Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रूस में निजी संपत्तियों पर कब्जा तेज, पुतिन के करीबी अरबपति निशाने पर

    November 29, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर वनांचल में पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, रेंगाखार में लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर….

    November 29, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र, त्वरित एवं सहज शासकीय सेवा मिलने पर छात्रा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति जताया आभार……

    November 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Sunday, November 29
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » कंवर समाज की समृद्ध संस्कृति और गौरवशाली परंपराएं छत्तीसगढ़ की अमूल्य धरोहर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

    कंवर समाज की समृद्ध संस्कृति और गौरवशाली परंपराएं छत्तीसगढ़ की अमूल्य धरोहर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

    News DeskBy News DeskNovember 29, 20261 Views देश

    रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि कंवर समाज की समृद्ध संस्कृति, गौरवशाली परंपराएं और सामाजिक मूल्य छत्तीसगढ़ की अमूल्य धरोहर हैं। समाज ने अपनी विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान और परंपराओं को पीढ़ी-दर-पीढ़ी सहेजकर रखा है। सामाजिक एकजुटता, शिक्षा और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के साथ समाज को प्रगति की नई ऊंचाइयों तक ले जाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। राज्य सरकार कंवर समाज सहित सभी समाजों के सामाजिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है।

    मुख्यमंत्री संभागीय कंवर समाज सम्मेलन एवं करमा तिहार में हुए शामिल, समाजजनों ने पारंपरिक रीति-रिवाज से किया आत्मीय स्वागत

    मुख्यमंत्री श्री साय आज अंबिकापुर के राजमोहनी देवी ऑडिटोरियम में आयोजित संभागीय कंवर समाज सम्मेलन एवं करमा तिहार को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में पहुंचने पर समाजजनों ने पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार मुख्यमंत्री के पांव पखारकर उनका आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया। मुख्यमंत्री ने इस स्नेह और सम्मान के लिए समाजजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि कंवर समाज के आध्यात्मिक एवं सामाजिक उत्थान में पूज्य गहिरा गुरु जी का अविस्मरणीय योगदान रहा है। उन्होंने समाज को अच्छाई, सदाचार, आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक गौरव के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को एकजुट रहने और अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहने की प्रेरणा देती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कंवर समाज सामाजिक और राजनीतिक रूप से सशक्त समाज है। समाज के स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद से ही उन्हें प्रदेश की सेवा करने का अवसर मिला है।

    मुख्यमंत्री संभागीय कंवर समाज सम्मेलन एवं करमा तिहार में हुए शामिल, समाजजनों ने पारंपरिक रीति-रिवाज से किया आत्मीय स्वागत

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार का संकल्प समाज के प्रत्येक वर्ग के जीवन में खुशहाली और समृद्धि लाना है। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों का पक्के घर का सपना साकार किया जा रहा है। महतारी वंदन योजना से माताओं-बहनों को आर्थिक संबल मिल रहा है। किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान की खरीदी 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है। तेंदूपत्ता संग्राहकों के हित में पारिश्रमिक बढ़ाकर 5500 रुपये प्रति मानक बोरा किया गया है। चरण पादुका योजना, श्री रामलला दर्शन योजना और तीर्थ यात्रा योजना जैसी योजनाओं के माध्यम से भी प्रदेशवासियों को लाभान्वित किया जा रहा है।

    मुख्यमंत्री संभागीय कंवर समाज सम्मेलन एवं करमा तिहार में हुए शामिल, समाजजनों ने पारंपरिक रीति-रिवाज से किया आत्मीय स्वागत

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सुशासन का वास्तविक अर्थ है कि शासन की सेवाएं आम नागरिकों तक आसानी से पहुंचें और उनकी समस्याओं का समय पर समाधान हो। इसी उद्देश्य से मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 शुरू की गई है। सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से 900 से अधिक शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। नागरिक घर बैठे विभिन्न प्रमाणपत्र एवं अन्य शासकीय सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सेवा केंद्रों के माध्यम से बैंकिंग सहित अनेक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। सरकार का प्रयास है कि दूरस्थ अंचलों के नागरिकों को भी शासकीय सुविधाओं के लिए अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।

    कंवर समाज के भवनों और करमा दलों के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सम्मेलन में कंवर समाज के सामाजिक एवं सांस्कृतिक विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने सरगुजा में संभागीय कंवर समाज भवन के निर्माण के लिए 75 लाख रुपये, सूरजपुर एवं बलरामपुर जिलों में कंवर समाज के सामुदायिक भवनों के निर्माण के लिए 50-50 लाख रुपये तथा चेंद्रा में कंवर समाज भवन के निर्माण के लिए 50 लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की।

    मुख्यमंत्री ने पारंपरिक करमा नृत्य और लोकसंस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रत्येक करमा दल को 20-20 हजार रुपये देने की भी घोषणा की।

    मुख्यमंत्री संभागीय कंवर समाज सम्मेलन एवं करमा तिहार में हुए शामिल, समाजजनों ने पारंपरिक रीति-रिवाज से किया आत्मीय स्वागत

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि करमा तिहार हमारी लोकआस्था, प्रकृति के प्रति सम्मान और सामुदायिक एकता का जीवंत प्रतीक है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के साथ समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और एकजुटता को मजबूत करते हैं। उन्होंने समाजजनों से अपनी समृद्ध परंपराओं को सहेजने तथा युवाओं को शिक्षा और प्रगति के नए अवसरों से जोड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कंवर समाज के प्रमुखों एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया।

    शिक्षा, सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक संरक्षण से आगे बढ़ेगा समाज

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि किसी भी समाज की प्रगति का आधार शिक्षा, जागरूकता और एकजुटता है। कंवर समाज अपनी समृद्ध परंपराओं और सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित रखते हुए विकास की मुख्यधारा में निरंतर आगे बढ़े। उन्होंने युवाओं से शिक्षा, रोजगार और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल कर समाज एवं प्रदेश का गौरव बढ़ाने का आह्वान किया।

    छत्तीसगढ़ वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री रामसेवक पैकरा ने कहा कि सामाजिक एकता ही समाज की सबसे बड़ी शक्ति है। अपनी परंपराओं, संस्कृति और रीति-रिवाजों को सहेजते हुए संगठित प्रयासों से ही समाज के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।

    इस अवसर पर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंहदेव, राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर, जिला पंचायत सरगुजा की अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, जिला पंचायत सूरजपुर की अध्यक्ष श्रीमती चंद्रमणि पैकरा, नगर निगम महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, सभापति श्री हरमिंदर टिन्नी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कंवर समाज के पदाधिकारी, वरिष्ठ समाजजन एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

    Related Posts

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर वनांचल में पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, रेंगाखार में लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर….

    November 29, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र, त्वरित एवं सहज शासकीय सेवा मिलने पर छात्रा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति जताया आभार……

    November 29, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल देंगे स्वास्थ्य सुविधाओं की बड़ी सौगात, मेकाहारा में 700 बिस्तरीय एकीकृत अस्पताल का होगा शुरू होगा निर्माण कार्य….

    November 29, 2026

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने मदनपुर में उद्यानिकी महाविद्यालय भवन और छात्रावास निर्माण का किया शुभारंभ….

    November 29, 2026

    श्रवण यंत्र मिलने से विमला बाई के जीवन में लौटी खुशियों की आवाज, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति जताया आभार…

    November 29, 2026

    दुर्ग में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम, कलश यात्रा में शामिल हुए स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…..

    November 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202476 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202476 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.