Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    जनदर्शन में जरूरतमंदों को मिला मुख्यमंत्री का संबल, उपचार के लिए तत्काल प्रदान की आर्थिक सहायता….

    November 26, 2026

    खेल के मैदान में दिखा युवा जोश और प्रतिभा का शानदार संगम, फुटबॉल खिलाड़ियों ने बांधा समां….

    November 26, 2026

    मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में जशपुर से आई बिटिया फरहीन की सुनी फरियाद, कैंसर पीड़ित पिता के इलाज में परिवार की जमा पूंजी हुई खत्म, मुख्यमंत्री ने हरसंभव मदद का दिया भरोसा….

    November 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Thursday, November 26
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन की प्रेस वार्ता, उद्योग और निवेश का नया हब बना छत्तीसगढ़, 3 साल में लगे 3,271 नए उद्योग, 8.85 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले….

    उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन की प्रेस वार्ता, उद्योग और निवेश का नया हब बना छत्तीसगढ़, 3 साल में लगे 3,271 नए उद्योग, 8.85 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले….

    News DeskBy News DeskNovember 26, 20260 Views देश

    रायपुर: वाणिज्य एवं उद्योग, वाणिज्यिक कर और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन एवं  सचिव वाणिज्य एवं उद्योग तथा सार्वजनिक उपक्रम विभाग श्री रजत कुमार आज नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ संवाद के ऑडिटोरियम में प्रेस कॉन्फ़्रेंस में बताया कि छत्तीसगढ़ में ‘औद्योगिक विकास नीति 2024-30’ (रोज़गार आधारित नीति), प्रशासनिक सुधारों और सिंगल विंडो व्यवस्था के चलते निवेश और औद्योगिक गतिविधियों में तेजी से़ विस्तार हुआ है। उपलब्ध विवरण के अनुसार, प्रदेश में 8.85 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव (309 प्रस्ताव) सामने आए हैं, जिनसे आगामी वर्षो में करीब 2 लाख रोज़गार के अवसर सृजित होने की संभावना है। इनमें से 192 प्रोजेक्ट्स उन्नत चरण में हैं, 160 का क्रियान्वयन जारी है और 32 इकाइयों में उत्पादन प्रारंभ हो चुका है। बताया गया है कि 51  प्रतिशत निवेश थ्रस्ट सेक्टर्स में और 49 प्रतिशत ट्रेडिशनल सेक्टर्स में है, जबकि 24 जिलों में कार्य प्रारंभ हुआ है।

    3271 नए उद्योगों की स्थापना से 54 हजार से अधिक लोगा प्रत्यक्ष रोजगार से जुड़े

    वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने बताया कि राज्य में उद्योगों की स्थापना को गति देने के लिए ठोस कदम उठाए गए हैं, जिसकी बदौलत छत्तीसगढ़ आज राष्ट्रीय स्तर पर निवेशकों की पहली पसंद बनकर उभरा है। पिछले तीन वर्षों में प्रदेश में 3,271 नए उद्योग स्थापित हुए हैं, जिनसे 54 हजार से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिला है। इसके अतिरिक्त 160 से अधिक उद्योगों का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जबकि 32 उद्योगों में उत्पादन भी शुरू हो चुका है। छत्तीसगढ़ में पहली बार कई नए क्षेत्रों में औद्योगिक गतिविधियों की शुरुआत और निवेश की संभावनाएं विकसित हुई हैं। इनमें गारमेंट सेक्टर, चॉकलेट निर्माण, एआई डाटा सेंटर पार्क, हाइपरस्केल डेटा सेंटर, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण, ग्लोबल बीपीओ, इंट्राओकुलर लेंस निर्माण तथा सेमीकंडक्टर निर्माण जैसे क्षेत्र शामिल हैं।

    उद्योग और निवेश का नया हब बना छत्तीसगढ़

    उद्योगों को आर्थिक प्रोत्साहन

    मंत्री श्री देवांगन ने बताया कि प्रदेश में औद्योगिक इकाइयों को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा 1,594 करोड़ की सब्सिडी वितरित दी गई है। स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूती करने राज्य में वर्तमान में 2,700 से अधिक स्टार्टअप पंजीकृत हैं, जिनमें से 1,500 से ज्यादा स्टार्टअप पिछले तीन वर्षों में शुरू हुए हैं। विनिर्माण सूक्ष्म इकाई को 100% व सेवा सूक्ष्म इकाई को 150% स्थायी पूंजी निवेश लाभ, महिला अनुसूचित जाति/जनजाति  सूक्ष्म इकाइयों को प्रारंभिक पूंजी हेतु 25% मार्जिन मनी सब्सिडी, ब्याज मुक्त ऋण तथा ‘उद्यम क्रांति योजना’ (प्रारूप प्रक्रियाधीन) शामिल हैं।

    निर्यात में 12 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि

    सचिव उद्योग एवं वाणिज्य श्री रजत कुमार ने बताया कि  राज्य से होने वाले निर्यात में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है। विगत तीन वर्षों में प्रदेश का निर्यात 16 हजार 681 करोड़ से बढ़कर 18 हजार 715 करोड़ तक पहुँच गया है, जो 12 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि को दर्शाता है। औद्योगिक क्षेत्रों का विस्तार के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत करते हुए प्रदेश के 12 जिलों में 24 नए औद्योगिक क्षेत्र और पार्क स्थापित किए गए हैं।

