Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कठुआ में फिर बढ़ी सुरक्षा एजेंसियों की चिंता, सैन्य वर्दी-बैग मिलने के बाद घुसपैठ का शक

    October 29, 2026

    IND vs NZ 4th T20: ऑकलैंड में टीम इंडिया का अजेय रिकॉर्ड, चौथे मुकाबले में क्लीन स्वीप पर नजर

    October 29, 2026

    गरीब रथ और जन शताब्दी समेत 10 जोड़ी ट्रेनों का दर्जा बदला, अब सुपरफास्ट नहीं कहलाएंगी

    October 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Thursday, October 29
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » कॉकपिट में हमले के बाद भी डटे रहे भारतीय पायलट स्मित मछार, UAE ने बहादुरी के लिए किया सम्मानित

    कॉकपिट में हमले के बाद भी डटे रहे भारतीय पायलट स्मित मछार, UAE ने बहादुरी के लिए किया सम्मानित

    News DeskBy News DeskOctober 28, 20260 Views देश

    संयुक्त अरब अमीरात 
     ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर और फ्लाईदुबई के चालक दल को उड़ान के दौरान आपात स्थिति में साहस और पेशेवर दक्षता दिखाने के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को हुई घटना के दौरान गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन मच्छर कॉकपिट का दरवाजा खोलने में सफल रहे, जिससे चालक दल के सदस्यों और यात्रियों को हस्तक्षेप करने और संभावित बड़े हादसे को टालने में मदद मिली।

    यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने घटना में शामिल चालक दल के सदस्यों को ‘फर्स्ट क्लास ऑर्डर ऑफ जायद II’ से सम्मानित किया। यह सम्मान आपात स्थिति में बहादुरी दिखाने, यात्रियों की सुरक्षा करने और विमान को सुरक्षित रखने के प्रयासों के लिए दिया गया है।

    इस घटना के बाद कैप्टन मच्छर की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना हुई है। भारत, यूएई, इजरायल और अमेरिका के नेताओं ने उनके साहस की प्रशंसा की है। इजरायल ने भी भारतीय पायलट को नागरिक बहादुरी पुरस्कार देने की घोषणा की है। यह पुरस्कार उनकी चोटों से उबरने के बाद प्रदान किया जाएगा।

    सम्मान दुबई के क्राउन प्रिंस, यूएई के उपप्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री और दुबई की कार्यकारी परिषद के अध्यक्ष शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने प्रदान किए। मंगलवार को राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद ने दुबई के उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम की मौजूदगी में चालक दल के सदस्यों से मुलाकात की और आपात स्थिति के दौरान उनके योगदान को सराहा।

    यूएई नेतृत्व ने कठिन परिस्थितियों में यात्रियों की रक्षा करने और विमान की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चालक दल के साहस, पेशेवर दक्षता और प्रतिबद्धता की प्रशंसा की। नेतृत्व ने दोहराया कि लोगों की सुरक्षा और संरक्षा सुनिश्चित करना देश की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। चालक दल के सदस्यों ने सम्मान के लिए राष्ट्रपति के प्रति आभार व्यक्त किया और इसे प्राप्त करने पर गर्व जताया।

    मुश्किल से बची थी 172 यात्रियों की जान
    30 सितंबर को, दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट एफजेड 1073 के फ्लाइट डेक में एक गंभीर घटना होने के बाद, विमान को सऊदी अरब के तबुक की ओर मोड़ दिया गया था। इस दौरान कैप्टन मच्छर घायल हो गए थे। वहीं, क्रू सदस्य और यात्रियों ने मिलकर स्थिति को काबू में किया। विमान सुरक्षित रूप से उतर गया और सभी 172 यात्री तथा क्रू सदस्य सुरक्षित बच गए।

    सुरक्षा पहली प्राथमिकता
    मुलाकात के दौरान, गणमान्य व्यक्तियों ने क्रू की भूमिका और उनके साहस की सराहना की। उन्होंने यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में उनके ओर से दिखाई गई उच्च स्तरीय जिम्मेदारी की तारीफ की। सभी ने इस बात पर जोर दिया कि मानव सुरक्षा और बचाव यूएई की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में एक है।

