Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मितानिन बहनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, जनसेवा में उनका योगदान अमूल्य : मंत्री राजेश अग्रवाल….

    November 24, 2026

    महर्षि कश्यप जी की प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों के लिए बनेगी प्रेरणा का केंद्र – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा….

    November 24, 2026

    30 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों के 250 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता का किया शुभारंभ….

    November 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Tuesday, November 24
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » गुरुग्राम की तस्वीर बदलने के लिए मिशन मोड में काम करें अधिकारी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    गुरुग्राम की तस्वीर बदलने के लिए मिशन मोड में काम करें अधिकारी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    Human India NewsBy Human India NewsNovember 24, 20263 Views आज के बड़े घटनाक्रम

    *मुख्यमंत्री ने जीएमडीए और नगर निगम के अधिकारियों के साथ की विकास कार्यों की समीक्षा, स्वच्छता से लेकर बुनियादी सुविधाओं तक की प्रगति जानी*

    *मुख्यमंत्री ने कहा, स्वच्छता और सीएंडडी वेस्ट प्रबंधन पर माइक्रो मैनेजमेंट से करें काम*

    *सीएंडडी वेस्ट के अस्थायी संग्रहण के लिए जिले में 10 स्थानों पर चिन्हित होगी एक-एक हेक्टेयर भूमि*

    *शहर में कहीं भी धूल न उड़ने दें, ग्रीन बेल्ट और फुटपाथ का हो बेहतर रखरखाव : मुख्यमंत्री*

    *मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश, पेयजल, सड़क और सीवरेज की मिसिंग लिंक परियोजनाओं को प्राथमिकता से पूरा करें अधिकारी*

    गुरुग्राम। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को गुरुग्राम में गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) तथा नगर निगम के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए शहर की स्वच्छता, सीएंडडी वेस्ट (निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट) के प्रबंधन, जलभराव की रोकथाम, सड़क, पेयजल एवं सीवरेज की मिसिंग लिंक परियोजनाओं सहित विभिन्न विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गुरुग्राम की व्यवस्थाओं के भीतर धरातल पर स्पष्ट बदलाव दिखाई देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार के पास विकास कार्यों के लिए बजट की कोई कमी नहीं है। अधिकारी पूरी ईमानदारी, जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता के साथ सरकार की योजनाओं एवं विकास कार्यों को धरातल पर उतारें। उन्हें केवल कार्यों की प्रगति की रिपोर्ट नहीं, बल्कि उनके वास्तविक परिणाम दिखाई देने चाहिए।

     

    बैठक में हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, पटौदी की विधायक बिमला चौधरी, सोहना के विधायक तेजपाल तंवर तथा गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा, हरियाणा सरकार के शहरी विकास विभाग के प्रधान सलाहकार डी.एस.ढेसी, मुख्यमंत्री के उप प्रधान सचिव डॉ यशपाल यादव, शहरी स्थानीय निकाय विभाग के प्रधान सचिव अशोक कुमार मीणा भी मौजूद रहे।

     

     

     

    *स्वच्छता और सीएंडडी वेस्ट प्रबंधन पर माइक्रो मैनेजमेंट से करें काम*

     

    मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने और सीएंडडी वेस्ट के उचित निस्तारण के लिए अधिकारी माइक्रो मैनेजमेंट के स्तर पर काम करें। निर्माण एवं विध्वंस से निकलने वाले कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस पूरी प्रक्रिया में संबंधित कंपनियों की जवाबदेही तय की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि कचरे का निस्तारण निर्धारित मानकों के अनुसार हो।

     

    *सीएंडडी वेस्ट के अस्थायी संग्रहण के लिए जिले में 10 स्थानों पर चिन्हित होगी एक-एक हेक्टेयर भूमि*

     

