Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    आज का राशिफल: बुधवार को इन राशियों को मिलेगी अच्छी खबर,जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन

    July 29, 2026

    आज का राशिफल: बुधवार को इन राशियों को मिलेगी अच्छी खबर,जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन

    July 29, 2026

    पुलिस का जज़्बा ही सुरक्षित, शांत और विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    July 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Wednesday, July 29
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » बंटवारा 1947 ट्रेलर लॉन्च में शबाना आजमी ने बताया शूटिंग का दर्दनाक अनुभव

    बंटवारा 1947 ट्रेलर लॉन्च में शबाना आजमी ने बताया शूटिंग का दर्दनाक अनुभव

    News DeskBy News DeskJuly 28, 20261 Views मनोरंजन

    फिल्ममेकर राजकुमार संतोषी और सनी देओल एक लंबे अरसे के बाद दोबारा बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं. उनकी नई फिल्म बंटवारा 1947, जो पहले लाहौर 1947 के नाम से जानी जाती थी जल्द सिनेमाघरों में लगने वाली है. मंगलवार को मुंबई में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ, जिसमें फिल्म की पूरी कास्ट शामिल हुई.

    बंटवारा 1947 फिल्म में सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा, अभिमन्यु सिंह, अली फजल और शबाना आजमी जैसे दमदार कलाकार हैं. इसमें शबाना आजमी एक बूढ़ी हिंदू औरत का किरदार निभा रही हैं, जो बंटवारे के बाद पाकिस्तान में ही रह गई हैं. ट्रेलर में उनके और सनी देओल के बीच एक गहरा बॉन्ड भी दिखाया गया है, जो फिल्म को एक इमोशनल टच देने का काम करेगा.

    फिल्म के ट्रेलर लॉन्च में शबाना आजमी ने राजकुमार संतोषी की बंटवारा 1947 शूट करने का भी अपना एक्सपीरियंस शेयर किया. उन्होंने बताया कि उनकी पिछली फिल्म धर्मेंद्र के साथ रॉकी रानी की प्रेम कहानी थी. अभी वो सनी देओल के साथ काम कर चुकी हैं. अब शबाना जी जल्द देओल परिवार के और दो कलाकार अभय और बॉबी देओल के साथ भी काम करना चाहेंगी.

    फिल्म में अपमानित हुईं शबाना आजमी
    सीनियर एक्ट्रेस ने आगे फिल्म से जुड़ा एक हैरान करने वाला किस्सा भी साझा किया. उन्होंने बताया एक सीन को करते समय उन्हें सचमुच बेहद अपमानित सा महसूस हुआ था. इसकी झलक डायरेक्टर ने फिल्म के ट्रेलर में भी दिखाई है. शबाना आजमी ने कहा- बंटवारा 1947 में एक ऐसा सीन है, जिसमें पर्सनली एक इंसान होने के नाते मुझे बहुत ज्यादा अपमानित महसूस हुआ.

    'उस सीन में ऐसा लगा जैसे मेरी सारी इज्जत और गरिमा मुझसे छीन ली गई हो. ट्रेलर में इसकी एक छोटी-सी झलक भी दिखती है, जब विलेन मुझे घसीटता है और मेरा कुर्ता फाड़ देता है. उस पल मैंने खुद को जितना बेबस और असुरक्षित महसूस किया, शायद पहले कभी नहीं किया था. लेकिन यकीन मानिए, जब सनी आए और उन्होंने मुझे दुपट्टे से वापस ढका, तो उस वक्त मैं सिर्फ फिल्म का किरदार नहीं थी, बल्कि शबाना आजमी थी.'

    शबाना आजमी ने आगे कहा- उस पल सनी सिर्फ मेरे ऑन-स्क्रीन बेटे नहीं थे, बल्कि मेरे रक्षक बन गए थे. मैंने उन्हें पूरे दिल से गले लगाया और बस यही कहा कि भगवान का शुक्र है कि आप मुझे बचाने के लिए यहां हैं. एक कलाकार के रूप में 50 साल का अनुभव होने के बाद भी अगर मैं किसी एक पल को अपने को-स्टार की वजह से इतनी सच्चाई से महसूस कर सकती हूं, तो जाहिर है कि वही एहसास पर्दे पर भी दिखाई देगा. इसलिए सनी, मैं दिल से आपका शुक्रिया अदा करना चाहती हूं.

    बात करें फिल्म बंटवारा 1947 की, तो इसे आमिर खान ने प्रोड्यूस किया है. ये फिल्म 14 अगस्त को रिलीज होने के लिए तैयार है. सनी देओल की फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर इमरान हाशमी की आवारापन 2 से टक्कर का सामना करना है.

    Related Posts

    काजल राघवानी ने निरहुआ पर लगाया बड़ा आरोप, आम्रपाली ने दिया करारा जवाब

    July 28, 2026

    राजा चौधरी ने खोले श्वेता तिवारी से टूटी शादी के राज

    July 28, 2026

    सनी देओल की बंटवारा 1947 का ट्रेलर रिलीज, दिखा दमदार अवतार

    July 28, 2026

    मेलों में मौत के झूले: खुशी के टिकट पर बिकती ज़िंदगी

    February 7, 2026

    सूरजकुंड मेले में झूला टूटने से हुआ हादसा, पुलिस इंस्पेक्टर की मौत, दर्जनों जख्मी

    February 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202473 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202460 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202473 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202460 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.