Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

    October 23, 2026

    जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

    October 23, 2026

    नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

    October 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Saturday, October 24
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

    जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

    News DeskBy News DeskOctober 23, 20261 Views देश

    उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज के बीच संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में शुक्रवार को देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में अनुसूचित जनजाति मोर्चा की संगठनात्मक बैठक हुई। इसमें मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उदयपुर के सांसद डॉ. मन्ना लाल रावत ने हिस्सा लिया। बैठक में संगठन की गतिविधियों को गति देने और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर चर्चा हुई।

    डॉ. रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार जनजातीय समाज के विकास, सम्मान और उसे मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कई कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज देश की सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और सुरक्षा व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है। विकास योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाकर उनकी भागीदारी बढ़ाना जरूरी है।

    उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों में बसे जनजातीय गांवों का उल्लेख करते हुए कहा कि पहले इन गांवों को देश के अंतिम गांव के रूप में देखा जाता था, लेकिन अब इन्हें ‘प्रथम गांव’ के तौर पर पहचान देने पर जोर दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य सीमांत क्षेत्रों में विकास को गति देना और वहां रहने वाले लोगों तक बेहतर सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सीमा पर रहने वाले लोग देश की सुरक्षा में भी अहम भूमिका निभाते हैं।

    रावत ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों का जिक्र करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के प्रयासों से इन इलाकों में बदलाव आया है। जनजातीय समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने और लोगों को समान अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जा रहा है।

    उन्होंने बताया कि 15 नवंबर को देशभर में जनजाति गौरव दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर सरकारी कार्यक्रमों के साथ भाजपा और अनुसूचित जनजाति मोर्चा भी संयुक्त रूप से आयोजन करेंगे। इन कार्यक्रमों के जरिए जनजातीय समाज की संस्कृति, परंपराओं, महापुरुषों और देश के लिए उसके योगदान को सामने लाया जाएगा।बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और प्रदेश महामंत्री संगठन फणींद्र नाथ शर्मा समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

    Related Posts

    जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

    October 23, 2026

    नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

    October 23, 2026

    Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

    October 23, 2026

    Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

    October 23, 2026

    Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

    October 23, 2026

    Uttarakhand News- CM धामी का बड़ा फैसला: शिक्षा, कुंभ-2027 और विकास कार्यों के लिए ₹469 करोड़ से अधिक की मंजूरी को अनुमोदन…..

    October 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.