Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल….

    November 22, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बेरला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण….

    November 22, 2026

    मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने को बनेगा हॉटस्पॉट डेटाबेस, संवेदनशील इलाकों में लगेंगे अर्ली वार्निंग सिस्टम

    November 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Sunday, November 22
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल….

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल….

    News DeskBy News DeskNovember 22, 20260 Views देश

    रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड अंतर्गत ग्राम पमशाला में ईब नदी के तट पर स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर (कंवर धाम) में आयोजित कार्तिक मास के भजन-कीर्तन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने अपनी धर्मपत्नी एवं कंवर समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती कौशल्या साय के साथ भगवान श्री राधा-कृष्ण की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय और श्रीमती कौशल्या साय ने श्रद्धालुओं एवं कीर्तन मंडलियों के साथ मंजीरा बजाकर भजन-कीर्तन में सहभागिता की। भगवान श्री राधा-कृष्ण के भजनों और संकीर्तन से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो उठा।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर क्षेत्र की सभी 62 कीर्तन मंडलियों को वाद्य यंत्र, वेशभूषा एवं अन्य आवश्यक सामग्री क्रय करने के लिए शासन की ओर से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भजन-कीर्तन हमारी समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का अभिन्न हिस्सा है। इन परंपराओं को जीवंत बनाए रखने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए सरकार हरसंभव सहयोग करेगी।

    उल्लेखनीय है कि ग्राम पमशाला स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर में 27 अक्टूबर से कार्तिक मास के अवसर पर प्रतिदिन सुबह 8 बजे और शाम 5 बजे से भजन-कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। इसमें क्षेत्र की 62 कीर्तन मंडलियां पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ सहभागिता कर रही हैं। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर भगवान श्री राधा-कृष्ण की आराधना कर रहे हैं। महीने भर चलने वाले इस धार्मिक आयोजन का समापन 24 नवंबर को होगा।

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल

    परोपकार और सेवा में ही मानव जीवन की सार्थकता

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि मानव जीवन अत्यंत दुर्लभ और अनमोल है। इसकी वास्तविक सार्थकता दूसरों के काम आने, जरूरतमंदों की सहायता करने और समाज के कल्याण के लिए कार्य करने में है। दूसरों के दुख-दर्द को समझना और उनकी पीड़ा दूर करने का प्रयास करना ही सबसे बड़ा धर्म है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी धार्मिक परंपराएं केवल आस्था और पूजा-पाठ तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे हमें सेवा, सद्भाव, परोपकार और एक-दूसरे के प्रति जिम्मेदारी का संदेश भी देती हैं। ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और एकजुटता को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि आधुनिक शिक्षा और विकास के साथ नई पीढ़ी का अपनी संस्कृति, परंपराओं और संस्कारों से जुड़े रहना भी उतना ही आवश्यक है।

    लोक संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए सरकार प्रतिबद्ध

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्तिक मास के दौरान निरंतर भजन-कीर्तन करने वाली सभी 62 मंडलियों के अध्यक्षों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इन मंडलियों के समर्पण और श्रद्धा से हजारों लोगों को भगवान श्री राधा-कृष्ण की भक्ति और आध्यात्मिक आनंद का अवसर मिला है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान उसकी समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं से है। कर्मा, दमकच, झूमर और महादेव नाचा जैसी लोक सांस्कृतिक विधाएं हमारी अमूल्य धरोहर हैं। इन परंपराओं में हमारे पूर्वजों का ज्ञान, जीवन दर्शन और सामाजिक एकता की भावना समाहित है। इन्हें सहेजना और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी का साझा दायित्व है।

    जशपुर में मेडिकल की पढ़ाई शुरू होना ऐतिहासिक उपलब्धि

    मुख्यमंत्री श्री साय ने जशपुर जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य और अधोसंरचना के क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि जशपुर में मेडिकल की पढ़ाई शुरू होना जिले के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। इससे क्षेत्र के युवाओं को चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें अपने ही जिले में आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे।

    उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का प्रयास है कि दूरस्थ और जनजातीय क्षेत्रों के युवाओं को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और रोजगार के अवसर उपलब्ध हों। जशपुर में चिकित्सा शिक्षा की शुरुआत से न केवल स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा, बल्कि आने वाले समय में जिले की स्वास्थ्य सेवाएं भी अधिक सुदृढ़ होंगी।

    कंवर समाज के गौरवशाली इतिहास और संत गहिरा गुरु महाराज के योगदान को किया याद

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कंवर समाज के गौरवशाली इतिहास और सामाजिक योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि समाज ने स्वतंत्रता संग्राम से लेकर सामाजिक जागरण और सांस्कृतिक संरक्षण तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

