Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नेत्र कुंभ-2027 का शंखनाद, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं की होगी मुफ्त नेत्र जांच।

    November 29, 2026

    रूस में निजी संपत्तियों पर कब्जा तेज, पुतिन के करीबी अरबपति निशाने पर

    November 29, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर वनांचल में पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, रेंगाखार में लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर….

    November 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Sunday, November 29
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने मदनपुर में उद्यानिकी महाविद्यालय भवन और छात्रावास निर्माण का किया शुभारंभ….

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने मदनपुर में उद्यानिकी महाविद्यालय भवन और छात्रावास निर्माण का किया शुभारंभ….

    News DeskBy News DeskNovember 29, 20261 Views देश

    रायपुर: “उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र विद्यार्थियों, किसानों और युवाओं के लिए नए अवसर सृजित करेगा। सरकार का उद्देश्य ग्रामीण अंचलों के बच्चों को अपने क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक तकनीक से जुड़ने की सुविधा देना है।” महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने ग्राम मदनपुर सूरजपुर में आयोजित कार्यक्रम में यह बात कही। उन्होंने उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, सिलफिली के मुख्य भवन और छात्रावासों के निर्माण कार्य का विधिवत पूजन कर शुभारंभ किया।

    महाविद्यालय भवन का निर्माण लगभग 13 करोड़ 76 लाख 86 हजार रुपये की लागत से किया जाएगा। इसके लिए 20 माह की समय-सीमा निर्धारित की गई है। भवन में भूतल 2,866 वर्गमीटर, प्रथम तल 1,970 वर्गमीटर और द्वितीय तल 850 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बनेगा।

    19.79 करोड़ रुपये की लागत से बनेंगे महाविद्यालय भवन और 150 विद्यार्थियों की क्षमता वाले छात्रावास

    विद्यार्थियों की आवासीय सुविधा के लिए बालक और कन्या छात्रावासों का निर्माण भी किया जाएगा। दोनों छात्रावासों पर लगभग 6 करोड़ 2 लाख 30 हजार रुपये खर्च होंगे और इनके निर्माण की अवधि 18 माह निर्धारित है। बालक छात्रावास में 75 और कन्या छात्रावास में 75 विद्यार्थियों के रहने की सुविधा होगी।

    इस महाविद्यालय से भटगांव विधानसभा क्षेत्र सहित सूरजपुर और आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को अपने क्षेत्र के निकट उद्यानिकी शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। फल, सब्जी और फूलों की खेती, पौध उत्पादन, नर्सरी प्रबंधन तथा आधुनिक बागवानी तकनीकों से जुड़े अध्ययन और अनुसंधान को बढ़ावा मिलेगा। इससे ग्रामीण और किसान परिवारों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दूरस्थ क्षेत्रों में जाने की आवश्यकता कम होगी।

    19.79 करोड़ रुपये की लागत से बनेंगे महाविद्यालय भवन और 150 विद्यार्थियों की क्षमता वाले छात्रावास

    महाविद्यालय में प्रशिक्षण और अनुसंधान से स्थानीय किसानों तक वैज्ञानिक खेती और आधुनिक उद्यानिकी तकनीकों की जानकारी पहुंचाने के अवसर भी बनेंगे। इससे कृषि उत्पादन, स्वरोजगार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन मिल सकता है। छात्रावासों से दूरस्थ गांवों के विद्यार्थियों को आवासीय सुविधा मिलेगी और छात्राओं को उच्च शिक्षा जारी रखने में मदद मिलेगी।कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

    Related Posts

    नेत्र कुंभ-2027 का शंखनाद, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं की होगी मुफ्त नेत्र जांच।

    November 29, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर वनांचल में पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, रेंगाखार में लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर….

    November 29, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र, त्वरित एवं सहज शासकीय सेवा मिलने पर छात्रा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति जताया आभार……

    November 29, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल देंगे स्वास्थ्य सुविधाओं की बड़ी सौगात, मेकाहारा में 700 बिस्तरीय एकीकृत अस्पताल का होगा शुरू होगा निर्माण कार्य….

    November 29, 2026

    कंवर समाज की समृद्ध संस्कृति और गौरवशाली परंपराएं छत्तीसगढ़ की अमूल्य धरोहर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

    November 29, 2026

    श्रवण यंत्र मिलने से विमला बाई के जीवन में लौटी खुशियों की आवाज, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति जताया आभार…

    November 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202476 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202476 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.