    एक क्लिक पर 210 से ज्यादा सेवाएं और नए क्षेत्रों पर फोकस

    वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री देवांगन एवं सचिव उद्योग एवं वाणिज्य श्री रजत कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि ने बताया कि उद्योग लगाने की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम के तहत एक ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर वन-क्लिक के जरिए 210 से अधिक सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। पारंपरिक उद्योगों के साथ-साथ अब राज्य सरकार एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस), सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे उभरते हुए आधुनिक क्षेत्रों में भी निवेश के नए अवसर तैयार कर रही है।

    उद्योग और निवेश का नया हब बना छत्तीसगढ़

    वन क्लिक व लैंड सिस्टम के तहत 25 विभागों की 210 सेवाएं व अनुदान ऑनलाइन उपलब्ध हैं, 28 दिनों में प्रोत्साहन राशि वितरण, 7,000 आवेदन स्वीकृत (बस्तर से आवेदनों में 102 प्रतिशत वृद्धि) और निवेशक संतुष्टि रेटिंग 4.07/5 दर्ज की गई है। ऑनलाइन लैंड मैनेजमेंट सिस्टम के तहत 1,548 एकड़ भूमि का डिजिटल आवंटन तथा 100 प्रतिशत GIS एकीकृत भूमि अभिलेख की व्यवस्था की गई है।

    रिफॉर्म्स व स्टार्टअप

    सचिव उद्योग एवं वाणिज्य श्री रजत कुमार ने संयुक्त रूप प्रेस कॉन्फ़्रेंस में बताया कि छत्तीसगढ़ ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस एक्ट 2026, जन विश्वास एक्ट 2025 (279 अपराध गैर-आपराधिक, दो संस्करण लागू करने में देश में प्रथम), उद्योगों का जोखिम आधारित वर्गीकरण, 17,893 मामलों में स्व-प्रमाणन, भू-डायवर्जन की अनुमति समाप्त होना और 3 लाख से अधिक मामलों में स्वचालित नामांतरण जैसे सुधार लागू किए गए हैं। ‘छत्तीसगढ़ नवाचार एवं स्टार्टअप प्रोत्साहन नीति 2025-30’ के तहत 2,700 पंजीकृत स्टार्टअप्स  और 7 राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय एमओयू शामिल हैं।

    निर्यात में वृद्धि और राष्ट्रीय रैंकिंग

    सचिव उद्योग एवं वाणिज्य श्री रजत कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि प्रदेश का निर्यात 2023-24 के 16,681 करोड़ से बढ़कर 2025-26 में ₹18,715 करोड़ (12.19% वृद्धि) हुआ है। चीन को 12,000 टन कॉपर कन्संट्रेट, कोस्टा रिका को FRK, पापुआ न्यू गिनी को चावल और यूके में हर्बल उत्पादों के निर्यात के साथ ‘निर्यात प्रोत्साहन नीति 2026-30’ अधिसूचित की गई है तथा सभी 33 जिलों में जागरूकता कार्यक्रम हुए हैं। इसी तरह पीएम गति-शक्ति योजना के 47 यूज़ केसेस व 30 टूल्स का उपयोग हो रहा है।

    राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ को नीति आयोग के इन्वेस्टमेंट फ्रेंडलीनेस इंडेक्स 2026 में नियामकीय सुगमता व संस्थागत वातावरण में प्रथम स्थान, Deregulation 2.0 (28 प्राथमिकता क्षेत्रों में सुधार) में दूसरा स्थान, LEADS 2025 (लॉजिस्टिक्स) में लैंडलॉक्ड राज्यों में ‘High Performer’ तथा BRAP 2024 में 4 श्रेणियों में ‘Top Achiever’ की उपलब्धि मिली है।

    Related Posts

    जनदर्शन में जरूरतमंदों को मिला मुख्यमंत्री का संबल, उपचार के लिए तत्काल प्रदान की आर्थिक सहायता….

    November 26, 2026

    खेल के मैदान में दिखा युवा जोश और प्रतिभा का शानदार संगम, फुटबॉल खिलाड़ियों ने बांधा समां….

    November 26, 2026

    मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में जशपुर से आई बिटिया फरहीन की सुनी फरियाद, कैंसर पीड़ित पिता के इलाज में परिवार की जमा पूंजी हुई खत्म, मुख्यमंत्री ने हरसंभव मदद का दिया भरोसा….

    November 26, 2026

    डॉलर छोड़ रुपये पर दांव लगाने का मौका? भारतीय करेंसी की बढ़ती चमक से दुनिया हैरान

    November 26, 2026

    खड़गे की इमरान मसूद को दो टूक नसीहत, बोले- टीवी पर कम बोलो और काम ज्यादा करो

    November 26, 2026

    ‘जनदर्शन’ में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुलझाने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मौके पर की पहल….

    November 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.