    उन्होंने महान संत गहिरा गुरु महाराज के योगदान का स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन तपस्या, समाज सुधार और जनजातीय समाज के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। संत गहिरा गुरु महाराज ने रामायण की शिक्षा और आध्यात्मिक जागरण के माध्यम से समाज को सदाचार, अनुशासन और नैतिक जीवन का मार्ग दिखाया। उन्होंने लोगों को नशे और मांसाहार से दूर रहकर सात्विक जीवन अपनाने की प्रेरणा दी।

    मुख्यमंत्री ने कंवर धाम के केंद्रीय कार्यालय की स्थापना और समाज की गतिविधियों को आगे बढ़ाने में योगदान देने वाले दिवंगत समाजजनों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने कहा कि समाज के विकास और संगठन को मजबूत बनाने में उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा।

    मोदी की गारंटी को धरातल पर उतार रही प्रदेश सरकार

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ सरकार जनकल्याण के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है। मोदी की गारंटी के तहत किए गए वादों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा है।

    उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत प्रदेश में 18 लाख आवास स्वीकृत किए गए हैं। इसके अतिरिक्त आवास प्लस 2024 के तहत 3 लाख 65 हजार आवास भी प्राप्त हुए हैं। किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान की खरीदी 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने निर्धारित खरीदी सीमा और वास्तविक उत्पादन के अंतर के संबंध में भी किसानों को आर्थिक लाभ उपलब्ध कराने की बात कही।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की लगभग 68 लाख माताओं-बहनों को प्रतिमाह एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत अब तक 55 हजार से अधिक श्रद्धालु अयोध्या में भगवान श्रीराम के दर्शन कर चुके हैं। भूमिहीन कृषि मजदूरों को प्रतिवर्ष 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। इसी प्रकार तेंदूपत्ता संग्राहकों का पारिश्रमिक बढ़ाकर 5,500 रुपये प्रति मानक बोरा किया गया है और चरण पादुका योजना भी पुनः प्रारंभ की गई है।

    उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना और प्रत्येक परिवार के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है।

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से घर बैठे मिलेगा समस्याओं का समाधान

    मुख्यमंत्री श्री साय ने सुशासन और नागरिक सुविधाओं के विस्तार की जानकारी देते हुए कहा कि आम लोगों को अपनी छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की सुविधा शुरू की गई है।

    उन्होंने बताया कि बिजली ट्रांसफार्मर बदलने, फौती नामांतरण, आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र तथा थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं होने जैसी समस्याओं के संबंध में नागरिक 24 घंटे, सातों दिन हेल्पलाइन नंबर 1076 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। संबंधित विभागों के माध्यम से इन शिकायतों के निराकरण की व्यवस्था की गई है।

    मुख्यमंत्री ने सेवा सेतु पोर्टल का उल्लेख करते हुए कहा कि अब नागरिक अपने मोबाइल से आवेदन कर घर बैठे विभिन्न प्रमाण पत्रों एवं शासकीय सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक सरल, पारदर्शी और जनहितैषी बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

    मुख्यमंत्री ने फरसाबहार क्षेत्र के पंडरपानी और बंदरचुआ में बैंकिंग सुविधाओं के विस्तार का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं की उपलब्धता बढ़ने से स्थानीय नागरिकों को आर्थिक लेनदेन और शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा हो रही है।

    इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद श्री रणविजय सिंह जूदेव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, पूर्व विधायक श्री भरत साय, नगर पालिका जशपुर के उपाध्यक्ष श्री यश प्रताप सिंह जूदेव, जिला पंचायत सदस्य श्री वेद प्रकाश भगत, कंवर समाज के पूर्व अध्यक्ष श्री आर. एन. साय, कंवर समाज महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती स्वधा साय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक कुमार सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कीर्तन मंडलियों के सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

    Related Posts

    स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बेरला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण….

    November 22, 2026

    मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने को बनेगा हॉटस्पॉट डेटाबेस, संवेदनशील इलाकों में लगेंगे अर्ली वार्निंग सिस्टम

    November 22, 2026

    चुनावी तैयारी में भाजपा का संगठन पर जोर, पहली बार होंगे शक्ति केंद्र सम्मेलन

    November 22, 2026

    चुनावी तैयारी में भाजपा का संगठन पर जोर, पहली बार होंगे शक्ति केंद्र सम्मेलन

    November 22, 2026

    यूपीसीएल में स्वयं सहायता समूह कर्मियों का मानदेय बढ़ा, अब कुल भुगतान 23,157 रुपये।

    November 22, 2026

    भाजपा ने हरिद्वार से फूंका चुनावी बिगुल, राजनाथ ने दिया जीत का मंत्र।

    November 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.