Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सोमेश्वर में मंत्री रेखा आर्या का विरोध, कांग्रेस ने दिखाए काले झंडे

    October 31, 2026

    उत्तराखंड पुलिस को मिला नया ध्वज और प्रतीक चिह्न, बदली सेरेमोनियल वर्दी।

    October 31, 2026

    गुरुकुल कांगड़ी विवि में कुलसचिव से मारपीट, कर्मचारियों पर आरोप।

    October 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Saturday, October 31
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » कपड़ा उद्योग को बड़ी राहत, 31 दिसंबर तक विदेश से 0% कस्टम ड्यूटी पर खरीद सकेंगे कपास

    कपड़ा उद्योग को बड़ी राहत, 31 दिसंबर तक विदेश से 0% कस्टम ड्यूटी पर खरीद सकेंगे कपास

    News DeskBy News DeskOctober 31, 20261 Views देश

    नई दिल्ली

    केंद्र सरकार ने कपास के आयात पर कस्टम ड्यूटी (सीमा शुल्क) में मिलने वाली छूट को दो महीने के लिए बढ़ा दिया है. अब कपड़ा मिलें और दूसरी कंपनियां 31 दिसंबर 2026 तक बिना इस शुल्क के विदेश से कपास मंगा सकेंगी. पहले यह छूट 31 अक्टूबर तक लागू थी। 

    सरकार के इस फैसले से घरेलू कपड़ा और गारमेंट उद्योग को कच्चे माल की उपलब्धता बढ़ाने और लागत घटाने में मदद मिलने की उम्मीद है. वित्त मंत्रालय ने 30 अक्टूबर को जारी अधिसूचना संख्या 35/2026-कस्टम्स के जरिए छूट की अवधि बढ़ाई है. इससे पहले सरकार ने 1 जून से 31 अक्टूबर 2026 तक कपास के आयात पर लगने वाली 11% फीसदी कस्टम ड्यूटी हटा दी थी। 

    कपास की कम सप्लाई के बीच फैसला

    सरकार ने यह फैसला ऐसे समय में लिया है, जब देश में कपास की उपलब्धता को लेकर चिंता बनी हुई है. 2026-27 के सीजन में कपास का उत्पादन घटने की आशंका है. इसकी वजह खेती के रकबे में कमी और महाराष्ट्र, कर्नाटक जैसे प्रमुख उत्पादक राज्यों के कुछ हिस्सों में सूखे का असर बताया जा रहा है. इससे फसल की पैदावार प्रभावित हो सकती है। 

    नई फसल की आवक कई बाजारों में शुरू हो चुकी है, लेकिन मंडियों में कपास की मात्रा अभी उम्मीद से कम है. इसके चलते कीमतें ऊंची बनी हुई हैं. उत्पादन में संभावित गिरावट के अलावा किसानों के अपनी उपज रोककर रखने को भी इसकी एक वजह माना जा रहा है. किसान बेहतर कीमत मिलने की उम्मीद में फिलहाल कपास बेचने में जल्दबाजी नहीं कर रहे हैं। 

    मंडियों में कितनी पहुंच रही कपास?
    उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, कच्चे कपास की रोजाना आवक करीब 70 हजार से 80 हजार गांठों के बीच है. एक गांठ का वजन 170 किलोग्राम होता है. बाजार की उम्मीद के मुकाबले यह आवक कम है. माना जा रहा है कि दिवाली के बाद मंडियों में कपास की आवक बढ़ सकती है. 23 अक्टूबर तक देश में कुल आवक करीब 15 लाख गांठों तक पहुंची थी. वहीं, एक अनुमान के मुताबिक इस सीजन में कपास की खपत करीब 23 लाख गांठ रहने की संभावना है. कम आवक और उत्पादन को लेकर बनी चिंता के कारण कपड़ा मिलों के लिए कच्चे माल की उपलब्धता और उसकी कीमत अहम मुद्दा बनी हुई है। 

    कपड़ा मिलों की लागत घटाने में मिलेगी मदद
    कपास पर कस्टम ड्यूटी की छूट बढ़ने से घरेलू कपड़ा मिलों को विदेश से कपास खरीदने का विकल्प मिलेगा. आयात पर सीमा शुल्क नहीं लगने से कंपनियों की खरीद लागत कम हो सकती है. इसका फायदा खासतौर पर उन छोटी और मझोली कंपनियों को मिलने की उम्मीद है, जिनके लिए कच्चे माल की कीमत में बढ़ोतरी का असर संभालना मुश्किल होता है. इस फैसले से भारतीय कपड़ा और गारमेंट उद्योग को अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रतिस्पर्धी बने रहने में भी मदद मिल सकती है. हालांकि, आयात पर शुल्क छूट का एक दूसरा असर घरेलू बाजार पर पड़ सकता है. विदेश से कपास की सप्लाई बढ़ने पर देश में बिकने वाली कपास की कीमतों पर दबाव आ सकता है। 

    Related Posts

    सोमेश्वर में मंत्री रेखा आर्या का विरोध, कांग्रेस ने दिखाए काले झंडे

    October 31, 2026

    उत्तराखंड पुलिस को मिला नया ध्वज और प्रतीक चिह्न, बदली सेरेमोनियल वर्दी।

    October 31, 2026

    गुरुकुल कांगड़ी विवि में कुलसचिव से मारपीट, कर्मचारियों पर आरोप।

    October 31, 2026

    पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, सीएम ने किया एलान

    October 31, 2026

    1 नवंबर से बदल जाएगा कॉलिंग का तरीका, 4G-5G यूजर्स को मिलेगी नई सुविधा

    October 31, 2026

    मुंबई के पवई में 15 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

    October 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.