Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    एनआईटी रायपुर के 17वें दीक्षांत समारोह में 1,364 विद्यार्थियों को मिली उपाधियां, केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा— विकसित भारत के निर्माण में युवा इंजीनियरों, वैज्ञानिकों और नवाचारकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण….

    November 3, 2026

    चांदी की कीमतों में फिर बड़ी गिरावट, एक दिन में ₹8,000 हुई सस्ती; सोना भी लुढ़का

    November 3, 2026

    छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 : कृषि विभाग के स्टॉल में हरियाली का खूबसूरत नजारा….

    November 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Tuesday, November 3
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » तुषार कपूर को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, मांगे 5 करोड़ रुपये

    तुषार कपूर को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, मांगे 5 करोड़ रुपये

    News DeskBy News DeskNovember 3, 20261 Views मनोरंजन

    मुंबई 

    मुंबई. अभिनेता तुषार कपूर को कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर फोन कर पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है. इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच जांच कर रही है. पुलिस की प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि अभिनेता को धमकी देने वाला व्यक्ति गैंग का सदस्य नहीं हो सकता है और उसने वसूली के लिए गैंग के नाम का इस्तेमाल किया हो सकता है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, एक्‍टर को एक व्यक्ति का फोन आया था, जिसने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य हैरी बॉक्सर बताया था. फोन करने वाले ने कथित तौर पर तुषार कपूर से पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगी और उन्हें डराने की कोशिश की। 

    हालांकि, मुंबई क्राइम ब्रांच की प्रारंभिक जांच में कॉल के फर्जी होने का संदेह जताया गया है. जांचकर्ताओं ने धमकी भरे फोन की वॉयस रिकॉर्डिंग का विश्लेषण किया और उसकी तुलना हैरी बॉक्सर के उपलब्ध ऑडियो सैंपल से की. पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक आवाज विश्लेषण में दोनों आवाजों का मिलान नहीं हुआ. इसके बाद जांचकर्ताओं को संदेह हुआ कि फोन करने वाले ने अभिनेता को डराने और उनसे पैसे वसूलने के लिए गैंग के नाम और उसकी दहशत का इस्तेमाल किया. पुलिस अब फोन करने वाले की पहचान करने और धमकी के पीछे की मंशा का पता लगाने में जुटी है. फिलहाल इस मामले में अभी तक कोई प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज नहीं की गई है। 

    अमितभ बच्‍चन, अक्षय, आमिर की सुरक्षा बढ़ाई
    बॉलीवुड एक्‍टर तुषार कपूर को धमकी दिए जाने से पहले टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की गई थी. टाइगर श्रॉफ मामले में अभी कार्रवाई चल ही रही है कि अब तुषार कपूर को लॉरेंस बिश्‍नोई गैंग के नाम पर धमकी दी गई है. उनसे 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है. इसके बाद अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह और अमीर खान की सुरक्षा बढ़ाई गई है. टाइगर श्रॉफ शूटआउट के बाद मुंबई पुलिस ने कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीलीज और पॉलिटिशियन की सेक्यूरिटी रिव्यू की है। 

    टाइगर श्रॉफ अटैक मामले में एक और गिरफ्तारी
    फिल्म अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई गोलीबारी के मामले में मुंबई अपराध शाखा ने हरियाणा से एक महिला आरोपित को गिरफ्तार किया है. इस तरह से अब तक गिरफ्तार आरोपितों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है. एक अधिकारी ने बताया कि आरोपित महिला को रविवार को करनाल से पकड़ा गया. हालांकि, उन्होंने अपराध में उसकी विशिष्ट भूमिका या उसकी पहचान को उजागर नहीं किया. अपराध शाखा के अधिकारी के अनुसार, 22 वर्षीय आरोपित को करनाल पुलिस की मदद से पकड़ा गया. उसे मुंबई लाने के लिए कानूनी कार्रवाई की जा रही है. मुंबई के जुहू इलाके में 18 अक्टूबर को श्रॉफ की कार पर फायरिंग हुई थी। 

    Related Posts

    नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट की फटकार, सुकेश चंद्रशेखर केस में पेश न होने पर जताई नाराजगी

    November 2, 2026

    हॉलीवुड निर्देशक माइकल मैन के साथ हादसा, शूटिंग रेंज में अचानक चली गोली

    November 2, 2026

    संजय गुप्ता की बेटी के वायरल वीडियो पर पत्नी का बयान, पैपराजी से की प्राइवेसी की अपील

    November 2, 2026

    ‘कांटे’ और ‘शूटआउट एट वडाला’ के डायरेक्टर संजय गुप्ता का निधन, बॉलीवुड में शोक

    October 31, 2026

    रणबीर कपूर-यश की ‘रामायण’ को बिना कट मिला U सर्टिफिकेट, 3 घंटे 15 मिनट होगी फिल्म की लंबाई

    October 31, 2026

    प्रियंका चोपड़ा ने बढ़ाया भारतीय फिल्म का हौसला, ‘वी वर हीअर’ को ऑस्कर तक पहुंचाने में करेंगी मदद

    October 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.