Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    8वें वेतन आयोग में मिलेगा 5.14 लाख रुपये एरियर? फिटमेंट फैक्टर से समझें गणित

    November 26, 2026

    DRDO ने तैयार किया स्टील्थ कॉम्बैट ड्रोन का प्रोटोटाइप, बिना पायलट दुश्मन के इलाके में करेगा हमला

    November 26, 2026

    NHAI के नए सिस्टम से टोल पर बंपर कमाई, बिना गाड़ी रोके जुटाए 538.95 करोड़ रुपये

    November 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Thursday, November 26
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » NHAI के नए सिस्टम से टोल पर बंपर कमाई, बिना गाड़ी रोके जुटाए 538.95 करोड़ रुपये

    NHAI के नए सिस्टम से टोल पर बंपर कमाई, बिना गाड़ी रोके जुटाए 538.95 करोड़ रुपये

    News DeskBy News DeskNovember 26, 20261 Views देश

    नई दिल्ली
       

    देश के हाईवे पर सफर करने वालों के लिए टोल प्लाजा का अनुभव जल्द ही पूरी तरह बदल सकता है. अब टोल टैक्स देने के लिए गाड़ियों को लंबी कतारों में खड़े होने या रुकने की जरूरत नहीं होगी. नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) का बैरियर-फ्री मल्टी लेन फ्री फ्लो (MLFF) सिस्टम इस दिशा में बड़ा बदलाव ला रहा है. खास बात यह है कि इस नई तकनीक से न सिर्फ सफर आसान हो रहा है, बल्कि सरकार की टोल से होने वाली कमाई में भी अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. NHAI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, इस सिस्टम से जुड़े सात टोल प्लाजा पर टोल कलेक्शन में 15.66% से लेकर 26.85% तक की बढ़ोतरी हुई है। 

    सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के तहत आने वाले NHAI ने देश के प्रमुख हाईवे पर अब तक कुल 9 बैरियर-फ्री MLFF सिस्टम लगाए हैं. हालांकि, इनमें से केवल 7 टोल प्लाजा को ही 31 अक्टूबर 2026 तक के आंकड़ों में शामिल किया गया है. बाकी दो टोल प्लाजा हाल ही में शुरू हुए हैं, इसलिए उनके आंकड़े अभी उपलब्ध नहीं हैं। 

    NHAI के मुताबिक, इन सात टोल प्लाजा से कुल 538.95 करोड़ रुपये का नेट टोल रेवेन्यू हासिल हुआ है. जबकि MLFF सिस्टम लागू होने से पहले इन टोल प्लाजा से होने वाली कमाई का आंकड़ा 449.72 करोड़ रुपये था. इस तरह नई तकनीक लागू होने के बाद कुल 89.23 करोड़ रुपये की एक्सट्रा कमाई हुई है. यानी पुराने आंकड़ों के मुकाबले टोल कलेक्शन में 19.84% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। .

    किन टोल प्लाजा पर लागू हुआ MLFF सिस्टम
    देश में सबसे पहले गुजरात के चोरयासी टोल प्लाजा पर 1 मई 2026 को MLFF सिस्टम शुरू किया गया था. इसके बाद अलग-अलग हाईवे पर इस तकनीक को लगाया गया. वहीं, तमिलनाडु के नेमिली और चेनासमुद्रम टोल प्लाजा पर क्रमशः 12 नवंबर और 21 नवंबर 2026 को इस सिस्टम का उद्घाटन किया गया. ये दोनों सबसे नए MLFF टोल प्लाजा हैं और अभी तक 7 टोल प्लाजा के राजस्व संबंधी आंकड़ों में शामिल नहीं किए गए हैं। 

    NHAI का कहना है कि इस तकनीक के लागू होने के बाद सभी संबंधित टोल प्लाजा पर टोल ट्रांजैक्शन की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है. इसका मतलब है कि इन रास्तों से पहले के मुकाबले ज्यादा वाहन गुजर रहे हैं और टोल कलेक्शन भी बढ़ रहा है। 

    देश के 7 MLFF टोल प्लाजा पर टोल कलेक्शन में बढ़ोतरी

    MLFF टोल प्लाजा     शुरू होने की तारीख      नेट कमाई में बढ़ोतरी
    चोरयासी, गुजरात        1 मई 2026                       23.06%
    मुंडका, दिल्ली              11 मई 2026                    23.55%
    दौलतपुरा, राजस्थान      19 जून 2026                15.66%
    घरौंडा, हरियाणा          25 जून 2026                  17.39%
    मनोहरपुरा, राजस्थान     1 जुलाई 2026              24.51%
    शाहजहांपुर, राजस्थान     1 अगस्त 2026             16.57%
    परनूर, तमिलनाडु           1 अक्टूबर 2026            26.95%
    7 प्लाजा पर औसत बढ़ोतरी                                21.10%
    कुल बढ़ोतरी                                                     19.84%

