Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने नया रायपुर स्थित निवास कार्यालय में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से की मुलाकात……

    November 18, 2026

    एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….

    November 18, 2026

    मुख्य सचिव विकासशील द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए धान खरीदी व्यवस्था की समीक्षा….

    November 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Thursday, November 19
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » Panchayat Season 5: फुलेरा में फिर लौटेगी रौनक, 3 दिसंबर को रिलीज होगा नया सीजन

    Panchayat Season 5: फुलेरा में फिर लौटेगी रौनक, 3 दिसंबर को रिलीज होगा नया सीजन

    News DeskBy News DeskNovember 18, 20261 Views मनोरंजन

    फुलेरा की गलियों में एक बार फिर से रौनक लौटने वाली है. अगर आप भी सचिव जी, प्रधान जी और बनराकस की नोंकझोंक को मिस कर रहे थे, तो आपका इंतजार अब खत्म होने जा रहा है. प्राइम वीडियो ने अपनी सबसे पसंदीदा ग्रामीण कॉमेडी सीरीज 'पंचायत' के पांचवें सीजन का ऐलान कर दिया है. फैंस के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी यह है कि यह नया सीजन इसी साल दिसंबर में दस्तक देने वाला है.

    मेकर्स ने रिलीज डेट के साथ-साथ सीरीज का एक नया पोस्टर भी जारी किया है, जिसमें फुलेरा गांव की जानी-पहचानी पृष्ठभूमि के सामने सभी मुख्य किरदार नजर आ रहे हैं.

    पोस्टर शेयर कर दी बड़ी खुशखबरी
    प्राइम वीडियो ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'पंचायत सीजन 5' का नया पोस्टर शेयर करते हुए रिलीज डेट पर मुहर लगा दी है. पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा गया है, 'थोड़ा टकराव होगा और थोड़ा प्यार भी; फुलेरा आपका इंतजार कर रहा होगा. #PanchayatOnPrime, नया सीजन, 3 दिसंबर.'

    इस ऐलान के साथ ही फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है. नए सीजन में एक बार फिर जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव, नीना गुप्ता और अशोक पाठक जैसे दिग्गज कलाकार अपने पुराने और यादगार किरदारों में वापसी कर रहे हैं.

    मेकर्स ने पहले दिया था बड़ा झटका
    दिलचस्प बात यह है कि कुछ समय पहले ही प्लेटफॉर्म ने एक सस्पेंस भरे पोस्ट के जरिए फैंस को मायूस कर दिया था. उस पोस्ट में यह हिंट दिया गया था कि यह सीजन 2026 में रिलीज नहीं हो पाएगा. उस पोस्ट में 'बनराकस' यानी भूषण शर्मा का किरदार निभाने वाले दुर्गेश कुमार की तस्वीर शेयर की गई थी. तस्वीर के साथ मेकर्स ने लिखा था कि उन्हें यह बताते हुए खेद है कि पंचायत का अगला सीजन कैद है और यह इस साल रिलीज नहीं होगा. हालांकि, अब 3 दिसंबर की तारीख का ऐलान कर मेकर्स ने फैंस को सरप्राइज दे दिया है.

    सीजन 5 में क्या होगा खास?
    चौथे सीजन के अंत में फुलेरा की राजनीति पूरी तरह से पलट गई थी. चुनाव में रघुबीर यादव (प्रधान जी) और नीना गुप्ता (मंजू देवी) को हार का सामना करना पड़ा था और उनकी कुर्सी चली गई थी. उनकी जगह सुनीता राजवार के किरदार 'क्रांति देवी' गांव की नई प्रधान बन गईं, जिन्हें उनके पति बनराकस का पूरा साथ मिला.

    अब पांचवें सीजन की कहानी इसी सत्ता परिवर्तन के इर्द-गिर्द घूमेगी. नए और बदले की भावना रखने वाले नेतृत्व के नीचे सचिव जी यानी अभिषेक त्रिपाठी के लिए काम करना बेहद मुश्किल होने वाला है. एक तरफ चुनाव के नतीजों के बाद प्रधान जी की बदली हुई जिंदगी दिखेगी, तो दूसरी तरफ अभिषेक गांव के अधूरे कामों को निपटाकर अपने MBA के सपने को पूरा करने की तैयारी करेंगे.

    'पंचायत' का अब तक का शानदार सफर
    साल 2020 में शुरू हुई इस सीरीज ने सादगी और देसी अंदाज से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है. 'पंचायत' का पहला सीजन 3 अप्रैल 2020 को रिलीज हुआ था, जिसने लोगों को फुलेरा और उसके प्यारे किरदारों से रूबरू कराया. इसके बाद दूसरा सीजन 18 मई 2022 को आया, जिसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया. तीसरे सीजन के लिए फैंस को थोड़ा लंबा इंतजार करना पड़ा और यह 28 मई 2024 को स्ट्रीम हुआ था. अब चौथे सीजन के बड़े ट्विस्ट के बाद, हर किसी की नजरें 3 दिसंबर पर टिकी हैं.

    Related Posts

    नए जेम्स बॉन्ड बनेंगे रॉबर्ट पैटिनसन? मीरा नायर की फिल्म से जुड़ा है भारत कनेक्शन

    November 18, 2026

    दीया मिर्जा ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी को बताया ‘बुरा सपना’, एक्टर ने दिया करारा जवाब

    November 18, 2026

    सलमान खान का बड़ा दिल! ‘मातृभूमि’ की टीम को गिफ्ट की 2 से 4 लाख रुपये की लग्जरी घड़ियां

    November 18, 2026

    सिद्धार्थ की गोद में दिखीं बेटी सरायाह, पहली बार सामने आई लाडली की झलक

    November 18, 2026

    धुरंधर को ग्रैमी में बड़ा झटका! बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद भी नहीं मिली जगह

    November 17, 2026

    फिल्म में पाकिस्तानी बना भारतीय एक्टर, डायरेक्टर ने पूछ लिया- पाकिस्तान के किस राज्य से हैं आप?

    November 14, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.