Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सर्दियों में चेहरे का रूखापन होगा दूर, घर पर बनाएं स्ट्रॉबेरी और ओट्स का फेस पैक

    November 27, 2026

    गढ़फुलझर को आस्था, अध्यात्म और सामाजिक समरसता के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करेंगे: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    November 27, 2026

    बस्तर के युवा का हिमालय में परचम, 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे भुवनेश्वर कश्यप, दुर्गम पहाड़ियों और कठिन चुनौतियों को पार कर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव….

    November 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Friday, November 27
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » सर्दियों में चेहरे का रूखापन होगा दूर, घर पर बनाएं स्ट्रॉबेरी और ओट्स का फेस पैक

    सर्दियों में चेहरे का रूखापन होगा दूर, घर पर बनाएं स्ट्रॉबेरी और ओट्स का फेस पैक

    News DeskBy News DeskNovember 27, 20260 Views लाइफ स्टाइल

    सर्दियों के मौसम में त्वचा से जुड़ी समस्याएं आम हैं। ठंडी हवाओं और कम नमी के कारण त्वचा रूखी, बेजान और खिंची-खिंची महसूस होने लगती है। कई बार चेहरे की प्राकृतिक चमक भी कम हो जाती है। ऐसे में त्वचा को साफ रखने के लिए लोग तरह-तरह के बाजार में मिलने वाले सौंदर्य प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं। हालांकि, आप प्राकृतिक रूप से भी अपनी त्वचा का ध्यान रख सकते हैं।

    सर्दियों के मौसम में आप स्ट्रॉबेरी और ओट्स से फेस पैक तैयार कर सकते हैं। स्ट्रॉबेरी में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, वहीं ओट्स त्वचा को कोमल बनाने और उसकी सफाई में मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं घर पर स्ट्रॉबेरी और ओट्स का फेस पैक कैसे तैयार करें।

    सामग्री
    2 पकी हुई स्ट्रॉबेरी
    1 बड़ा चम्मच ओट्स
    1 छोटा चम्मच शहद
    1-2 छोटी चम्मच सादा दही (वैकल्पिक)

    बनाने का तरीका
    सबसे पहले स्ट्रॉबेरी को अच्छी तरह धोकर उनके पत्ते हटा दें। अब एक कटोरी में स्ट्रॉबेरी को अच्छी तरह मैश करके उसका गूदा तैयार कर लें। ओट्स को मिक्सर में डालकर बारीक पीस लें। अब मैश की हुई स्ट्रॉबेरी में ओट्स का पाउडर मिलाएं। इसमें शहद डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें। मिश्रण गाढ़ा लगे, तो उसमें थोड़ा सा सादा दही मिला लें। सभी सामग्रियों को मिलाकर एक मुलायम पेस्ट तैयार कर लें।

    चेहरे पर लगाने का तरीका
    सबसे पहले अपने चेहरे को हल्के और सौम्य फेस वॉश से साफ कर लें। इसके बाद चेहरे पर स्ट्रॉबेरी-ओट्स फेस पैक की एक पतली परत लगाएं। इस फेस पैक को लगाने के बाद लगभग 5-10 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद सामान्य पानी से चेहरे को धीरे-धीरे धो लें। चेहरा साफ करने के बाद अपनी त्वचा के अनुसार मॉइस्चराइजर लगा लें।

    फायदे
    सर्दियों में त्वचा की नमी कम होने से रूखापन बढ़ जाता है। ओट्स और स्ट्रॉबेरी त्वचा को कोमल महसूस कराने में मदद कर सकते हैं।
    ओट्स का बारीक पाउडर त्वचा की सतह को हल्के ढंग से साफ करने में मदद कर सकता है। इसके साथ ही चेहरे पर मौजूद अतिरिक्त तेल भी साफ हो सकता है।
    ओट्स और शहद के मिश्रण से त्वचा को कोमलता मिल सकती है।

    ध्यान रखें ये बातें
    पहली बार इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
    लालिमा, खुजली या जलन होने पर तुरंत साफ पानी से धो लें और इस फेस पैक का इस्तेमाल न करें।
    चेहरे पर घाव, कटी हुई त्वचा या मुंहासे हों तो इस फेस पैक का इस्तेमाल न करें।

     

    Related Posts

    घर पर बनाएं आलू और एलोवेरा वाला नेचुरल साबुन, त्वचा को मिलेगी नमी और ताजगी

    November 27, 2026

    मां बनने के बाद हर तीसरी महिला जूझती है शारीरिक-मानसिक समस्याओं से, इलाज क्यों नहीं मिलता?

    November 25, 2026

    महंगे फेशियल छोड़ें, चुकंदर-गाजर और टमाटर का सूप त्वचा को देगा पोषण

    November 23, 2026

    अचानक बेहोश होना मिर्गी का दौरा नहीं, जानिए लो बीपी और सामान्य बेहोशी से कैसे पहचानें अंतर

    November 22, 2026

    30-35 की उम्र में ही IVF का सहारा क्यों ले रहे कपल्स? जानिए तेजी से घटती फर्टिलिटी की बड़ी वजहें

    November 22, 2026

    महंगे हेयर स्पा पर खर्च करने की जरूरत नहीं, दही में मिलाएं ये 6 चीजें

    November 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.