    बैठक में जीएमडीए के सीईओ डी .के बेहेरा ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि सीएंडडी वेस्ट के व्यवस्थित प्रबंधन को लेकर नागरिकों के साथ बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में नागरिकों से प्राप्त सुझावों के आधार पर जिले में 10 अलग-अलग स्थानों पर एक-एक हेक्टेयर भूमि चिह्नित करने की योजना बनाई गई है। इन स्थानों पर निर्माण एवं विध्वंस से निकलने वाले कचरे का अस्थायी रूप से संग्रहण किया जाएगा। इसके लिए निर्धारित भूमि को चारों ओर से कवर (चारदीवारी अथवा घेराबंदी) किया जाएगा, ताकि कचरे का अनियंत्रित फैलाव न हो और आसपास के क्षेत्रों में गंदगी एवं प्रदूषण की समस्या पैदा न हो। इस व्यवस्था से सीएंडडी वेस्ट के संग्रहण और आगे उसके वैज्ञानिक निस्तारण की प्रक्रिया को व्यवस्थित बनाया जा सकेगा। मुख्यमंत्री ने सीएंडडी वेस्ट के दीर्घकालिक एवं व्यवस्थित निस्तारण के लिए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के निकट जिले में लगभग 500 एकड़ भूमि चिह्नित करने के निर्देश दिए ताकि भविष्य में गुरुग्राम, मानेसर तथा फरीदाबाद का सी एंड डी वेस्ट का यहां निस्तारण किया जा सके।

     

    *दिल्ली से अवैध रूप से सीएंडडी वेस्ट लाने वालों पर लगेगा भारी जुर्माना*

     

    बैठक में दिल्ली से गुरुग्राम में अवैध रूप से सीएंडडी वेस्ट लाने वाले वाहनों का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। इस संबंध में सीपी शिवास कविराज ने जानकारी दी कि अब तक ऐसी 12 गाड़ियों को जब्त किया जा चुका है तथा संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की गई है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि इस प्रकार अवैध रूप से कचरा डालने वालों पर प्रभावी अंकुश लगाया जाए। संबंधित मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी सुनिश्चित की जाए तथा दोषियों पर भारी जुर्माना लगाया जाए। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम की स्वच्छता से किसी भी कीमत पर समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। बाहर से कचरा लाकर शहर की स्वच्छता व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

     

    *शहर में कहीं भी धूल न उड़ने दें, ग्रीन बेल्ट और फुटपाथ का हो बेहतर रखरखाव*

     

    मुख्यमंत्री ने शहर की स्वच्छता और सौंदर्यीकरण को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए कि गुरुग्राम में कहीं भी धूल उड़ती हुई दिखाई नहीं देनी चाहिए। सड़कों के किनारे स्थित ग्रीन बेल्ट में घास लगाई जाए और उनका नियमित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए। फुटपाथों पर टाइल्स की जगह व्यवस्थित एवं टिकाऊ प्लेटें लगाने तथा प्रमुख सड़कों के किनारे बेहतर फुटपाथ विकसित करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि शहर की प्रमुख सड़कों और सार्वजनिक स्थलों का स्वरूप व्यवस्थित एवं आकर्षक होना चाहिए। इसके लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें।

     

    मुख्यमंत्री ने नगर निगम अधिकारियों से शहर की मौजूदा स्वच्छता व्यवस्था की जानकारी लेते हुए कहा कि सफाई कार्यों के लिए जिन कर्मचारियों एवं अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है, उनकी उपस्थिति और कार्य की नियमित निगरानी की जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि निर्धारित संख्या में सफाई कर्मचारी धरातल पर मौजूद रहकर अपनी जिम्मेदारी निभाएं। शहर की प्रत्येक प्रमुख सड़क के लिए एक अधिकारी की जिम्मेदारी निर्धारित की जाए, ताकि सफाई व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही होने पर जवाबदेही तय की जा सके। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि यह शहर की नियमित व्यवस्था का हिस्सा बननी चाहिए।

     

     

     

    *पेयजल, सड़क और सीवरेज की मिसिंग लिंक परियोजनाओं को प्राथमिकता से पूरा करें अधिकारी*

     

