Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने खण्डसरा में किया नवीन ग्राम पंचायत भवन का लोकार्पण….

    November 9, 2026

    ₹50,000 करोड़ के कर्ज में डूबी सरकारी कंपनी, सरकार 40 संपत्तियां बेचकर जुटाएगी 9,000 करोड़

    November 9, 2026

    इजरायल में 20 लाख अरब नागरिकों की मौजूदगी क्यों बनी बड़ा मुद्दा? जानिए 78 साल पुरानी कहानी

    November 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Monday, November 9
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » IPL 2027 के लिए मुंबई इंडियंस की नई कोचिंग टीम तैयार, पोलार्ड समेत 5 दिग्गजों को मिली जिम्मेदारी

    IPL 2027 के लिए मुंबई इंडियंस की नई कोचिंग टीम तैयार, पोलार्ड समेत 5 दिग्गजों को मिली जिम्मेदारी

    News DeskBy News DeskNovember 9, 20260 Views खेल

    मुंबई 

    आईपीएल 2027 से पहले पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस (MI) ने अपने कोचिंग सेटअप में बड़ा बदलाव किया है. फ्रेंचाइजी ने नए सीजन के लिए अपनी कोचिंग टीम का ऐलान कर दिया है. वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड अब टीम के हेड कोच होंगे. वहीं, भारत के पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा को बैटिंग कोच और न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज मिचेल मैक्लेनघन को बॉलिंग कोच की जिम्मेदारी दी गई है. इसके अलावा भारतीय टीम के पूर्व फील्डिंग कोच टी दिलीप और मुंबई के अनुभवी तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी भी नए कोचिंग सेटअप का हिस्सा होंगे। 

    मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया के जरिए इन नियुक्तियों की जानकारी साझा की. फ्रेंचाइजी ने अपने नए कोचिंग सेटअप में ऐसे चेहरों को शामिल किया है, जिनका टीम और भारतीय क्रिकेट से पुराना जुड़ाव रहा है. खास बात यह है कि पोलार्ड, उथप्पा और मैक्लेनघन तीनों ही मुंबई इंडियंस की जर्सी पहनकर मैदान पर उतर चुके हैं. अब ये तीनों अलग-अलग भूमिकाओं में टीम को आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे। 

    पोलार्ड के हाथों में मुंबई की कमान

    कीरोन पोलार्ड मुंबई इंडियंस के सबसे चर्चित खिलाड़ियों में रहे हैं. उन्होंने लंबे समय तक फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व किया और टीम की कई खिताबी सफलताओं में अहम भूमिका निभाई. मैदान पर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी, उपयोगी गेंदबाजी और शानदार फील्डिंग के लिए पहचाने जाने वाले पोलार्ड अब कोचिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे। 

    पोलार्ड का मुंबई इंडियंस के साथ पुराना रिश्ता रहा है. वह टीम की संस्कृति और खिलाड़ियों की जरूरतों को अच्छी तरह समझते हैं. अब हेड कोच के तौर पर उनके सामने खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन निकलवाने और टीम को खिताब की दौड़ में सबसे आगे रखने की चुनौती होगी। 

    रॉबिन उथप्पा बने बैटिंग कोच
    भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा को मुंबई इंडियंस ने नया बैटिंग कोच नियुक्त किया है. उथप्पा भी फ्रेंचाइजी के शुरुआती सीजन का हिस्सा रह चुके हैं. अब वह कोच के रूप में मुंबई में वापसी कर रहे हैं। 

    मुंबई इंडियंस ने उनकी नियुक्ति पर कहा कि उथप्पा के पास खेल की अच्छी समझ है. खिलाड़ियों के साथ संवाद करने की उनकी क्षमता और युवा क्रिकेटरों को सही दिशा दिखाने का अनुभव टीम के लिए उपयोगी होगा. उथप्पा भारतीय क्रिकेट के उन खिलाड़ियों में शामिल रहे हैं, जिन्होंने अलग-अलग प्रारूपों और टी20 लीग में अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाया है। 

    उनकी भूमिका खास तौर पर टीम के बल्लेबाजों को तकनीकी और रणनीतिक रूप से मजबूत बनाने की होगी. आईपीएल जैसे टूर्नामेंट में जहां बल्लेबाजों को अलग-अलग परिस्थितियों और गेंदबाजी आक्रमणों का सामना करना पड़ता है, वहां उथप्पा का अनुभव काम आ सकता है। 

    मैक्लेनघन की मुंबई इंडियंस में वापसी
    न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज मिचेल मैक्लेनघन को बॉलिंग कोच बनाया गया है. मैक्लेनघन मुंबई इंडियंस के लिए पहले भी खेल चुके हैं. वह फ्रेंचाइजी के प्रशंसकों के बीच लोकप्रिय रहे हैं और टीम की पुरानी सफलताओं से उनका जुड़ाव रहा है। 