    कैसे काम करता है बैरियर-फ्री टोल सिस्टम
    मल्टी लेन फ्री फ्लो (MLFF) सिस्टम में टोल वसूली के लिए गाड़ियों को रोकने की जरूरत नहीं पड़ती. इसमें हाईवे के ऊपर लगाए गए खास कैमरे वाहनों की नंबर प्लेट को स्कैन करते हैं. इसके साथ ही लंबी दूरी तक काम करने वाले रेडियो सिस्टम की मदद से गाड़ी में लगे FASTag की पहचान भी की जाती है. दोनों जानकारियों का मिलान करके वाहन और उसके रजिस्टर्ड मालिक की पहचान की जा सकती है। 

    इस सिस्टम में गाड़ियां बिना रुके और बिना किसी खास लेन में जाने के टोल पॉइंट से गुजर सकती हैं. यानी ड्राइवर को टोल बूथ पर रुकने, FASTag स्कैन होने का इंतजार करने या आगे निकलने के लिए दूसरी गाड़ियों से जगह बनाने की जरूरत नहीं होती। 

    अगर किसी वाहन का FASTag या नंबर प्लेट सिस्टम में वेरिफाई नहीं हो पाता है, तब भी उसे सड़क पर रोककर पीछे आने वाले वाहनों का रास्ता नहीं रोका जाता. ऐसे मामलों में बाद में इलेक्ट्रॉनिक चालान के जरिए कार्रवाई की जाती है। 

    टोल कलेक्शन के साथ ई-चालान से भी हो रही वसूली
    NHAI के मुताबिक, MLFF सिस्टम से जुड़े टोल प्लाजा पर जारी किए गए ई-चालान की कुल रकम में से करीब 60% राशि की वसूली भी की जा चुकी है. इससे पता चलता है कि ऑटोमैटिक टोल सिस्टम के जरिए नियमों का पालन कराने और बकाया रकम वसूलने में भी मदद मिल रही है. इस तकनीक का एक बड़ा फायदा यह भी है कि टोल प्लाजा पर वाहनों की भीड़ कम होती है. इससे लोगों का समय बचता है और बार-बार गाड़ी रोकने या धीमी करने की जरूरत नहीं पड़ती. नतीजतन फ्यूल की खपत और प्रदूषण में भी कमी आती है. इसके अलावा टोल प्लाजा के संचालन पर NHAI का खर्च भी कम होता है। 

    नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने वालों पर NHAI की नजर
    हालांकि, इस नई तकनीक के सामने कुछ चुनौतियां भी आ रही हैं. NHAI ने ऐसे कई मामले देखे हैं, जिनमें वाहन मालिक जानबूझकर अपनी गाड़ियों की नंबर प्लेट को ढक देते हैं या उसमें बदलाव करते हैं. ऐसा करने का मकसद कैमरों को नंबर प्लेट पहचानने से रोकना और टोल टैक्स देने से बचना होता है. ऐसे मामलों पर लगाम लगाने के लिए NHAI ने कुछ MLFF टोल प्लाजा पर पुलिस चेकपोस्ट भी बनाए हैं. इसके साथ ही संबंधित राज्य सरकारों के साथ मिलकर काम किया जा रहा है, ताकि टोल चोरी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। 

    NHAI आने वाले समय में इस तकनीक को और बेहतर बनाने की तैयारी कर रहा है. इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) बेस्ड व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम पर काम किया जा रहा है. साथ ही MLFF को केंद्र सरकार के Vahan वाहन डेटाबेस से भी जोड़ा जा रहा है. इससे वाहनों की पहचान और टोल चोरी करने वालों को पकड़ना आसान हो सकता है. टोल टैक्स चोरी करने वालों पर सख्ती बढ़ाने के लिए कई तरह की सजा पर भी विचार किया जा रहा है। 
     

    Related Posts

    8वें वेतन आयोग में मिलेगा 5.14 लाख रुपये एरियर? फिटमेंट फैक्टर से समझें गणित

    November 26, 2026

    DRDO ने तैयार किया स्टील्थ कॉम्बैट ड्रोन का प्रोटोटाइप, बिना पायलट दुश्मन के इलाके में करेगा हमला

    November 26, 2026

    बांग्लादेश से छिन सकता है 4 अरब डॉलर का कपड़ा कारोबार, भारत को मिलेगा बड़ा फायदा

    November 26, 2026

    आकाशवाणी देहरादून में 26 नवंबर को सजेगी संगीत की महफिल, ‘AIR Rising Stars’ में युवा कलाकार देंगे प्रस्तुति

    November 25, 2026

    विधानसभा चुनाव के लिए सुरक्षा का खाका तैयार, 70 से अधिक अर्द्धसैनिक बलों की कंपनियां होंगी तैनात।

    November 25, 2026

    दून पुलिस ने चलाया सड़क सुरक्षा अभियान, दोपहिया वाहन पर पीछे बैठने वाले को भी पहनना होगा हेलमेट।

    November 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.