Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    उत्तराखंड में ‘एक मंडी-एक गांव’ योजना की शुरुआत, अब किसानों को गांव में ही मिलेगा बाजार

    August 17, 2026

    दयारा बुग्याल में गूंजी ढोल-दमाऊं की थाप, दूध-मक्खन से खेली अनोखी होली

    August 17, 2026

    एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का आगाज, 14 एशियाई देशों के स्केटर पहुंचे दून

    August 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Tuesday, August 18
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » मतगणना के प्रबंध पूरे, सुबह 8 बजे शुरू होगी मतगणना

    मतगणना के प्रबंध पूरे, सुबह 8 बजे शुरू होगी मतगणना

    Human India NewsBy Human India NewsJune 3, 202439 Views आज के बड़े घटनाक्रम

    डीसी और पुलिस कमिश्रर ने सभी मतगणना केंद्रों का निरीक्षण किया

    सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए प्रशासन ने

     सुबह 6 बजे तक आ जाएं एजेंट

    शांतिपूर्ण मतगणना में सहयोग करें प्रत्याशी व उनके समर्थक-डीसी

    गुरूग्राम। चार जून मंगलवार को होने वाली मतगणना के लिए सैक्टर 14 का राजकीय कालेज परिसर तैयारियों और सुरक्षा की दृष्टिï से पूरी तरह चाक-चौबंद है। आज गुरूग्राम के डीसी निशांत कुमार यादव और पुलिस कमिश्रर विकास अरोड़ा ने कालेज परिसर में बनाए गए सभी सात मतगणना केंद्रों का निरीक्षण किया और काउटिंग प्रबंधों की समीक्षा की।

    डीसी निशांत कुमार यादव ने बताया कि मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंगलवार को सुबह आठ बजे मतगणना का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि गुडग़ांव और बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए दो-दो और सोहना, पटौदी का एक-एक मतगणना केंद्र स्थापित किया गया है। एक मतगणना केंद्र पोस्टल बैलेट पेपर की गिनती के लिए है। ईपीबीटीएस व पोस्टल बैलेट पेपर के काउटिंग सैंटर में गणना के लिए 25 टेबल लगाई गई हैं। बाकी 6 मतगणना केंद्रों में 14-14 टेबल लगाई जाएंगी। आज कर्मचारियों को रैंडेमाइजेशन के द्वारा काउटिंग सैंटर में ड्यूटी के लिए बैठा दिया गया है। कल सुबह 6 बजे ईवीएम स्ट्रांग रूम के लॉक खुलवाए जाएंगे। इसके लिए गुडग़ांव लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों को भी सूचना दे दी गई है, ताकि वे अपने काउटिंग एजेंट समय पर सुबह कालेज परिसर में भेज सकें।

    डीसी ने बताया कि काउटिंग ऑब्जर्वर के सान्निध्य में मंगलवार को सुबह सबसे पहले पोस्टल बैलेट पेपर की गणना करवाई जाएगी। इसके बाद ईवीएम से काउटिंग की शुरूआत होगी। उन्होंने राजनैतिक दलों व प्रत्याशियों से अपील की है कि जिस प्रकार से चुनाव के दौरान शांतिपूर्ण वातावरण रहा, उसी प्रकार मतगणना के दौरान भी शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दें। उन्होंने बताया कि जिन कर्मचारियों, मीडियाकर्मियों और काउटिंग एजेंटों को कल सुबह कालेज में प्रवेश करना है, वे निर्वाचन विभाग की ओर से जारी किए गए पास अवश्य लेकर आएं। बगैर पास के किसी को अंदर नहीं आने दिया जाएगा। मतगणना के कार्य के लिए करीब 700 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कर्मचारियों व काउटिंग एजेंटों के लिए भोजन-पानी आदि की व्यवस्था यहीं की गई है।

    निशांत कुमार यादव ने बताया कि मतगणना एजेंट वोट की नोटिंग के लिए कागज तथा मतदान के समय बूथ पर उन्हें दी गई फार्म 17 सी की कॉपी ला सकते हैं।

    पुलिस कमिश्रनर विकास अरोड़ा ने बताया कि राजकीय कालेज के अंदर व बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। किसी आम आदमी को अंदर नहीं जाने दिया जाएगा। कालेज के बाहर भी यातायात प्रबंध के लिए पुलिस नाके लगा दिए गए हैं। करीब एक हजार सुरक्षा कर्मचारी मतगणना केंद्रों के आसपास तैनात रहेंगे। कालेज परिसर में किसी व्यक्ति को मोबाइल फोन, इलेक्ट्रोनिक आइटम, चाकू, ब्लेड आदि अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने बताया कि पार्किंग के लिए एजेंटों की गाडिय़ां कालेज के बाहर खड़ी होंगी, वे अपना रैड स्टिकर का पास लगाकर लाएं।

    इस अवसर पर एडीसी हितेश कुमार मीणा, एसीयूटी अनिरूद्घ यादव, सोहना के एसडीएम सोनू भट्टï, डीसीपी डा. मयंक गुप्ता, डीसीपी विरेंद्र विज, डीसीपी दीपक गहलावत, जिला परिषद के सीईओ जगनिवास, गुरूग्राम के एसडीएम रविंद्र कुमार, पटौदी के एसडीएम होश्यिार सिंह, मानेसर के एसडीएम दर्शन यादव, नगराधीश कुंवर आदित्य विक्रम, एमसीजी के संयुक्त आयुक्त नरेश यादव इत्यादि मौजूद रहे।

    Related Posts

    मुख्यमंत्री ने एमएसएमई एवं एक्सपोर्ट प्रमोशन पॉलिसी-2026 का किया विमोचन

    August 11, 2026

    हरियाणा भाजपा अध्यक्ष अर्चना गुप्ता की नई टीम घोषित 

    August 1, 2026

    पब्लिक एग्जामिनेशंस (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) अधिनियम : युवाओं की मेहनत, पारदर्शिता और विश्वास की सुरक्षा का सशक्त कानूनी आधार

    August 1, 2026

    हरियाणा के 11 नगर निगमों में दो ‘कानूनी कसौटी’ पर फेल –

    July 22, 2026

    बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    July 20, 2026

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे

    July 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202460 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202460 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.