुआ पर लगाया बड़ा आरोप, आम्रपाली ने दिया करारा जवाब

    July 28, 2026

    राजा चौधरी ने खोले श्वेता तिवारी से टूटी शादी के राज

    July 28, 2026

    सनी देओल की बंटवारा 1947 का ट्रेलर रिलीज, दिखा दमदार अवतार

    July 28, 2026

    मेलों में मौत के झूले: खुशी के टिकट पर बिकती ज़िंदगी

    February 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202473 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202460 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202473 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202460 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.