    उप-राष्ट्रपति ने जताया गर्व
    इससे पहले कैप्टन मच्छर अपनी चोटों
    का इलाज करा रहे थे, तब शेख हमदान ने उनसे मुलाकात की और उनके साहस, जिम्मेदारी की भावना तथा मानव जीवन की रक्षा के प्रति उनके समर्पण की प्रशंसा की।

    उप-प्रधानमंत्री ने एक्स पर इस बात पर गर्व जताते हुए कहा कि कैप्टन मच्छर हमारे राष्ट्र की कहानी का हिस्सा हैं। कैप्टन स्मित मच्छर 'फ्लाईदुबई' के ऐसे पायलट हैं, जिन्होंने साहस, जिम्मेदारी और इंसानी जान की परवाह की बेहतरीन मिसाल पेश की है। हमारी और देश के नेतृत्व की ओर से, उन्हें पूरा सम्मान और तारीफ मिलती है। हमें गर्व है कि वो हमारी टीम का हिस्सा हैं।

    को-पायलट ने किए थे कई वार
    इससे पहले, यूएई के सरकारी मीडिया 'द नेशनल' से बातचीत में कैप्टन मच्छर ने पूरी घटना को याद करते हुए उन हालातों का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि कॉकपिट का दरवाजा खोलने से पहले ही को-पायलट ने उन पर कई वार किए थे। हालांकि किसी तरह वो इसे खोलने में कामयाब रहे और फिर सब कुछ ठीक हो गया।

     

    इससे पहले, 3 अक्टूबर को शेख हमदान ने इलाज करा रहे कैप्टन मच्छर से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने आपात स्थिति में भारतीय पायलट के साहस, संयम और जिम्मेदारी की भावना की सराहना की थी।

    शेख हमदान ने कहा था कि कैप्टन मच्छर ने बहादुरी और मानव जीवन के प्रति चिंता का उच्चतम स्तर प्रदर्शित किया। उन्होंने पायलट के प्रयासों को दूसरों की सुरक्षा के प्रति साहस और समर्पण का उदाहरण बताया।

    शेख हमदान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा था, “हमारी ओर से और देश के नेतृत्व की ओर से उन्हें पूरा सम्मान और प्रशंसा प्राप्त है।”

    उन्होंने यह भी कहा कि यूएई को कैप्टन मच्छर को अपनी टीम और देश की कहानी का हिस्सा मानने पर गर्व है। उन्होंने देश के मूल्यों को करुणा, शांति और मानव जीवन के प्रति सम्मान पर आधारित बताया।

    यह मुलाकात यूएई के सामान्य नागरिक उड्डयन प्राधिकरण की ओर से कैप्टन मच्छर, विमान के चालक दल और कॉकपिट की घटना को नियंत्रित करने में मदद करने वाले यात्रियों की सराहना के बाद हुई थी।

    Related Posts

    कठुआ में फिर बढ़ी सुरक्षा एजेंसियों की चिंता, सैन्य वर्दी-बैग मिलने के बाद घुसपैठ का शक

    October 29, 2026

    गरीब रथ और जन शताब्दी समेत 10 जोड़ी ट्रेनों का दर्जा बदला, अब सुपरफास्ट नहीं कहलाएंगी

    October 29, 2026

    कैंसर की दवाओं की कीमतों में 93% तक कटौती, मरीजों को बड़ी राहत; सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद नया आदेश

    October 29, 2026

    महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, AIF और FPI के असली मालिकों की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग खारिज

    October 29, 2026

    वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने सरिया क्षेत्र की विकास परियोजनाओं की समीक्षा की….

    October 29, 2026

    बैलाडिला बुल्स ने दर्ज की पहली जीत, सेमीफाइनल की आस बाकी….

    October 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.