    मुंबई इंडियंस ने उनकी वापसी पर खास अंदाज में स्वागत किया. फ्रेंचाइजी ने लिखा कि जब उसके प्रशंसकों ने 'Get Mitch!' कहा तो वह मैक्लेनघन को वापस ले आई. टीम ने उन्हें ऐसा खिलाड़ी बताया, जिसने हमेशा मुंबई इंडियंस की जर्सी और टीम भावना को पूरे जुनून के साथ जिया। 

    अब बॉलिंग कोच के रूप में मैक्लेनघन की जिम्मेदारी गेंदबाजों को अलग-अलग परिस्थितियों के लिए तैयार करना होगी. खासकर टी20 क्रिकेट में डेथ ओवरों की गेंदबाजी, शुरुआती ओवरों में विकेट निकालने और दबाव के समय सही रणनीति अपनाने पर उनका अनुभव उपयोगी हो सकता है। 

    टी दिलीप को मिली फील्डिंग की जिम्मेदारी
    भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व फील्डिंग कोच टी दिलीप मुंबई इंडियंस के नए फील्डिंग कोच होंगे. भारतीय टीम के साथ उनका कार्यकाल काफी चर्चा में रहा है. तीन ICC खिताब जीतने वाली भारतीय टीमों के साथ जुड़े रहे दिलीप को खिलाड़ियों के साथ उनके जोशीले अंदाज और फील्डिंग में ऊर्जा भरने के लिए जाना जाता है। 

    भारतीय टीम में रहते हुए उनके फील्डिंग से जुड़े प्रयासों और मेडल सेरेमनी के अनोखे अंदाज ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं. मुंबई इंडियंस ने उनके इसी जोश और जुनून का जिक्र करते हुए उनका स्वागत किया. अब वह टीम के खिलाड़ियों की फील्डिंग, फिटनेस और मैदान पर चुस्ती को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी संभालेंगे। 

    धवल कुलकर्णी बने डेवलपमेंट बॉलिंग कोच
    मुंबई के पूर्व तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी को डेवलपमेंट बॉलिंग कोच बनाया गया है. धवल मुंबई क्रिकेट का जाना-पहचाना नाम हैं और घरेलू क्रिकेट में उनका लंबा अनुभव रहा है. वह मुंबई की ओर से खेलते हुए कई अहम मुकाबलों का हिस्सा रहे हैं। 

    मुंबई इंडियंस ने उनका स्वागत करते हुए उन्हें मुंबई का अपना खिलाड़ी और घरेलू क्रिकेट का अनुभवी चेहरा बताया. डेवलपमेंट बॉलिंग कोच के तौर पर उनकी भूमिका युवा गेंदबाजों को तैयार करने और उनकी प्रतिभा को निखारने की होगी. इससे फ्रेंचाइजी को भविष्य के लिए गेंदबाजी विकल्प तैयार करने में मदद मिल सकती है। 

    ऐसा होगा मुंबई इंडियंस का नया कोचिंग स्टाफ
    मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2027 के लिए पांच प्रमुख कोचिंग नियुक्तियों का ऐलान किया है। 

        हेड कोच – कीरोन पोलार्ड
        बैटिंग कोच – रॉबिन उथप्पा
        बॉलिंग कोच – मिचेल मैक्लेनघन
        फील्डिंग कोच – टी दिलीप
        डेवलपमेंट बॉलिंग कोच – धवल कुलकर्णी

    मुंबई इंडियंस का नया कोचिंग सेटअप अनुभव और पुराने रिश्तों का मेल है. पोलार्ड को हेड कोच की कमान सौंपकर फ्रेंचाइजी ने अपने पूर्व खिलाड़ी पर भरोसा जताया है. वहीं उथप्पा और मैक्लेनघन की वापसी से टीम को ऐसे चेहरे मिले हैं, जो पहले भी मुंबई की जर्सी पहन चुके हैं. अब आईपीएल 2027 में इस नई कोचिंग टीम के सामने मुंबई इंडियंस को एक बार फिर चैंपियन बनाने की चुनौती होगी। 

    Related Posts

    IND vs NZ: रोमांचक मुकाबले में भारत की जीत, DLS नियम से 7 विकेट गिरने के बाद भी मारी बाजी

    November 7, 2026

    मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, 64 मैचों में 229 विकेट के साथ खत्म हुआ सफर

    November 7, 2026

    मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, वीडियो पोस्ट कर संन्यास का किया ऐलान

    November 7, 2026

    उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा, पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम थी बॉल टैम्परिंग में शामिल; 8 साल बाद फिर गरमाया सैंडपेपरगेट विवाद

    November 7, 2026

    उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा, पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम थी बॉल टैम्परिंग में शामिल; 8 साल बाद फिर गरमाया सैंडपेपरगेट विवाद

    November 7, 2026

    मोहम्मद सिराज दूसरे वनडे से पहले टीम इंडिया से जुड़े, न्यूजीलैंड के खिलाफ गेंदबाजी आक्रमण को मिली मजबूती

    November 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.