Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    विश्वभर में गूंजी छत्तीसगढ़ की संस्कृति- NACHA ने मनाया छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस एवं दीपावली महोत्सव…

    November 29, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अस्पताल पहुंचकर पूर्व सांसद नंदकुमार साय का जाना कुशलक्षेम…..

    November 29, 2026

    सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार….

    November 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Sunday, November 29
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार से आत्मनिर्भर बन रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार से आत्मनिर्भर बन रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    News DeskBy News DeskNovember 29, 20260 Views देश

    रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और आधुनिक चिकित्सा अधोसंरचना के विकास के साथ स्वास्थ्य के क्षेत्र में तेजी से आत्मनिर्भर बन रहा है। राज्य सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हों तथा गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए किसी भी जरूरतमंद परिवार को आर्थिक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।

    मुख्यमंत्री श्री साय आज राजधानी रायपुर के होटल कोर्टयार्ड बाय मैरियट में छत्तीसगढ़ मोटापा, मधुमेह एवं अंतःस्रावी सोसायटी द्वारा आयोजित चौथे वार्षिक सम्मेलन ‘कोडेकॉन-2026’ को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बदलती जीवनशैली, खान-पान की आदतों और शारीरिक गतिविधियों में कमी के कारण मोटापा एवं मधुमेह जैसी बीमारियां आज बड़ी स्वास्थ्य चुनौती बनती जा रही हैं। पहले इन बीमारियों का प्रभाव मुख्यतः शहरी क्षेत्रों में दिखाई देता था, लेकिन अब ग्रामीण अंचल भी इनसे अछूते नहीं हैं। ऐसी परिस्थितियों में चिकित्सकों की भूमिका केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज को जागरूक करने और स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करने की भी है।

    रायपुर : स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार से आत्मनिर्भर बन रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों के सेवाभाव की सराहना करते हुए कहा कि हमारे समाज में चिकित्सकों को ईश्वर के बाद सर्वोच्च स्थान दिया जाता है। ईश्वर जीवन प्रदान करते हैं और चिकित्सक संकट के समय उस जीवन की रक्षा करते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों के बीच होने वाला विचार-मंथन मधुमेह, मोटापा और अंतःस्रावी रोगों की रोकथाम एवं उपचार की दिशा में उपयोगी साबित होगा।

    नवा रायपुर में मेडिसिटी से छत्तीसगढ़ बनेगा आधुनिक चिकित्सा का प्रमुख केंद्र

    मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेश में स्वास्थ्य अधोसंरचना के विस्तार का उल्लेख करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के समय यहां केवल एक मेडिकल कॉलेज था, जबकि आज शासकीय एवं निजी क्षेत्र को मिलाकर 21 मेडिकल कॉलेज संचालित हो रहे हैं। यह प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

    उन्होंने बताया कि नवा रायपुर में लगभग 100 एकड़ भूमि पर अत्याधुनिक मेडिसिटी विकसित की जा रही है। इसके साथ ही प्रदेश के सभी पांच संभागीय मुख्यालयों में सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों का निर्माण किया जा रहा है। इन सुविधाओं के विकसित होने से प्रदेशवासियों को जटिल एवं गंभीर बीमारियों के बेहतर उपचार के लिए दूसरे राज्यों पर निर्भरता कम होगी।

    गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक सुरक्षा दे रही सरकार

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि एक समय था, जब गंभीर बीमारी के इलाज के लिए गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को अपनी जमीन-जायदाद तक बेचनी पड़ती थी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आयुष्मान भारत योजना ने ऐसे परिवारों को बड़ी राहत दी है। योजना के अंतर्गत पात्र परिवारों को प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये तक के निःशुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। अब 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को भी इस योजना के दायरे में लाया गया है।

    उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार भी मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के माध्यम से गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए पात्र मरीजों को 25 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता उपलब्ध करा रही है। सरकार का प्रयास है कि आर्थिक अभाव किसी व्यक्ति के उपचार में बाधा न बने।

    बस्तर के दूरस्थ गांवों तक पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बस्तर में नक्सलवाद के प्रभाव में कमी आने के साथ ही विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुंच तेजी से बढ़ रही है। जिन दूरस्थ गांवों में दशकों तक बुनियादी सुविधाओं का अभाव रहा, वहां अब स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर पहुंचकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार कर रही हैं।

    रायपुर : स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार से आत्मनिर्भर बन रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान के अंतर्गत अब तक 34 लाख लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा चुका है तथा 40 हजार से अधिक मरीजों का उपचार किया गया है। उन्होंने कहा कि बस्तर में शांति और विकास के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

    चिकित्सा क्षेत्र की प्रतिभाओं का किया सम्मान

    मुख्यमंत्री श्री साय ने सम्मेलन के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया। उन्होंने एमडी क्विज के विजेता डॉ. नीलान एस., डीएम क्विज के विजेता डॉ. अमित गर्ग, ऑडियंस क्विज के विजेता डॉ. धीरज सोलंकी तथा डायबिटीज इंफ्लूएंसर अवॉर्ड के विजेता श्री अजय मोहन सहाय सहित अन्य प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए।

    मुख्यमंत्री ने सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि चिकित्सा विज्ञान में निरंतर हो रहे नवाचारों, शोध और आधुनिक उपचार पद्धतियों का लाभ आम नागरिकों तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने चिकित्सकों से मधुमेह और मोटापे जैसी जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों के प्रति व्यापक जनजागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया।

    इस अवसर पर सम्मेलन के ऑर्गेनाइजिंग चेयरमैन डॉ. अमृताभ घोष, को-चेयरमैन डॉ. तरुण मिश्रा, प्रोफेसर एस. के. सिंह, डॉ. संजीत जायसवाल, डॉ. कल्पना दास, डॉ. विप्लव बंदोपाध्याय, डॉ. नीलम यादव सहित देशभर से आए वरिष्ठ चिकित्सक, चिकित्सा विशेषज्ञ एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।

    Related Posts

    विश्वभर में गूंजी छत्तीसगढ़ की संस्कृति- NACHA ने मनाया छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस एवं दीपावली महोत्सव…

    November 29, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अस्पताल पहुंचकर पूर्व सांसद नंदकुमार साय का जाना कुशलक्षेम…..

    November 29, 2026

    सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार….

    November 29, 2026

    छत्तीसगढ़ शासन की संवेदनशील पहल : कर्नाटक में फंसे 25 श्रमिकों का कराया गया सुरक्षित रेस्क्यू, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से मजबूत हो रही ग्रामीण कृषि व्यवस्था…

    November 29, 2026

    डिजिटल होगी रजिस्ट्री की जानकारी, भवन कर वसूली में आएगी तेजी।

    November 29, 2026

    राहुल-स्टालिन की परिसीमन पर चर्चा, DMK प्रमुख बोले इतिहास ही हमारा फैसला करेगा

    November 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202476 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202476 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.