    मुख्यमंत्री ने जीएमडीए की सड़क, पेयजल आपूर्ति एवं सीवरेज नेटवर्क से संबंधित मिसिंग लिंक परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर गति प्रदान की जाए। पेयजल आपूर्ति के मुख्य नेटवर्क से छूटे हुए लिंक को जोड़कर शहर में निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए। इसी प्रकार सड़क नेटवर्क में जहां भी कनेक्टिविटी की कमी है, वहां मिसिंग लिंक विकसित कर आवागमन को सुगम बनाया जाए। उन्होंने सीवरेज नेटवर्क के अधूरे लिंक को भी शीघ्र जोड़ने के निर्देश दिए, ताकि सीवरेज और जलनिकासी व्यवस्था सुचारू बनी रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन परियोजनाओं में भूमि की उपलब्धता बाधा बन रही है, वहां अधिकारी लैंड एक्सचेंज सहित अन्य व्यावहारिक विकल्पों पर काम करते हुए समाधान निकालें। शहर की बढ़ती आबादी और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए आधारभूत सुविधाओं का मजबूत एवं व्यवस्थित ढांचा तैयार किया जाए।

     

    *प्रमुख चौक-चौराहों के सौंदर्यीकरण की जिम्मेदारी स्वयं लें संयुक्त आयुक्त*

     

    बैठक में पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने सुझाव दिया कि नगर निगम के संयुक्त आयुक्त अपने-अपने क्षेत्रों के प्रमुख चौक-चौराहों के सौंदर्यीकरण की जिम्मेदारी स्वयं लें। चौक-चौराहों पर साफ-सफाई, हरियाली, उचित लाइटिंग और व्यवस्थित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए। इससे शहर की सुंदरता बढ़ने के साथ-साथ नागरिकों को भी बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं मिलेंगी।

     

     

    *बेसहारा पशुओं को पकड़कर गोशालाओं में भेजने की कार्रवाई जारी रखें*

     

    बैठक में शहर में बेसहारा पशुओं की समस्या पर भी चर्चा हुई। गुरुग्राम नगर निगम आयुक्त डॉ पंकज ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि अब तक लगभग 250 से अधिक बेसहारा गोवंश को पकड़कर गोशालाओं में भेजा जा चुका है। इस दौरान कुछ स्थानों पर पशुओं को पकड़ने वाली टीमों के साथ मारपीट की घटनाओं का विषय भी सामने आया। मुख्यमंत्री ने ऐसी घटनाओं पर कड़ा संज्ञान लेते हुए निर्देश दिए कि सरकारी कार्य में बाधा डालने तथा कर्मचारियों के साथ मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करे। उन्होंने कहा कि पशुओं के संरक्षण और शहर की व्यवस्था बनाए रखने के लिए निर्धारित नियमों के अनुसार कार्रवाई निरंतर जारी रहनी चाहिए।

     

    बैठक में फरीदाबाद नगर निगम के आयुक्त यशेंद्र सिंह, डीसी उत्तम सिंह, जीएमडीए के एडिशनल सीईओ मोहम्मद इमरान रजा, गुरुग्राम नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त यश जालुका तथा रवींद्र यादव सहित जीएमडीए तथा नगर निगम गुरुग्राम के विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।

    000

    Related Posts

    सामाजिक समरसता भाजपा का मूल संकल्प, रविदासिया समाज के सम्मान और हितों की सच्ची हितैषी है भाजपा : डॉ. बनवारी लाल

    November 23, 2026

    पंचायतों और नगर निकायों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आय के नए स्रोत विकसित करने पर करें मंथन : मुख्यमंत्री

    November 23, 2026

    महर्षि कश्यप के आदर्शों और विचारों से समाज को मिलती है एकता, समरसता और सेवा की प्रेरणा: राव नरबीर सिंह

    November 23, 2026

    जनगणना-2027 : नागरिक 10 से 24 जनवरी तक घर बैठे ऑनलाइन स्व-गणना कर सकेंगे : डीसी

    November 23, 2026

    अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला: हरियाणा में निवेश को बढ़ावा देना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    November 23, 2026

    आर्थिक तंगी से बंद हुई अखबारी वेबसाइटों को फिर मिलेगा डिजिटल जीवन!

    November 15, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.