Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    राज्यपाल रमेन डेका ने आसमान में देखा भारतीय वायु सेना का अद्भुत शौर्य, साहस और कौशल

    November 2, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से ग्रामीण महिलाओं को मिल रहे रोजगार के नए अवसर, रेडी-टू-ईट निर्माण से सरस्वती समूह को हर महीने 50 हजार रुपये का मुनाफा

    November 2, 2026

    अभिनेता इमरान खान को बॉम्बे हाई कोर्ट की फटकार, टिप्पणी- अमेरिका में कोई भारतीय ऐसा करता तो…

    November 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Tuesday, November 3
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » अब एक आईडी से मिलेगी परिवार की पूरी जानकारी, सरकारी योजनाओं का लाभ होगा आसान

    अब एक आईडी से मिलेगी परिवार की पूरी जानकारी, सरकारी योजनाओं का लाभ होगा आसान

    News DeskBy News DeskNovember 2, 20260 Views देश

    प्रदेश के परिवारों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं से जोड़ने के लिए सरकार ने डिजिटल पहल की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को देहरादून में देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखंड विजन-2047 का लोकार्पण किया। पोर्टल के माध्यम से प्रदेश के प्रत्येक परिवार को एक विशिष्ट देवभूमि परिवार आईडी दी जाएगी। इसके जरिए परिवार की सामाजिक और आर्थिक स्थिति का विवरण एक ही मंच पर उपलब्ध रहेगा। इससे सरकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों का चयन आसान होने के साथ योजनाओं का लाभ पहुंचाने की प्रक्रिया भी सरल होगी।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पोर्टल का उद्देश्य सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बढ़ाना और पात्र लोगों तक सुविधाएं पहुंचाना है। कई बार जानकारी के अभाव में जरूरतमंद परिवार सरकारी योजनाओं से वंचित रह जाते हैं। वहीं, एक ही जानकारी के लिए नागरिकों को अलग-अलग विभागों में दस्तावेज जमा करने पड़ते हैं। नई व्यवस्था से ऐसी परेशानियां कम होंगी। साथ ही योजनाओं में दोहराव रोकने और लाभार्थियों का सत्यापन करने में भी मदद मिलेगी।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी सरकार के कामकाज की सार्थकता इस बात से तय होती है कि उसकी योजनाओं का लाभ कितने लोगों तक पहुंचा और उनके जीवन में कितना बदलाव आया। देवभूमि परिवार पोर्टल इसी सोच के साथ तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य सरकारी सेवाओं को अधिक सुलभ, पारदर्शी और जनसुविधा आधारित बनाना है।

    2047 तक विकास का खाका तैयार

    इस मौके पर मुख्यमंत्री ने विकसित उत्तराखंड विजन-2047 भी प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि यह केवल भविष्य के लक्ष्यों का दस्तावेज नहीं, बल्कि प्रदेश के समग्र विकास की दिशा तय करने वाली दीर्घकालिक कार्ययोजना है। इसके तहत सभी विभागों और जिलों को स्थानीय जरूरतों के अनुरूप योजनाएं तैयार कर निर्धारित समय में लक्ष्य हासिल करने होंगे।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प के अनुरूप उत्तराखंड को भी वर्ष 2047 तक विकसित राज्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए सड़क, रेल, हवाई संपर्क, पर्यटन, उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्रों में योजनाबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है।

    28 लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य

    प्रमुख सचिव नियोजन डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि विकसित उत्तराखंड विजन-2047 में करीब 440 संकेतकों के आधार पर विभिन्न क्षेत्रों के लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। वर्ष 2047 तक प्रदेश की अर्थव्यवस्था को करीब 28 लाख करोड़ रुपये और प्रति व्यक्ति आय को लगभग 20 लाख रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य है। इसके अलावा बेरोजगारी दर को 3.5 प्रतिशत और बहुआयामी गरीबी को 0.61 प्रतिशत तक लाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

    उन्होंने बताया कि कृषि, पर्यटन, उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, रोजगार, आधारभूत ढांचे और पर्यावरण संरक्षण को विजन में प्राथमिकता दी गई है। वर्ष 2047 तक राज्य की स्थापित ऊर्जा क्षमता करीब 22 हजार मेगावाट और वन क्षेत्र को 46.6 प्रतिशत तक पहुंचाने का लक्ष्य भी शामिल है। इन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए वर्ष 2030, 2035, 2040, 2047 और 2050 के अलग-अलग पड़ाव तय किए गए हैं।

    विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण पर जोर

    मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड का विकास प्रकृति के संरक्षण के साथ होना चाहिए। हिमालय, नदियां, जंगल और सांस्कृतिक विरासत राज्य की महत्वपूर्ण संपदा हैं। आपदा की दृष्टि से संवेदनशील होने के कारण विकास परियोजनाओं में पर्यावरण संरक्षण और आपदा प्रबंधन को विशेष महत्व देना जरूरी है।

    उन्होंने कहा कि दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना और चारधाम सड़क परियोजना से प्रदेश की कनेक्टिविटी बेहतर हो रही है। केदारनाथ-बदरीनाथ पुनर्निर्माण, मानसखंड मंदिर माला मिशन और शीतकालीन यात्रा से पर्यटन गतिविधियों को विस्तार दिया जा रहा है। वहीं, स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए हाउस ऑफ हिमालयाज और महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए स्वयं सहायता समूहों व लखपति दीदी योजना पर काम हो रहा है।

    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों की नियमित समीक्षा करने और योजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, खजान दास, विधायक सविता कपूर, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सेतु आयोग के सलाहकार दिनेश अग्रवाल और मुख्य कार्यकारी अधिकारी शत्रुघ्न सिंह सहित शासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। विभिन्न जिलों के जिलाधिकारी और अधिकारी भी वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े।

    Related Posts

    राज्यपाल रमेन डेका ने आसमान में देखा भारतीय वायु सेना का अद्भुत शौर्य, साहस और कौशल

    November 2, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से ग्रामीण महिलाओं को मिल रहे रोजगार के नए अवसर, रेडी-टू-ईट निर्माण से सरस्वती समूह को हर महीने 50 हजार रुपये का मुनाफा

    November 2, 2026

    अभिनेता इमरान खान को बॉम्बे हाई कोर्ट की फटकार, टिप्पणी- अमेरिका में कोई भारतीय ऐसा करता तो…

    November 2, 2026

    राज्योत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, कला और भक्ति संगीत के रंगों से सराबोर हुए दर्शक,राज्यपाल रमेन डेका ने किया कलाकारों का सम्मान

    November 2, 2026

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से ओड़गी में सड़क-पुल निर्माण को मिली स्वीकृति

    November 2, 2026

    राज्योत्सव पर इंद्रावती टाइगर रिजर्व में पहली जंगल सफारी और अचानकमार में बफर सफारी शुरू,वन मंत्री केदार कश्यप ने किया शुभारंभ, वन्यजीव पर्यटन के विस्तार के साथ स्थानीय लोगों को मिलेंगे रोजगार के अवसर…

    November 2, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.